जब पद बढ़े हैं, तो अवसर भी बढ़���े चाहिए।
वरिष्ठ अध्या��क (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 में 6500 से बढ़ाकर 10537 पद (62% वृद्धि) किए गए हैं। नई श्रेणियाँ भी जोड़ी गई हैं, फिर भी ऑनलाइन आवेदन (Form Re-open) दोबारा शुरू नहीं किए गए।
इससे लाखों नए बी.एड. डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो रहे है!
सरकार एवं आयोग से माँग है कि ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू (Form Re-open) किए जाएँ।
हर पात्र अभ्यर्थी को समान अवसर मिलना ही न्यायसंगत और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की पहचान है।
@BhajanlalBjp @RajCMO @madandilawar @RPSC1
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिओपन_किजिए
#NirmalChoudhary
राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती-2025 में 4037 पद बढ़ाकर कुल 10,537 कर दिए गए हैं, जो 50% से अधिक वृद्धि है। ऐसे में नए B.Ed. योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर नहीं दिया जा रहा, जो समान अवसर के सिद्धांत के विपरीत है।
पद वृद्धि के साथ कई नई श्रेणियों में भी पद जोड़े गए हैं। पहले भी 50% से अधिक पद वृद्धि पर आवेदन पुनः खोले जाते रहे हैं। यदि आवेदन Re-open नहीं हुए, तो लगभग 1 लाख नए योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती से वंचित रह जाएंगे।
राजस्थान सरकार एवं RPSC से मांग है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2025 के आवेदन तत्काल Re-open किए जाएं तथा सभी पात्र अ���्यर्थियों को समान अवसर दिया जाए।
युवाओं की आवाज दबाने से नही ,न्यायपूर्ण निर्णय लेने से मजबूत होती हैं ।
@RajCMO @rajeduofficial
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में फॉर्म री ओपन की मांग को लेकर हमारे प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 जी से मुलाक़ात की।
वार्ता के माध्यम से यह अवगत करवाया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में RPSC द्वारा पहले 17 जुलाई 2025 को लगभग 6500 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया ��ा। अब परीक्षा से कुछ दिन पूर्व लगभग 4037 पदों की वृद्धि की गई है, जो कुल पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। इस मध्य अनेक छात्र बी.एड. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण कर भर्ती हेतु पात्र हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार यदि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो पद वृद्धि का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा और कई सीटें रिक्त रहने की संभावना बनेगी।
सर���ार एवं आयोग से माँग है कि ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू (Form Re-open) किए जाएँ।
हर पात्र अभ्यर्थी को समान अवसर मिलना ही न्यायसंगत और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की पहचान है।
अत: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने @RajCMO
मे बात करके सकारात्मक समाधान करवाने का बोले।
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
युवाओं द्वारा एक महत्वपूर्ण विषय मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी (वरिष्ठ अध्यापक) शिक्षक भर्ती परीक्षा में 4,037 पदों की वृद्धि की गई है। पूर्व में कुल 6,500 पद थे, जो अब बढ़कर 10,537 हो गए हैं। यह वृद्धि 50 प्रतिशत से भी अधिक है।
पूर्व निर्धारित नियमों एवं परंपराओं के अनुसार जब किसी भर्ती में 50 प्रतिशत से अधिक पद बढ़ाए जाते हैं, तो अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने हेतु आवेदन प्र���्रिया पुनः खोली जाती रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रक्रियाधीन भर्ती में 100 प्रतिशत पद वृद्धि की व्यवस्था लागू की थी लेकिन वो उक्त विज्ञप्ति जारी होने के बाद लागू हुआ था।
ऐसे में हजारों युवाओं की यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है कि इस भर्ती में भी आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए, ताकि अधिक से अधिक बी.एड. कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके। साथ ही, इतनी बड़ी संख्या में पद बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाना चाहिए।
अतः प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह है कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाए तथा परीक्षा तिथि जो जुलाई माह में ही है पर पुनर्विचार कर अधिक से अधिक युवाओं को समान अवसर प्रदान किया जाए।
@RajCMO
जयपुर जिले के भैराणा धाम में संतो के आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर की तरफ कूच करने के बाद देर रात अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक और सफल रही ।
आंदोलन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सरकार की तरफ से सहमति बनी है | भैराणा धाम आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति अपने मन में नई ऊर्जा लेकर जाता है।
@RLPINDIAorg सदैव न्याय की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएगी |
कल दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:15 बजे से गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में आयोजित "अन्नदाता आक्रोश रैली" का आयोजन हो रहा है,गुड़ामालानी क्षेत्र सहित बाड़मेर व बालोतरा जिले के किसान भाइयों, युवा साथियों व RLP परिवार के सदस्यों से मेरी अपील है कि आप सभी कल अधिक से अधिक संख्या में गुड़ामालानी पहुंचे |
किसानों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगो को लेकर अन्नदाता आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है |
पूर्व मंत्री व RLP नेता श्री दिलीप चौधरी व मेड़ता से पूर्व विधायक श्रीमती इंदिरा देवी बावरी इस रैली में सम��मिलित होंगे |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी लिपिक ग्रेड-|| / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी में भर्ती परीक्षा (LDC) की हाल ही जारी विज्ञप्ति में वर्गवार पदों का बँटवारा न्यायसंगत नहीं है।
इस भर्ती परीक्षा में OBC वर्ग को 21% की बजाय मात्र 15% आरक्षण दिया गया है जो संवैधानिक नहीं है, यह बेरोजगार युवाओं के साथ कुठाराघात है।
पूर्व में जारी चतुर्थ श्रेणी भर्ती और वन पाल भर्ती में भी OBC वर्ग को 21% आरक्षण नहीं दिया गया था।
इसी तरह RPSC 2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती 2024 की जारी संशोधित विज्ञप्ति में गणित विषय में 538 पदों के बंटवारे में मात्र 9% आर��्षण मिला है।
रोस्टर के नाम पर आरक्षित वर्गों के साथ यह अन्याय कब तक चलेगा? युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक किया जाएगा?
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से अनुरोध है कि ��ुवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित हल निकलवाएँ तथा इस मामले की संपूर्ण जाँच करवाई जाए।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड़ बेहद चिंताजनक है।
LDC भर्ती में 21% के बजाय मात्र 15% आरक्षण देना युवाओं के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। चतुर्थ श्रेणी, वनपाल और द्वितीय श्रेणी भर्तियों में भी इसी तरह नियमों की अनदेखी कर आरक्षित वर्गों के साथ सुनियोजित अन्याय किया गया है।
रोस्टर की आड़ में युवाओं के हक छीनना बंद करे भाजपा सरकार। मुख्यमंत्री जी तत्काल दखल देकर आरक्षण की इन विसंगतियों को दूर करें और युवाओं को न्याय दें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मे इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूले से नॉर्मलाइजेशन प्रकिया अपनाई जायेगी...🔥
आपके अनुसार कौनसी शिफ्ट मे सबसे ज्यादा नम्बर बढेंगे और कौनसी शिफ्ट मे नम्बर कटेगें...🤔
सभी स्टूडेंट अपने अनुसार अपनी उचित राय जरुर व्यक्त करे...✅️
जोधपुर में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर रोते हुए घर से निकले खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा!
#Jodhpur
अब देखते है मंत्री जी भ्रष्टाचार का विरोध करते है या साथ देते है @gssjodhpur