इंदौर बढ़ चला फिर कीर्तिमान की ओर…
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी ”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री आदरणीय श्री @KailashOnline जी के नेतृत्व मे इंदौर ने विगत 2 वर्ष पूर्व अभियान मे अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए एक ही दिन मे 12 लाख 41 हजार पौधारोपण कर कीर्तिमान रचा था,अभियान को जारी रखते हुए माननीय मंत्री श्री @KailashOnline जी के नेतृत्व मे इस वर्ष भी इंदौर 21 लाख वृक्षारोपण के साथ 51 हजार वर्षा जल संचयन लगवाए जाने के नए कीर्तिमान की ओर बढ़ चुका है ।
इसके अंतर्गत आज भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री @blsanthosh जी की गरिमामय उपस्थिति ��े 51 हजार पौधरोपण का कार्यक्रम रेवती रेंज मे आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे शहरवासियों की भागीदारी ने यह तय कर दिया की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन मे भी देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक आदर्श मिसाल पेश करेगा ।
#PedLagaoPaniBachao #एक_पेड़_माँ_के_नाम #EkPedMaaKeNaam
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत इंदौर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित होने पधारे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री @blsanthosh जी का इंदौर विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया।
हर हर शंभू...
पवित्र श्रावण मास में इंदौर विधानसभा 1 के विभिन्न स्थानों से निकाली गईं कांवड़ यात्राओं में शामिल होकर भगवान का पूजन अर्चन कर सर्वमंगल की कामना की एवं भक्त जनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
ॐ नमः शिवाय...
भगवान शिव की भक्ति को समर्पित पावन श्रावण मास पर विधानसभा 1 के गीता नगर एक्स्टेंशन स्थित श्री मनकामनेश्वर धाम मंदिर से महाँकाल सेना द्वारा आयोजित बाबा महाँकाल की सवारी मे सम्मिलित होकर देवाधि देव महादेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व उपस्थित शिवभक्तों से स्नेहपूर्ण भेट की ।
बच्चे हमारे देश का भविष्य है…
विधान���भा 2 स्थित कुलकर्णी नगर में विधायक श्री @Ramesh_Mendola जी व जीतू यादव जी मित्रमंडल द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों हेतु आयोजित नि:शुल्क शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्यारे बच्चों को शिक्षण सामग्री भेट कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम मे पार्षदगण,अभिभावक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
हर-हर महादेव !!
भगवान शिव की भक्ति को समर्पित पावन श्रावण मास पर विधानसभा 1 के गीता नगर एक्स्टेंशन स्थित श्री मनकामनेश्वर धाम मंदिर से महाँकाल सेना द्वारा आयोजित बाबा महाँकाल की सवारी मे सम्मिलित होकर देवाधि देव महादेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व उपस्थित शिवभक्तो��� के साथ भोलेनाथ जी की भक्ति का आनंद लिया ।