किडनैप युवती को दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कों पर 1 घंटे घुमाया...मारपीट की, दांत से काटा, लाइटर से जलाने की कोशिश की, फिर हाईवे पर छोड़कर भाग निकले... अरेस्ट
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड में गुरुवार रात पुलिस पीड़ित युवती को लेकर आई और फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड में गुरुवार रात पुलिस पीड़ित युवती को लेकर आई और फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
गाजियाबाद में गुरुवार रात 20 वर्षीय युवती को कार में किडनैप करके दो युवकों ने उसे दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों पर एक घंटे तक घुमाया। कार के अंदर मारपीट की, दांत से काटा। आरोपियों ने इस दौरान शराब पी और युवती को लाइटर से जलाने की कोशिश भी की। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी उसको हाईवे पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कैब ड्राइवर हैं।
पीड़ित युवती लिंक रोड इलाके में ब्रजविहार डबल स्टोरी की रहने वाली है। वो घरों में आया (बच्चों को पालना) का काम करती है। युवती के पिता ने बताया,'मेरी बेटी गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे काम से घर लौट रही थी। रास्ते में ब्रजविहार पुलिया स्थि��� कौशिक नर्सिंग होम के पास कार सवार दो युवकों ने बेटी को जबरन रोक लिया। उन्होंने मेरी बेटी को जबरन घसीटते हुए कार में बैठा लिया और मारपीट की। इसमें उसका सिर फट गया। आरोपियों ने मेरी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ जबरदस्ती भी की।'
कार सवार आरोपी इस युवती को पहले गाजियाबाद से दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में ले गए। वहां कुछ राहगीरों ने कार में संद��ग्ध हरकत देखी तो दिल्ली पुलिस को फोन किया। दिल्ली पुलिस ने पीछा शुरू किया तो आरोपी वहां से कार लेकर भाग गए और गाजियाबाद में NH-9 स्थित गौड़ पार्क के पास आ गए। यहां उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी की हुई थी। पीड़िता के पिता ने बताया,'वो मेरी बेटी को बार-बार पेट्रोल से जलाने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने एक मिनट के लिए योजना विहार ठेके के पास गाड़ी रोकी और वहां पर बंद कार के अंदर शराब पी।
पी��़िता ने शीशे पर हाथ मारे, तब पब्लिक को चला पता..
गाड़ी लॉक की हुई थी, इसलिए पीड़िता उसे खोल नहीं पा रही थी। जब पीड़िता ने कार के शीशे पर कई दफा हाथ मारा तो यहां पर लोग इकट्ठा हो गए। इसमें एक आरोपी मौके पर पकड़ा गया, जबकि दूसरा भाग गया। यूपी-112 कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। आरोपी और पीड़िता को पुलिस थाना इंदिरापुरम ले गई। वहां से मामला थाना लिंक रोड का निकला तो दोनों को वहां ले जाया गया। एक आरोपी की पहचान पर दूसरे को भी कुछ देर ब��द पकड़ लिया गया।
कैब ड्राइवर हैं दोनों आरोपी, आज होंगे कोर्ट में पेश
पकड़े गए आरोपी कुशांत और प्रिंस तिवारी हैं। दोनों ब्रिजविहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों पर IPC सेक्शन-342, 354(ख), 323 और 506 में FIR कराई है। पुलिस ने बताया कि आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़िता पूर्व में कुशांत के घर में किराए पर रहती थी। इसलिए दोनों में पूर्व से जान-पहचान थी। पीड़िता की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही पति से तलाक हो गया। इस वजह से वो अपने मायके में रह रही है।
हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इस वारदात को अंजाम देने के पीछे आरोपियों की सही मंशा क्या थी? कहीं कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी? पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
@Uppolice @DelhiPolice
बुध पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाए।
अहिंसा करुणा की प्रतिपूर्ति भगवान बुद्ध ने अपनी शिक्षा वा उपदेशों से संपूर्ण विश्व को शांति व सामाजिक समरसता का संदेश देकर मानव जाति के कल्याण कल्याण का मार्ग दिखाया।
विश्व गौरैया दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये, इस दिवस पर अपने आस-पास चहकने वाली प्रकृति की सुंदरतम रचनाओं में से एक नन्ही गौरैया के संरक्षण के लिए कदम बढ़ाएं और इस धरा पर उनके लिए सुरक्षित एवं आदर्श वातावरण देने का संकल्प लें।
#WorldSparrowDay_2023#WorldSparrowDay#IndiAves
यमुना तो साफ होती रहेगी, लेकिन पहले देश की राजधानी के घरों में मिल रही कृत्रिम कोक 🥃 का कुछ किया जाए।
पता : मेट्रो अपार्टमेंट, जहांगीरपुरी
@msisodia@LtGovDelhi@jagograhakjago
छत्तीसगढ़ पुलिस सो रही है क्या?
एक हैवान ने नाबालिग बच्ची के घर मे घुसकर उस पर गंडासे से हमला किया, लड़की खून से लथपथ हो गई!
तड़पते हुये बच्ची भागी तो, तो दौड़कर उसे सड़क पर उसके बाल घसीटने लगा!
महिला सुरक्षा के कसीदे पढ़ने वाली प्रियंका जी चुप क्यों हो?? #Chhattisgarh
PAN और Aadhaar को लिंक करना बहुत जरूरी है. अगर किसी ने अभी तक लिंक नहीं किया है तो 31 मार्च 2023 से पहले कर लें।
अगर लिंक नहीं किया तो पैन निष्क्रिय हो जाएगा। हाल ही में, आयकर विभाग ने पै��� धारकों के लिए मार्च 2023 के अंत तक कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है ।
L