भाजपाई AI समिट से हुई जगहँसाई
दुनिया भर से मिली बुराई-ही-बुराई!
अब भाजपा के लोग बहाना बनाएंगे कि ये हमारा मास्टर स्ट्रोक था, जिसमें हमने दुनिया भर को दिखा दिया कि हमारे यहाँ ट्र��फ़िक जाम, बेतरतीब पार्किंग, जन सुविधाओं व सुरक्षा का अभाव, चोरी, AQI और बदइंतज़ामी जैसी अनगिनत समस्याएं ही समस्याएं हैं, जिनके लिए AI टेक्नोलॉजी कारगर साबित हो सकती है और इस तरह AI के लिए दुनिया भर की कंपनियां भारत से ‘डील’ कर सकती हैं।
दरअसल भाजपा सरकार को ‘AI IMPACT SUMMIT’ से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है सिवाय इस एक सबक के :
जब तक न हो ‘सही इंतज़ाम’
देखा-देखी न करो कोई काम
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धनवंतराएं, अमृतकलश हस्ताय सर्वभयविनाशक सर्व रोगविनाशक, त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप, श्री धन्व��तरि स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणय नमः, आरोग्य के देवता आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई हो
भाजपा ने GST को साँप-सीढ़ी का खेल बनाकर रख दिया है। कभी किसी आइटम पर अचानक जीएसटी बढ़ा देते हैं, कभी अपने चंदादायी समर्थकों के मुनाफ़े के लिए घटा देते हैं। इससे ईमानदार व्यापारियों-अधिकारियों में भी असमंजस पैदा होता है जिसका लाभ भ्रष्टाचारी उठाते हैं।
कारोबारी तो यहाँ तक कहते सुने गये हैं कि भाजपावाले जीएसटी की दरों में बार-बार बदलाव करके अनिश्चितता का वातावरण बनाए रखना चाहते हैं जिससे उन्हें छोटे व्यापारियों, दुकानदारों से वसूली का मौका मिलता रहे। इसीलिए व्यापारी जब तक जीएसटी की एक बात समझते हैं, तब तक सरकार नियम बदल देती है।
ये विदेश नहीं, अपना ही देश है, अपना ही प्रदेश है और अपना ही लखनऊ है, जहाँ विश्व स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है क्योंकि दूर की बड़ी सोचवाली समाजवादी पार्टी ने देश की पहली स्पोर्ट्स सिटी ‘इकाना’ बनाकर इसे संभ�� किया है।
अगर भाजपावाले, सपा के कामों से द्वेष न रखते हुए, यहाँ गये होंगे तो शायद वो भी कुछ ऐसे ही सकारात्मक काम करने की प्रेरणा लेकर लौटे होंगे। भाजपा को जब नकारात्मक राजनीति के खेल से फ़ुरसत मिले तो एक बार यहाँ ज़रूर जाएं। भाजपा कभी तो कोई अच्छा काम करे।
सपा का काम, जनता के नाम!
कुंदरकी में जिन लोगों को सरेआम वोट डालने से रोका गया या जिनके वोट किसी और ने डाल दिये वो सब लोग अपनी व्यथा बताने के लिए लखनऊ आ रहे थे, क्योंकि वहाँ स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे भाजपा के चुनावी घपले का भंडाफोड़ हो जाता, इसीलिए बीच रास्ते में उनको सीतापुर म���ं उप्र पुलिस द्वारा निरुद्ध किया गया है। हम महामना ��ाष्ट्रपति महोदय, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव आयोग, मानवाधिकार आयोग, माननीय राज्यपाल व देश के सभी समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों से आग्रह करते हैं कि इस मामले का तुंरत संज्ञान लें और ये सुनिश्चित करें कि अपने वोट के अधिकार के लिए जो आवाज़ उठाना चाहते हैं, उनके साथ उप्र की भाजपा सरकार कोई अन्याय या अत्याचार न कर सके।
ये जो युद्ध स्तरीय तैयारी है उसे चीन की सीमा समझने की भूल न करें, ये तो उप्र का कुंदरकी है जहाँ विधानसभा का उपचुनाव है।
दरअसल भाजपा राज में चुनाव को लेकर इतनी धांधली हो रही है कि उप्र की जनता का क़ानून-व्यवस्था से एतबार ही उठ गया है। इसीलिए जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की ये परेड कराई जा रही है। वैसे मीडिया का मानना है कि ये मन से डर निकालने की नहीं, मन में डर डालने की प्रक्रिया ज़्यादा लग रही है, जिससे सत्ताधारी ‘दल’ को चुनाव में ‘बल’ मिले और जनता कम-से-कम संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकले, जिससे चुनावी घोटाला करने में आसानी हो और घोटाले के गवाह कम हो सकें। लेकिन इन सबके बाद भी जनता ने ठान लिया है कि वो बाहर आएगी और भाजपा को हराने-हटाने को लिए वोट करेगी।
इस संबंध में चुनाव आयोग से चेतावनी भरा आग्रह है कि वो वोटिंग कम करवाने की इस साज़िश को नाकाम करे। इस बार जनता अपने मोबाइल कैमरों के साथ ���ैनात रहेगी और गड़बड़ी करनेवाले किसी भी स्तर के व्यक्ति को कोर्ट तक ले जाकर दंड दिलवाकर ही मानेगी।
जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकार कर लिया है और अपने वोट की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तैयार है। इस बार भाजपाई चुनावी घोटालेबाज़ अपनी ख़ैर मनाएं।
भाजपा सरकार को चुनावी गणित समझ आते ही जब अपनी हार सामने दिखाई दी तो वो पीछे तो हटी पर उसका घमंड बीच में आ गया है, इसीलिए वो आधी माँग ही मान रही है। अभ्यर्थियों की जीत होगी। ये आज के समझदार युवा है, ���रकार इन्हें झुनझुना नहीं पकड़ा सकती।
जब एक परीक्षा हो सकती है तो दूसरी क्यों नहीं।
चुनाव में हार ही भाजपा का असली इलाज है।
जब भाजपा जाएगी
तब ‘नौकरी’ आएगी
#RO_ARO
ये 8 साल पहले लगी नोटबंदी की लाइन नहीं है कल की तस्वीरें हैं जहाँ किसान और उनके परिवारवाले खाद पाने की उम्मीद में लाइनें लगाकर बैठे हैं���
भाजपा, पहले तो केवल बोरी में चोरी करती थी अब तो बोरी ही चोरी हो गयी है।
बिक रही है ‘खाद’ ऊँचे दाम में
भ्रष्ट भाजपाइयों के गोदाम में!
उनका ‘नकारात्मक-नारा’ उनकी निराशा-नाकामी का प्रतीक है।
इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10% मतदाता बचे हैं अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं, इसीलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन ऐसा कुछ होनेवाला नहीं।
‘नकारात्मक-नारे’ का असर भी होता है, दरअसल इस ‘निराश-नारे’ के आने के बाद, उनके बचे-खुचे समर्थक ये सोचकर और भी निराश हैं कि जिन्हें हम ताक़तवर समझ रहे थे, वो तो सत्ता में रहकर भी कमज़ोरी की ही बातें कर रहे हैं। जिस ‘आदर्श राज्य’ की कल्पना हमारे देश में की जाती है, उसके आधार में ‘अभय’ होता है; ‘भय’ नहीं। ��े सच है कि ‘भयभीत’ ही ‘भय’ बेचता है क्योंकि जिसके पास जो होगा, वो वही तो बेचेगा।
देश के इतिहास में ये नारा ‘निकृष्टतम-नारे’ के ��ूप में दर्ज होगा और उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में आख़िरी ‘शाब्दिक कील-सा’ साबित होगा।
देश और समाज के हित में उन्हें अपनी नकारात्मक नज़र और नज़रिये के साथ अपने सलाहकार भी बदल लेने चाहिए, ये उनके लिए भी हितकर साबित होगा। एक अच्छी सलाह ये है कि ‘पालें तो अच्छे विचार पालें’ और आस्तीनों को खुला रखें, साथ ही बाँहों को भी, इसी में उनकी भलाई है।
सकारात्मक समाज कहे आज का, नहीं चाहिए भा��पा!
#NoToNegativePolitics
प्रिय देश-प्रदेशवासियों,
दिल्ली में प्रदूषण का कहर ‘वार्षिक’ विषय बन गया है। देश की केंद्र सरकार जहाँ बैठती है जब वहीं पर्यावरण को साफ़ और सेहतमंद रखने के लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है तो बाक़ी देश का क्या। इसे कहते हैं चिराग़ तले अंधेरा या कहिए धुंधलका।
दुनियाभर में देश का डंका पीटने का दावा करनेवाली भाजपा सरकार राजधानी में ही देश की तस्वीर को धुंध से धुंधला होने से बचा नहीं पा रही है। यहीं पर दुनिया भर के देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के आफ़िस भी हैं, उनके बीच इससे क्या संदेश जाता होगा। ये भाजपा सरकार के शासन और नीतियों की नाकामी है।
अब तो इस कहर का असर यूपी तक आने लगा है। चाहे यमुना नदी का जल प्रदूषण हो या वायु प्रदूषण ये जनता के स्वास्थ्य को और ताजमहल को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। उप्र की भाजपा सरकार को वैसे भी कुछ नहीं दिखाई देता है अब तो उन्हें धुंध का बहाना भी मिल जाएगा।
ऐसे में जनता से आग्रह है कि अपने जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा स्वयं करें। इस धुंधलके में गाड़ी ध्यान से देखकर चलाएं और साँस की बीमारियों से ख़ुद भी बचें और घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों और बच्चों के साथ ही बीमार लोगों का भी ख़ास ध्यान रखें।
नाकाम भाजपा सरकार का जनता को पैगाम
न रहें हमारे भरोसे, रखें ख़ुद ही ख़ुद का ध्यान
आपका शुभचिंतक
अखिलेश
‘महाभष्ट्राचारी भाजपाइयों’ से चेतावनी भरा आग्रह है कि कम से कम पेट भरनेवाले किसानों के खेत और पेट को तो अपने भ्रष्टाचार का शिकार न ब��ाएं।
सोसाइटियों पर भाजपाई क़ब्ज़े की वजह से ही उप्र में खाद का संकट पैदा हुआ है। सब जानते हैं, भाजपाई लोग ही सारी खाद हड़पकर उसकी कालाबाज़ारी कर रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी या तो कुछ भी नहीं जानते हैं या सब कुछ जानकर भी अंजान बने बैठे हैं। दोनों ही परिस्थितियों में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि वो ऐसी अनदेखी किसी दबाव में कर रहे हैं या किसी लाभ की अपेक्षा से। देखते हैं हमारी चेतावनी क�� बाद कितनी जल्दी खाद-संकट का हल निकलता है।
ये हालात सिर्फ़ चित्रकूट या मानिकपुर विधानसभा के नहीं है, पूरे उप्र का यही हाल है। कहीं की तस्वीरें आ जाती हैं, कहीं की दबा दी जाती हैं।
किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
जिस भाजपा सरकार ने जीवन की सबसे आमूलचूल ज़रूरत ‘साँस लेना’ दूभर कर दिया है, उसके बाक़ी हर दावे बेकार है��।
आज एनसीआर मतलब ‘नेशनल कैपिटल रीजन’ में केंद्र की भाजपा सरकार नहीं बल्कि प्रदूषण की सत्ता चल रही है। राजनीतिक उठापटक में व्यस्त भाजपाइयों का आम जनता की बुनियादी आवश्यकता पर कोई ध्यान नहीं है।
- देश की राजधानी और आसपास पराली जलाने से हर तरफ़ वायु प्रदूषण का प्रकोप है। बच्चे, बुज़ुर्ग और बीमार लोग इसके सबसे बड़े शिकार हैं।
- भाजपा की संकीर्ण राजनीति की वजह से यमुना नदी में भाजपा शासित उ��्र की तरफ़ से गंदा पानी आने से रोका नहीं जा रहा है। इससे ��़हरीले झाग की समस्या पैदा हो गयी है, जिससे स्थानीय सरकार और जनता भाजपाई राजनीति से लड़ रही है। जल प्रदूषण की दोषी केंद्र सरकार है।
- केंद्र सरकार के अवांछित हस्तक्षेप के कारण ट्रैफ़िक की समस्या का भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे वायु और ध्वनि प्रदूषण हो रहा है।
- ट्रैफ़िक से जाम में फँसे लोगों की खीझ बढ़ती है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होता है।
एनसीआर की जनता को ‘भाजपा सरकार’ से कोई उम्मीद नहीं है।
एनसीआर कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
‘महा’ पैसा बटोरनेवाले भाजपाई, ‘महादानी’ का सम्मान कभी नहीं कर सकते हैं।
‘महादानी राजा हर्षवर्धन’ की प्रतिमा का विस्थापन सांस्कृतिक परंपरा का अपमान है। हम भविष्य में उनकी प्रतिमा को ‘मूल संगम क्षेत्र’ में पुनर्स्थापित कर उनके मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करेंगे।
कानपुर में भाजपा के भ्रष्टाचार की परत का परदा जब उठ गया तो उनके विधायक जी का नाटक शुरू हो गया। भाजपा की ये पुरानी आदत है कि पहले सफ़ेदपोश बनकर चुपचाप भ्रष्टाचार करती है और जब पोल खुल जाती है तो उसका ठीकरा अधिकारियों के सिर पर फोड़ देती है। इसका अर्थ ये हुआ कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है मतलब सराकर नाकाम भी है और निष्प्रभावी भी। जनता पूछ रही है कि सरकार की लगाम क्या अधिकारियों के हाथ में है?
सच तो ये है कि भाजपा का हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भाजपा के लिए कोई भी निर्माण विकास का विषय नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का उपाय है।
बेरोज़गारी का आलम ये है कि ग्रेजुएट होकर भी युवा डिलेवरी बॉय बनकर रह गये हैं। भाजपा सरकार इसे रोज़गार मानती है जबकि ये रोज़गार नहीं मजबूरी है। क्वालिफ़ाइड युवक-युवतियों का सेल्स पर्संस बनकर काम करना देश के मानव संसाधन की हानि है।
भाजपा की अर्थव्यवस्था .1% को अमीर बनाने व 99.9% को ग़रीब बनाये रखने की है। आर्थिक भेदभाव की ये भाजपाई नीति भाजपा के ख़िलाफ़ आक्रोश का एक बहुत बड़ा कारण बन गयी है।
#नहीं_चाहिए_भाजप��