झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व बोकारो जिला अध्यक्ष स्वर्गीय मोहम्मद कलाम अंसारी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके असामयिक निधन से मन अत्यंत मर्माहत है।
स्वर्गीय मोहम्मद कलाम अंसारी जी का सामाजिक एवं संगठनात्म�� जीवन जनसेवा, समर्पण और सादगी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उन्होंने समाज और संगठन के प्रति सदैव निष्ठापूर्वक कार्य किया। उनका निधन समाज एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
आज दुमका समाहरणालय सभागार में दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा एवं गोड्डा जिले के उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति, राजस्व संग्रहण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी छापेमारी अभियान चलाने तथा सूचना तंत्र को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं अनुशासन के साथ कार्य करने पर बल दिय��।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia #Dumka
आज दुमका समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक कर संथाल परगना प्रमंडल के दुमका, देवघर, पाकुड़ एवं जामताड़ा जिलों में संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में विभागीय अधिकारिय��ं को निर्देश दिया कि सभी जलापूर्ति योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित एवं धीमी गति से चल रही योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर क्रियाशील बनाया जाए।
साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन तथा अधिक से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस (5 स्टार) श्रेणी में शामिल करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
आज सपरिवार दुमका स्थित प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में श्रद्धा एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
फौजदारी बाबा के नाम से विख्यात बाबा बासुकीनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति, जनकल्याण तथा झारखंड की निरंतर प्रगति और खुशहाली की मंगलकामना की।
भोलेनाथ की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
हर हर महादेव ���
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Basukinath #Dumka
ॐ नमः शिवाय 🙏
आस्था, श्रद्धा और विश्वास के पावन संगम बाबा बैद्यनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव के दर्शन एवं पूजा अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा सभी का कल्याण करें।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand#JMM#jharkhand#Deoghar
देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में आज सपरिवार श्रद्धा एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला।
बाबा बैद्यनाथ के श्रीचरणों में नमन करते हुए समस्त क्षेत���रवासियों एवं राज्यवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, जनकल्याण तथा राज्य की निरंतर उन्नति और विकास की प्रार्थना की।
बाबा बैद्यनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
हर हर महादेव! 🚩🙏
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Deoghar
आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत झिरके में आयोजित हरिकीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकाम��ा की।
@YogendraGomia @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत बंगाली टोला (साड़म) में आयोजित बिपत हारनी पूजा में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
@YogendraGomia@JmmJharkhand
आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत राजपूत टोला (साड़म) में आयोजित हरिकीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
@YogendraGomia@JmmJharkhand#JMM#jharkhand#Bokaro#Gomia
आज देवघर प्रस्थान के क्रम में बोकारो जिला अंतर्गत आहरडीह मोड़, सुरही (नावाडीह) में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सभी साथियों के स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए हृदय से आभार।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
आज पेटरवार प्रखंड अंतर्गत लुकैया स्थित बोकारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
तकनीकी शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष��य, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के नए अवसरों का सशक्त आधार है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें लगन, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ ने���ागण, संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
आज गोमिया प्रखंड मुख्यालय में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "उन्नति का पहिया" के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर गोमिया प्रखंड के 76 विद्यालयों के 2,201 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।
"उन्नति का पहिया" विद्यार्थियों के सपनों को नई गति देने वाली योजना है। यह केवल साइकिल नहीं, बल्कि शिक्षा, आत्मविश्वास, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और प्रत्येक विद्यार्थी तक शिक्षा की पह���ँच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने तथा अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित 77वें वन महोत्सव-सह-वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पौधारोपण क��या।
वृक्ष हमारे जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर एवं उनकी देखभाल का संकल्प लेकर हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-संतुलित झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
आज कसमार प्रखंड अंतर्गत मंजुरा में भगवान जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता का पावन प्रतीक है। प्रभु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, नई ऊर्जा तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संचार निरंतर बना रहे।
जय जगन्नाथ! 🙏
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia #rathyatra
आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत भदवा खेत में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर जगत के पालनहार भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
जय जगन्नाथ! 🙏
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia #rathyatra
आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत कोदवाटाँड़ में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर महाप्रभु के रथ के समक्ष झाड़ू लगाकर सेवा करने तथा श्रद्धालुओं के साथ मिलकर रथ की रस्सी खींचने का अवसर मिला। यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समानता का दिव्य संदेश है।
महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ जी से सभी के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
जय जगन्नाथ! 🙏
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia #rathyatra
आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया स्थित कोचाकुल्ही सरना स्थल के निकट विधायक मद से निर्मित नवनिर्मित सरना भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
सरना भवन हमारी सांस्कृतिक पहचान, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह हमारी परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक ग���िविधियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं सम्मानित नागरिकों का हार्दिक आभार।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #Bokaro #Gomia
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मन्नान मलिक जी के निधन का दुःखद समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ।
मन्नान मलिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा करते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे हमेशा लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनता के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करें।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand