समस्त प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए हर परिस्थिति में अपने कर्म के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसा��� करने का संकल्प लें।
#HappyJanmashtami
समस्त प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लोकपर्व हरेला प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और पर्यावरण ��ंरक्षण के संकल्प का पावन प्रतीक है। यह पर्व हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है।
आइए, इस शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं, उसके संरक्षण का संकल्प लें और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आज भाजपा जिला कार्यालय में आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी एवं आदरणीय प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जी से से भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया
Mahendra Bhatt kundan Parihar
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वीजयंती के उपलक्ष में काशीपुर में प्रदेश स्तर पर छात्र सम्मेलन संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट जी उपस्थित रहे
25 जून 1975 - जब संविधान की हत्या हुई थी
जिस दौर में एक गायक की आवाज़ भी सत्ता को असहज कर देती थी,
उस दौर को इतिहास 'आपातकाल' के नाम से जानता है।
#SamvidhanHatyaDiwas
देवभूमि उत्तराखंड विश्व की सनातन आध्यात्मिक चेतना और आस्था का पावन केंद्र है। यहां की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं की गरिमा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भ�� परिस्थिति में स्वीकार ��हीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य कोई विकल्प नहीं, प्राथमिकता है।
आइए, महिला मोर्चा उत्तराखंड के महिला स्वास्थ्य सप्ताह के माध्यम से उत्तराखण्ड की माताओं, बहनों और बेटियों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक बनाएं।
#WomenHealthAwareness
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने ऑल वेदर सड़क परियोजना के माध्यम से चारधाम यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत आधुनिक एवं मजबूत सड़क अवसंरचना विकसित की गई है।
यह परियोजना पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी नई गति प्���दान कर रही है।
- मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा ���ोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करती हूं
ॐ शान्तिः
मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के नेतृत्व में ���र्द्धकुंभ 2027 को अत्यंत भव्य और दिव्य बनाया जायेगा। ₹156 करोड़ के विशेष बजट से ऋषिकेश के प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट को एक आधुनिक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह नया गंगा कॉरिडोर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता का एक नया और सुगम अनुभव देगा।
वसंत विहार स्थित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के आवास पर पहुंचकर उनकी अंतिम यात्रा में माननीय उपराष्ट्रपति श्री @CPR_VP ज��, माननीय राज्यपाल @LtGenGurmit जी (से.नि.) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के साथ सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी।
श्रद्धेय खंडूरी जी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि अभिभावक, प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे। उनका स्नेह, अनुशासन, सरलता, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कार्यशैली सदैव प्रेरणा देती रहेगी। सार्वजनिक जीवन में उ��के द्वारा दिए गए संस्कार, मार्गदर्शन एवं आदर्श मेरे लिए अमूल्य धरोहर हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।