An Ambedkarite।। C. Ex MLA 311 Mahadeva Assembly ।। AICC Member ।। @INCUttarPradesh SC Vice President ।। #BharatJodoYatra#BharatYatri Kanyakumari To Kashmi
महादेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाघापार शुक्ल पहुंचकर कृष्णा गौर जी की पूज्य माता जी के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दुःखद घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांज���ि। 🙏
श्रद्धांजलि : राजेंद्र त्रिपाठी, प्रयागराज
इलाहाबाद (प्रयागराज) के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। 92 वर्ष की आयु में उनका इस दुनिया से जाना राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में जनसेवा को सर्वोपरि रखा। वी.पी. सिंह की सरकार में (1980-82) गृह राज्य मंत्री और बाद में मुलायम सिंह यादव की सरकार ���ें वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और जनहित के कार्यों की एक गहरी छाप छोड़ी।
प्रकृति शोक संतप्त परिजनों तथा उनके समर्थकों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
साथियों, आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से मेरठ में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होना था, जहां हमें छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करनी थी। लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर ताला लगा दिया, भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और हमारे कार्यकर्ताओं व छात्रों के घरों पर पुलिस बिठाकर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया।
मैं पूछना चाहता हूं कि क्या देश में मौलिक अधिकार सुरक्षित हैं या अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी गई है? देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, छात्रों पर लाठियां चलाई जा रही हैं। सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने में लगी है।
मैं मेरठ के छात्रों से न पहुंच पाने के लिए माफ़ी मांगता हूं। आप चिंता मत कीजिए, आपकी लड़���ई हम संविधान के दायरे में रहकर पूरी मजबूती से लड़ेंगे, बस कानून को अपने हाथ में मत लीजिएगा।
- प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष- अनुसूचित जाति विभाग, AICC श्री राजेन्द्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी
महादेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरदा मेंमनोज यादव के स्वर्गीय माता जी के शोकभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। 🙏
10.45 PM जंतर मंतर पर युवा डटे हुए हैं🔥💪🇮🇳
हर लाठी एक हजार युवा को न्यौता दे रही है , हर गोला 2 हजार युवाओं को न्यौता दे रहा है ।
अब महामानव को देखना है , कितने युवा जंतर मंतर पर इकठ्ठे करने है 👇
जिला काग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी जी के नेतृत्व म��ं महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम DM को ज्ञापन सौंपा।
किसानो को खाद की किल्लत से राहत दिलाने, स्मार्ट मीट की निष्पक्ष जांच कराने तथा उपभोक्ताओ के हितों की रक्षा की माग उठाई गई।
किसान और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
आज पता चला कि BJP के कुछ कार्यकर्ता हमारे कांग्रेस मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। हमने भी अपने मेहमानों के 'खास स्वागत' की पूरी तैयारी कर ली थी!
लेकिन डरी हुई भाजपा सरकार ने भारी पुलिस बल भेजकर घेराबंदी करवा दी और अपने ही लोगों को रोक दिया।
BJP वाले याद रखें—कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शांत और सज्जन ज़रूर है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए ��र तरह से सक्षम और तैयार भी है!
#Congress #UttarPradesh #YouthCongress #AjayRai
हम adjournment motion की मांग कर रहे हैं, ताकि ठीक से चर्चा हो सके।
अगर 'वंदे मातरम' पर 8 घंटे की चर्चा हो सकती है, तो हम लंबे समय तक अच्छे तरीके से शिक्षा व्यवस्था पर भी बात कर सकते हैं।
जहां मोदी सरकार हमेशा से राजनीतिक खेल खेलती है, वहीं मीडिया भी असल बात नहीं बताती है।
: कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं चौराहों पर सम्मानित परिवारजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क का यह अभियान निरंतर जारी है। ✊
#महादेवा_विधानसभा#बृजेश_कुमार_आर्य#BrijeshKumarArya#311Mahadeva
जनपद बस्ती में जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे INDIA गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
जनता की आवाज़ को गिरफ्तारी से दबाया नहीं जा सकता। सं��िधान और जनहित की लड़ाई जारी रहेगी। ✊🇮🇳
#INDIAAlliance #Congress
देश के दलित-पिछड़े- किसानो की आवाज़, ब्लॉक अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष का सफ़र तय करने वाले, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय @kharge जी जन्मदिवस की मंगलकामनाएं!
प्रकृति ���े आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ!
"NEET को 'अखबार' बताने वाले देश के युवाओं का दर्द क्या समझेंगे?"
भाजपा सांसद रवि किशन का यह बयान न सिर्फ़ चौंकाने वाला है, बल्कि करोड़ों मेहनतकश छात्रों की भावनाओं का भी अपमान है। जिस NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों ने लाख���ं छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया, उसे "अखबार" कहकर हल्का बताना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
जब देश का युवा अपने भविष्य के लिए न्याय मांग रहा है, तब भाजपा के नेता ऐसे बयान देकर मुद्दे की गंभीरता से ध्यान भटकाने में लगे हैं।
युवा जवाब मांग रहा है—पेपर लीक पर कार्रवाई कब होगी, दोषियों को सज़ा कब मिलेगी?
भाजपा की बयानबाज़ी नहीं, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा ज़रूरी है।