परिंडा लगाओ अभियान के #छठवें_दिन शाहपुरा क्षेत्र के तमिया स्टेडियम के पास वन क्षेत्र में हाल ही में नवनिर्मित #पक्षी_घर में साथियों द्वारा परिंडे बांधे गए।
स्टेडियम व मंदिर में आने वाले व्यक्तियों द्वारा इस पक्षी घर को अपनी सेवा का मौका दे सकेंगे।
परिंडा लगाओ अभियान के #पांचवें_दिन शाहपुरा नगरपालिका में साथियों द्वारा घर पर ही पुराने मटको से परिंडे तैयार कर छत पर पक्षियों हेतु लगाए गए। छत के पास नीम वृक्ष होने के कारण परिंडे का महत्व भी बढ़ गया। इस अवसर पर अक्षय शर्मा, मंगल चंद चावला, नवरतन चावला मौजूद रहे।
घुटनों से रेंगते-रेंगते
न जानें कब पैरों पर खड़ा हुआ
तेरी ममता की छांव में
न जाने कब मैं बड़ा हुआ
काला टीका, दूध मलाई
आज भी सब कुछ वैसा ही है
वो ममता का अथाह सागर है
मैं आज भी उनके सामने बच्चा ही हूं।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#mothersday