📢 रहमांशु सर का Bssc के छात्रों से खास अपील ~
ज़्यादा से ज्यादा संख्या में गर्दानी बाग पहुंचे ताकि Bssc और सरकार पर दबाव बनाया जा सके!
गर्दानी बाग पटना 📍
#Bssc#bssc#bssc#bssc#Bssc#bssc
Bihar SSC inter level का परीक्षा फॉर्म 2023 में निकाला गया था..
3620845 अभ्यर्थियों ���े भरा है....✅️
■ पिछले 3 वर्षों से exam नहीं लिया गया है , किसी भी मंत्री जी को इसकी चिंता नहीं है.....
#Bihar SSC
@IPRDBihar
@gadbihar @officecmbihar
BSSC के 5 लाख छात्रों को रमांशु सर ने आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन 5 लाख छात्र सड़क पर उतर जाएंगे, उसी दिन परीक्षा की तारीख और परीक्षा कैलेंड�� जारी हो जाएगा। छात्रों से अब अपने हक के लिए एकजुट होकर आंदोलन में उतरने की अपील की गई
#BiharGovernment #PatnaStudentProtest #PatnaGandhiMaidan #BSSCExam #BiharNews
📢 रहमांशु सर का Bssc के छात���रों से खास अपील ~
ज़्यादा से ज्यादा संख्या में गर्दानी बाग पहुंचे ताकि Bssc और सरकार पर दबाव बनाया जा सके!
गर्दानी बाग पटना 📍
#Bssc #bssc #bssc #bssc #Bssc #bssc
📢 तमाम BSSC अभ्यर्थियों से विनम्र एवं भावपूर्ण अपील 🙏
साथियों, आज हम सभी के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाने का समय है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर चल रहा आंदोलन केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का आंदोलन नहीं है, बल्कि यह हजारों BSSC अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके अधिकार की आवाज़ है।
हमारी प्रमुख मांगें हैं—
🔹 BSSC परीक्षाओं का जल्द आयोजन
🔹 स्पष्ट एवं समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर जारी करना
🔹 संविदा वेटेज की व्यवस्था को खत्म करना
🔹 भर्ती प्र��्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता
🔹 अभ्यर्थियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का जल्द समाधान
साथियों, हममें से न जाने कितने अभ्यर्थी वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। किसी ने परिवार की उम्मीदों के लिए अपनी नींद छोड़ी है, किसी ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद किताबों का साथ नहीं छोड़ा और किसी ने अपनी जिंदगी के कई महत्वपूर्ण साल स���र्फ एक बेहतर भविष्य की उम्मीद में लगा दिए हैं।
ऐसे में जब भर्ती प्रक्रिया में देरी होती है, परीक्षा कैलेंडर स्पष्ट नहीं होता और संविदा वेटेज जैसी व्यवस्था के कारण समान अवसर को लेकर अभ्यर्थियों के मन में सवाल खड़े होते हैं, तो स्वाभाविक रूप से चिंता और निराशा बढ़ती है।
हम चाहते हैं कि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिले और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो। इसी उद्देश्य से संविदा वेट��ज को खत्म करने की मांग भी आंदोलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
🙏 इसलिए तमाम BSSC अभ्यर्थियों से हाथ जोड़कर अपील है—
दूसरों के आने का इंतज़ार मत कीजिए। अपने भविष्य के लिए खुद आगे बढ़िए।
अगर हम घर बैठकर सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी लिखते रहेंगे, तो हमारी आवाज़ उतनी मजबूती से नहीं पहुँचेगी। लेकिन जब हजारों अभ्यर्थी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से एक जगह एकजुट होकर अपनी जायज़ मांगों क��� उठाएँगे, तब हमारी आवाज़ को मजबूती मिलेगी।
📍 गर्दनीबाग धरना स्थल, पटना
अपने दोस्तों, साथी अभ्यर्थियों और तैयारी कर रहे सभी साथियों को भी इस अपील से जोड़िए।
यह किसी एक की लड़ाई नहीं है—यह हम सभी के भविष्य की बात है।
आज अगर हम अपने अधिकार के लिए खड़े नहीं होंगे, तो कल पछताने से बेहतर है कि आज ही अपनी आवाज़ बुलंद करें।
✊ एकजुट अभ्यर्थी — मजबूत आवाज़
📢 BSSC परीक्षा जल्द हो।
📢 समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर जारी हो।
📢 संविदा वेटेज खत्म हो।
📢 भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो।
अधिक से अधिक संख्या में गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुँचिए।
अपने भविष्य के लिए, अपनी मेहनत के सम्मान के लिए और समान अवसर के लिए। 🙏✊
''हम कहीं नहीं जाएंगे, जिन्हें चुना है, उन्हें गर्दनीबाग आना होगा...''
~अमन (छात्र नेता )
पटना: गर्दन��बाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने पहुंची सचिवालय SDPO अनु कुमारी. उन्होंने छात्रों से डेलीगेट तैयार कर संबंधित अधिकारी या मंत्री से मिलने की बात कही.