राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कादीपु��� परिसर में T.T.L. सहायतित आधुनिक कार्याशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
आज दिनांक 28 जून 2026 को जिला महिला चिकित्सालय सुलतानपुर में पल्स पोलियो अभियान के शुभ अवसर पर बच्चों को पोलियो ��्राप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के आवश्यक निर्देश दिये गये।
मा0 सांसद सुलतानपुर की अध्यक्षता, मा0 सांसद अमेठी की सहअध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला समन्वयन एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें मा0 विधायक गण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दिनांक 28.06.2026 को आयोजित होने वाले ‘पोलियो दिवस’ के अवसर पर पल्स-पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता रैली क�� हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा जनपदवासियों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो ड्राप पिलाये जाने की अपील की गई।
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्र भूमि संमिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये।
निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय हलियापुर, ब्लाक बल्दीराय एवं मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय जाफरपुर, ब्लाक कूरेभार का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर जनता इंटर कॉलेज कूरेभार मे आयोजित कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगण, आदरणीय आयुक्त महोदय, अयोध्या मंडल, अयोध्या एवं अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग कर सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जयसिंहपुर का आयोजन किया गया, जिसमें जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तायुक्त त्वरित निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिये गये तदोपरान्त तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सम्बन्धित को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराने के आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में प्रेरणा सभागार विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं नियमित समीक्षा हेतु जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी, जिसमें सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में उ0प्र0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों के प्रगति एवं 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, ज��समें सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत ��क्ष्य प्राप्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल ���िकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें खेल कूद को बढ़ावा देने और समितियों से सहयोग और खेल संघों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में पं० राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला एवं स्टॉल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करत��� हुये प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया।
शासन के निर्देशानुसार किसानों के कृषि से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु प्रेरणा सभागार, विकास भवन सुलतानपुर में “किसान दिवस” का आयोजित किया गया, जिसमें उनकी समस्त शिकायतों को चिन्हित कर गुणवत्तायुक्त त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत आगामी 25.06.2026 को एम.एस.एम.ई. दिवस की तैयारी हेतु बैंक प्रतिनिधियों की प्रेरणा सभागार, विकास भवन सुलतानपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बैंक प्रतिनिधियों को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
दिनांक 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह (दिनांक 15.06.2026 से दिनांक 21.06.2026 तक) में होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में प्रेरणा सभागार, विकास भवन में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।