आज शिव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक श���री @ShaleMohammad_ जी ने संविधान सद्भावना पदयात्रा में शामिल होकर यात्रा को मजबूती दी।
यह यात्रा थार की अपनायत, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दे रही है। सरहद की धरती से संविधान और भाईचारे की आवाज़ बुलंद हो रही है।
@INCIndia @RahulGandhi @kcvenugopalmp
संविधान सद्भावना पदयात्रा के दौरान शिव विधानसभा के क्षेत्रवासियों से मिले साथ और मोहब्बत के लिए शुक्रिया।
सरहद से उठी मोहब्बत, सद्भाव और संविधान की आव���ज देशभर में गूंज रही है।
📍सेलाउ
आज शिव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक श्री @Hemaram_INC जी ने संविधान सद्भावना पदयात्रा के पांचवे दिन शामिल होकर यात्रा को मजबू���ी दी।
थार की धरती पर यह पदयात्रा प्रेम, भाईचारे और आप��ी एकता का संदेश दे रही है। संविधान के मूल्यों के साथ सद्भावना की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।
📍उभरे का पार - शिव विधानसभा
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद श्री @UmmedaRamBaytu जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
आज राजस्थान प्रदेश कांग्र���स द्वारा प्रदेशाध्यक्ष @GovindDotasra जी एव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष @TikaRamJullyINC जी के नेतृत्व में NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव एव विरोध प्रदर्शन कर युवाओं के हक की आवाज़ बुलंद की।
देश का युवा न्याय, पारदर्शिता और सुरक्षित भविष्य चाहता है। कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
@INCRajasthan @RahulGandhi
शिव विधानसभा क्षेत्र के सियानी गांव से सामने आई यह तस्वीर जितनी मार्मिक है, उतनी ही भीतर तक झकझोर देने वाली भी। इन मासूम बच्चियों के चेहरों पर सजी मुस्कान एक पल के लिए मन को सुकून जरूर देती है, लेकिन उनके सिर पर पानी के मटके और तपती धूप में संघर्ष करती उनकी ज़िंदगी कई सवाल खड़े करती है। आखिर इन मासूमों के भविष्य को संवारने के बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आज इस भीषण जल संकट पर मौन क्यों हैं?
थार की इस तपती धरती पर गर्मियों में तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे कठिन हालातों में भी सियानी सहित शिव विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव आज बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह केवल पानी की समस्या नहीं, बल्कि आमजन के जीवन, स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जब मासूम बच्चियों को शिक्षा और अपने सपनों की उड़ान भरने की उम्र में पानी ढोने की मजबूरी उठानी पड़े, तो यह व्यवस्था की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
��्थानीय विधायक को यह याद रखना चाहिए कि शिव की जनता ने उन्हें उम्मीद के साथ अपना जनप्रतिनिधि चुना है, ताकि वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचा सकें। विशेष रूप से पानी जैसी जीवनदायिनी आवश्यकता पर गंभीरता से कार्य करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। किंतु दुर्भाग्यवश, क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अधिक विधायक महोदय का ध्यान अपने प्रचार-प्रसार और निजी राजनी��िक हितों को साधने में केंद्रित दिखाई दे रहा है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश सरकार को इन हालातों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और ग्रामीणों को इस भीषण जल संकट से निजात मिले।
@BhajanlalBjp @RajGovOfficial @RajCMO