जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र,निष्पक्ष,निर्विघ्न,पारदर्शिता व कुशलतापूर्वक संपादन के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन को 510 मतदान अधिकारी प्रथम के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को डिग्री कॉलेज प्रेक्षागृह में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।