#नगरपालिका_देशनोक_चुनाव_2026#कांग्रेस_कार्यकर्ता_बैठक
नगरपालिका देशनोक चुनाव 2026 के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जा रही है।
दिनांक: 23 अगस्त 2026, रविवार
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, पाबू खेजड़ा के पास, देशनोक
नगरपालिका चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनावी रणनीति को लेकर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
निवेदक:
नगर कांग्रेस कमेटी, देशनोक
आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुँचा।
20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आँख की रौशनी खतरे में है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी।
अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।
@AmitShah जी, न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं? ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं।
FIR होगी। न्यायिक जाँच होगी। और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी।
साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे।
साहिल की FIR दर्ज हुई। यह न्याय की तरफ़ पहला क़दम है।
पर सोचिए - एक FIR लिखने की इजाज़त तक गृह मंत्रालय से आनी पड़ी। अब समझ आया कि न्याय पर लगाम किसने लगा रखी है।
युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत,
पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन।
राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी दूरदर्शी सोच को सदैव स्मरण किया जाएगा।
#rajivgandhi
उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा द्वारा उस मंच का "शुद्धिकरण" करना, जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने भाषण दिया था, सिर्फ एक घटिया हरकत नहीं, बल्कि भाजपा की दलित विरोधी और जातिवादी मानसिकता का बेहद शर्मनाक प्रदर्शन है।
देश के वरिष्ठ एवं दलित नेता इस तरह अपमान करके भाजपा ने अपनी सोच और संस्कारों का परिचय दिया है। लोकतंत्र में विचारों का मुकाबला विचारों से होता है, लेकिन भाजपा नफरत और भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
भाजपा की इस ओछी और शर्मनाक हरकत के खिलाफ आज राजस्थान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार हल्ला बोला और साफ संदेश दिया.. दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
BJP के इस शर्मनाक कृत्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन माफी मांगें।
📍 जयपुर
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष @Ramkeshmeenainc जी को जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जहाजपुर श्री धीरज गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ। आप सदैव इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के कार्य में जुटे रहें।
@dgurjarofficial
आज बीकानेर के अम्बेडकर सर्किल पर हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा के बाद मंच के “शुद्धिकरण” की घटना के विरोध में सत्याग्रह मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
यह केवल खड़गे जी का नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक समानता का भी अपमान है। भाजपा-RSS की भेदभावपूर्ण सोच के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए हम सदैव मजबूती से आवाज़ उठाते रहेंगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के AICC प्रभारी एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@qazinizamuddin
लोहावट में भंवरी देवी जी की नृशंस हत्या और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमले को आज 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पीड़ित परिवार और पूर्व विधायक @KISHNARAM_MLA जी सहित स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं, फिर भी भाजपा सरकार की संवेदनहीनता जारी है।
सरकार बताए आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? क्या आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?
हमारी मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।
#JusticeForBhanwariDevi #Lohawat #Rajasthan
कल जयपुर में UGC मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं एवं आमजन पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। माताओं-बहनों, बुज़ुर्गों एवं युवाओं पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया जाना भी बेहद पीड़ादायक है।
प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में श्री देवेन्द्र सिंह जी पलाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनका निधन हो जाना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
साथ ही सरकार से मांग है कि दिवंगत के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
नगर कांग्रेस कमेटी देशनोक द्वारा आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर आज देशनोक में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की।
बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पीसीसी प्रभारी श्रीकोलायत सुरेंद्र जी गोंद, जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम जी सियाग, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जी उपाध्याय, निवर्तमान चेयरमैन ओमप्रकाश जी मूंधड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष गजानंद जी स्वामी, ओमप्रकाश जी शर्मा सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@GovindDotasra@INCRajasthan
आज जयपुर पहुंचकर राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय डॉ. सी.पी. जोशी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा अपने अनुभव, मार्गदर्शन और जनसेवा के माध्यम से समाज एवं संगठन को निरंतर नई दिशा प्रदान करते रहें।
@drcpjoshi
आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर ग्रामीण की प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। विश्वास है कि सभी साथी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री @mdchopdarinc जी, नोखा विधायक श्रीमती @SushilaDudiMLA जी, जिला कांग्रेस बीकानेर ग्रामीण अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष श्री सत्तु खान जी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
@drcpjoshi
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
#GuruPurnima