विज्ञापन संख्या-09/2026 के अधीन अंकेक्षक प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के विषय General Studies के अंतिम आदर्श उत्तर आयोग के वेबसाईट https://t.co/ogUS7t3kvr पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
#BPSC#BPSCExam#BPSCNotice#BPSCUpdates#Audito#BPSCAnswerKey#AuditorExam #BPSCAuditorExam #AuditorAnswerKey
विज्ञापन संख्या-90/2025, खेल विभाग, बिहार के अंतर्गत आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान समर्पित प्रमाण पत्रों के आधार पर खेल संबंधी प्रोफेशनल कोर्स एवं उपलब्धियों के अंकों की गणना दिनांक 30.07.2026 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यदि किसी अभ्यर्थी को अंक गणना पर आपत्ति हो, तो वे साक्ष्य सहित अपना आपत्ति अभ्यावेदन दिनांक 06.08.2026 तक आयोग के ईमेल [email protected] पर भेजना सुनिश्चित करें।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #SportsDepartment
महत्वपूर्ण सूचना
TRE-4 के संबंध में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्मों पर प्रसारित कथित प्रेस विज्ञप्ति पूर्णतः फर्जी, भ्रामक एवं असत्य है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस संबंध में कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।
#BPSC#BPSCExam#TRE#BPSCUpdates#BiharJobs#TREExam #StayAlert #TRE4 #BPSCTRE4
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहा�� के अंतर्गत बिहार वन सेवा के मूल कोटि के सहायक वन संरक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक- 10.01.2026 को आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-02/2026 प्रकाशित किया गया था। उक्त विज्ञापन के अंतर्गत कतिपय उम्मीदवारों द्वारा अपने ऐच्छिक विषयों का चयन नहीं किया गया है, वैसे उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे आयोग के वेबसाईट पर वि.सं. 02/2026 के लिए उपलब्ध लिंक पर जाकर अपने दो ऐच्छिक विषयों का चयन करते हुए प्रक्रिय�� को पूर्ण करेंगे।
ऐच्छिक विषयों के चयन हेतु उपलब्ध Online Link दिनांक 30.07.2026 से 18.08.2026 तक उपलब्ध रहेगा।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #BiharForestService #DEFCC
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के नियंत्रणाधीन कारखाना निरीक्षक (वि. सं.- 03/2026) के अधीन दिनांक 24.06.2026 को प्रकाशित दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 28.07.2026 से 10.08.2026 तक उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन अपरिहार्य कारण से स्थगित किया जाता है। ऐसे सभी उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम बाद में पुनः प्रकाशित किया जाएगा।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #FactoryInspector #DocumentVerification
गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना के अधीन बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत अपर निदेशक-सह-सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी (अपर पुलिस अधी��्षक के समकक्ष) के कुल-04 एवं उप निदेशक (वरीय पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष) के कुल-14 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु दिनांक 12.01.2026 को आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-04/2026 एवं 05/2026 प्रकाशित किया गया था। उक्त विज्ञापनों में समुचित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण इन विज्ञापनों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #HomeDepartment
विज्ञापन संख्या 63/2020 के तहत विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अधीन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक, भौतिकी के पदों पर नियुक्ति के अन्तर्गत सुरक्षित रखी गयी अनारक्षित कोटि की एक रिक्ति एवं पिछड़ा वर्ग कोटि की एक रिक्ति के विरूद्ध अन्तिम परीक्षाफल
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #AssistantProfessor #Physics #ResultUpdate
विज्ञापन संख्या 29-30-31/2025 के अंतर्गत सहायक अभियंता (असैनिक/यांत��रिक/विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षाफल के संबंध में सूचित किया जाता है कि माननीय न्यायालय में दायर CWJC No. 3972/2026 में दिनांक 23.03.2026 के आदेश के आलोक में पूर्व अधिसूचना पर स्थगन लागू है।
इस कारण वर्तमान में परीक्षाफल का प्रकाशन अवरुद्ध है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न दें तथा अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें। वैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण होते ही परीक्षाफल यथाशीघ्र प्रकाशित किया जाएगा।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCNotification #AssistantEngineer #AEResult
एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थी दिनांक-22.07.2026 से अपना अंक पत्र आयोग के वेबसाइट https://t.co/dNWcnlvaFp पर अपने 69वीं एवं 70वीं OTR के User Name एवं Password से Login करने के उपरांत अपने Integrated 70th के Dashboard पर Integrated 70th Marks बटन पर Click ��रके देख सकते है।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #70thBPSC #BPSCResult #BPSC70thResult #BPSCMarkSheet #BPSC70th
महत्वपूर्ण सूचना
एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, जो 26 जुलाई, 2026 को आयोजित होनी थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
परीक्षा की नई तिथि की सूचना आयोग द्वारा शीघ्र जारी की जाएगी।
#BPSC#BPSCExam#BPSCNotice#BPSCUpdates#ExamUpdate#BPSC72nd #BPSCCCE #BPSC72ndPRE #BPSC72ndExam
विज्ञापन संख्य���- 13/2026 (अ��ियोजन पदाधिकारी) की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के कतिपय अभ्यर्थियों का उनके द्वारा ऑनलाईन आवेदन में अपलोड किये गये फोटो एवं हस्ताक्षर का ईमेज अस्पष्ट/अपठनीय एवं रिक्त है। वैसे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे आवश्यक कागजात / साक्ष्य, परीक्षा की निर्धारित तिथि 15.07.2026 को संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा से संबंधित किसी भी अन��यमितता अथवा कदाचार की शिकायत आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध "GRIEVANCE" विकल्प के माध्यम से परीक्षा समाप्ति के 48 घंटे के भीतर शपथ-पत्र एवं साक्ष्य सहित दर्ज की जा सकती है।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #ProsecutionOfficerExam #BPSCPOExam
विज्ञापन संख्या 13/2026 के अंतर्गत अभियोजन पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 15.07.2026 को दो पालियों में पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा में आयोजित होगी। अभ्यर्थी समय से पूर्व केंद्र पर पहुँचे, E-Admit Card साथ रखें तथा नियमों का कड़ाई से पालन करें।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #ProsecutionOfficerExam #BPSCPOExam
स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 68/2025 से 78/2025 तक के सहायक प्राध्यापक पदों के लिए पूर्व निर्धारित दस्तावेज़ सत्यापन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
ऐसे अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दस्तावेज़ सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पहले से निर्गत दस्तावेज़ सत्यापन पत्र के साथ उपस्थित हों।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #DocumentVerification #HealthDepartment #AssistantProfessor
विज्ञापन संख्या 08/2026 के अंतर्गत शोध पदाधिका��ी के पद हेतु प्रारंभिक परीक्षा 15.07.2026 (बुधवार) को एकल पाली (10:00 AM - 12:00 PM) में आयोजित होगी।
उक्त परीक्षा के लिए दिनांक- 09.07.2026 से e-Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्र विवरण 12.07.2026 से डैशबोर्ड पर जारी किया जाएगा। डाक से प्रवेश पत्र ��हीं भेजा जाएगा।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #ResearchOfficer
विज्ञापन संख्या 13/2026 के अंतर्गत अभियोजन पदाधिकारी के पद हेतु प्रारंभिक परीक्षा दिनांक- 15.07.2026 (बुधवार) को दो पालियों (10:00 AM - 12:00 PM एवं 02:30 PM - 04:30 PM) में आयोजित होगी।
आयोग की परीक्षाएँ पूर्णतः पारदर्शी व निष्पक्ष हैं। नौकरी दिलाने या सफलता सुनिश्चित करने के दावे भ्रामक हैं। सभी अभ्यर्थियों एवं आमजन से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत EOU, साइबर सेल, पुलिस या आयोग को दें।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSCNotification #ProsecutionOfficer #APOExam #APO