🚜 चलो चित्तौड़गढ़ 🚜
विशाल रैली एवं महापड़ाव
दिनांक: 03 अगस्त 2026 (सोमवार)
अफीम किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में आयोजित विशाल रैली एवं महापड़ाव में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर किसानों की आवाज़ को बुलंद करें।
📍 समय: प्रातः 10:00 बजे
📍 प्रारंभ स्थल: सांवलियाजी हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़
📍 समापन: जिला कलेक्टर कार्यालय, चित्तौड़गढ़
आइए, किसान एकता का परिचय दें और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाएं।
"किसान एकता – हमारा संकल्प, हमारे अधिकार।"
📍 बड़वाई
गत दिवस श्री पुखराज जी त्रिवेदी के निवास पर पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर परिवारजनों एवं उपस्थित सम्मानित जनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं मान-सम्मान प्रदान किया गया।
आप सभी का यह स्नेह, अपनापन और सम्मान मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय है। मैं ��ृदय की गहराइयों से श्री पुखराज जी त्रिवेदी एवं समस्त परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
सादर प्रणाम। 🙏
📍 डूंगला • तलाऊ • जय���िंहपुरा
कल डूंगला में श्री शांतिलाल जी सामर के सुपुत्र के निधन पर उनके निवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
तत्पश्चात तलाऊ में श्री रामेश्वर लाल गायरी जी के पूज्य पिताजी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी एवं दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात जयसिंहपुरा में श्री प्रकाश जी धाकड़ के पूज्य पिताजी के निधन पर उनके निवास पहुँचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की तथा अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख क��� सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
कल उदयपुरा (तहसील छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़) निवासी आदरणीय ठा. सा. नारायणस��ंह चूण्डावत जी के परिवार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वर्गीय श्रीमती छगन कंवर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ठा. सा. नारायणसिंह चूण्डावत जी, कुं. शिवराजसिंह जी, घनश्यामसिंह जी, भं. राजवीरसिंह जी, दिव्यराजसिंह जी तथा समस्त चूण्डावत परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
साथ ही ठा. सा. कुलेदीपसिंह जी, घनश्यामसिंह छाड़ूसिंह जी, कुं. भानुप्रतापसिंह जी एवं समस्त च��ण्डावत परिवार के प्रति भी गहरी संवेदनाएँ।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
📍 चित्तौड़गढ़
कल चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "विजय मार्च" में सम्मिलित होकर छात्रों, युवाओं एवं अभिभावकों की लोकतांत्रिक जीत का स्वागत किया।
यह विजय केवल एक इस्तीफ़े की नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों के लिए उठी जनआवाज़ की जीत है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चला "छात्रों की गूंज" अभियान देशभर के युवाओं के संघर्ष और संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा है।
आइए, हम सभी मिलकर छात्रों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए अपनी आवाज़ को और अधिक मजबूत बनाएं।
📍 तलावदा एवं बिलोट
आज तलावदा में बावजी श्री ललित सिंह जी झाला के यहां तथा बिलोट में श्री लक्ष��मी लाल जी कुमावत के यहां आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर आत्मीयजनों से भेंट की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद हुआ तथा सभी का स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन प्राप्त हुआ। सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा एवं जनसेवा का यही भाव हमें निरंतर समाज के बीच कार्य करने की प्रेरणा देता है।
गत दिवस भानुजां पंचायत के ग्राम जवान सिंह जी का खेड़ा में निर्माणाधीन मंदिर पहुँचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणजनों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर निर्माण कार्य को मजबूती, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने पर बल दिया।
धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के भी प्रतीक होते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह मंदिर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि का प्रेरणास्रोत बने।
📍 धाकड़ों का खेड़ा एवं बिलोट
आज धाकड़ों का खेड़ा पहुंचकर पूर्व सरपंच *श्री रतन लाल जी धाकड़* के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
तत्पश्चात बिलोट पहुंचकर *श्री जगदीश जी फौजी* की माताजी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट क���ं। साथ ही *श्री राजमल जी कुमावत एवं श्री उदयलाल जी कुमावत* की माताजी के निधन पर भी उनके परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
कल नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस सांसदों के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार तथा प्रदेश में लगातार सा��ने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों के विरोध में बड़ीसादड़ी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा घंटाघर चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में सहभागिता की।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद की।
कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी मजबूत��� से जनता की आवाज़ उठाती रहेगी।
आज बड़ीसादड़ी में श्री माणक जी के नवीन प्रतिष्ठान "यश कलेक्शन" के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं सफलता के नए आयाम स्���ापित करे तथा क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करे।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित जनों से आत्मीय भेंट कर प्रसन्नता हुई।
आज मंगलवार रोड, बिलोदा स्थित श्री रामनारायण जी कोठारी (जणवा) के नवीन पेट्रोल पंप कृष्णा फ्यूलिंग स्टेशन के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस शुभ अवसर पर श्री रामनारायण जी कोठारी एवं समस्त परिवार को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। विश्वास है कि कृष्णा फ्यूलिंग स्टेशन अपनी उत्कृष्ट सेवाओ��, गुणवत्ता एवं ग्राहकों के विश्वास के बल पर क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति के नए आयाम स्थापित करे, व्यापार में दिन-प्रतिदिन अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करे तथा समृद्धि, खुशहाली और जनसेवा का सशक्त केंद्र बने।
छात्रों की माँग को लेकर धरने पर बैठे न���ता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, सांसदों और विपक्ष के नेताओं को जिस प्रकार से प्रधानमंत्री आवास के सामने से गिरफ्तार किया गया है, उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
छात्रों और युवाओं के कदम अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। पिछले एक महीने से लाखों छात्र और युवा NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी पहली और सबसे बड़ी मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्र��� धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और दमनकारी रवैया अपनाने में लगी हुई है।
@RahulGandhi
@INCIndia
आज पिंड पंचायत के ग्राम रतनपुर में श्री सीताराम जी शर्मा के सुपुत���र करण शर्मा के अग्निवीर में सफल होकर प्रथम बार गांव आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
करण जी की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश की सेवा करें तथा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
करण शर्मा जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। 🇮🇳
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन के प्रति अटूट समर्पण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@kharge@INCIndia
आज बड़ीसादड़ी व बोहेड़ा में शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
आज पूर्व कैबिनेट मंत्री, भीलवाड़ा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रामलाल जाट साहब जी मेरे बोहेड��़ हाउस उदयपुर निवास स्थान पर पघारे और पुज्य माताजी के देवलोकगमन अपनी संवेदना प्रकट की।
इस दुःख की घड़ी में उनके आत्मीय सहयोग ओर सांन्त्वना के लिए हृदय से आभार।
@RamlaljatINC
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री करण सिंह जी उचियारड़ा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@ks_uchiyarda