@BJP4Rajasthan उक्त स्वीकृत राशि से लक्ष्मी नगर की गली नं. 2, 4, 5, शंकर नगर, चिकित्सालय मार्ग एवं कृष्णा कॉलोनी में सीसी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 139 में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से एक करोड़ अठावन लाख की लागत से सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
@BJP4Rajasthan
हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 139 में ₹1.58 करोड़ की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा एवं ��ड़क संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
@BJP4India @BJP4Rajasthan
हवामहल विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक परकोटा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा निरंतर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक गलि��ों पर कब्जे तथा मंदिरों को क्षति पहुँचाकर अवैध निर्माण किए जाने की घटनाएँ अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक हैं।
हवामहल विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण, मंदिरों को क्षति पहुँचाना अथवा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भगवान सूर्यदेव की उपासना और लोक आस्था के महापर्व "छठ पूजा" की आप सभी ��ो आत्मीय शुभकामनाएँ।
छठी मैया सभी के जीवन को सत्-प्रकाश से आलोकित करें, यही प्रार्थना है।
#छठ_पूजा #chhathpooja
जल-जंगल-जमीन की र��्षा हेतु समर्पित, मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, जनजातीय शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
समस्त जनजातीय भाई-बहनों को "जनजातीय गौरव दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#जनजातीय_गौरव_दिवस
इस्कॉन के संस्थापक एवं सनातन संस्कृति के वैश्विक ध्वजवाहक परम पूज्य अभय चरणारविन्द भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
हाथोज धाम के शिष्य परिकर श्री हेमराज जी शर्मा (मंदाऊ) की सुपुत्री कु. तन्वी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जाकर आशीर्वाद एवं श���भकामनाएँ दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया तन्वी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं अधीनस्थ सेवाओं में चयनित युवाओं को अब जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व प��राप्त हुआ है। आशा है कि सप्तऋषियों, माँ गायत्री एवं गौमाता के आशीर्वाद से ये अपनी प्रतिभा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विप्र सेना परिवार द्वारा आयोजित ‘विप्र गौरव अलंकरण समारोह-2026’ में सम्मिलित होकर राजस्थान प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवा में चयनित अधिकारियों का सम्मान कर अभिनंदन किया।
विप्र समाज अनादिकाल से ही समाज को दिशा, मार्गदर्शन एवं संस्कार देने का कार्य करता आया है। विप्र समाज सदैव सूत्रधार की भूमिका निभाते हु�� सर्वसमाज को एकजुट करने, सबको साथ लेकर चलने और समाज में सेवा, समर्पण एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए संकल्पित रहा है।
सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कर आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, समानता एवं एकता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।
जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक एकता, समरसता और सहयोग की भावना को साकार करने की दिशा में ब्राह्मण महिला परिषद एवं सुफल फाउंडेशन द्वारा आगामी 7 दिसंबर को जन उपयोगी भवन, जवाहर नगर, सेक्टर-3, जयपुर में आयोजित क��ए जा रहे
1 दिन शेष!
भक्ति, श्रद्धा और भव्यता के दिव्य संगम के साक्षी बनने का शुभ अवसर आ रहा है।
विशाल अन्नकूट महोत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक: 15 नवम्बर 2026, रविवार
स्थान: श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर, हाथोजधाम, जयपुर