विकास खण्ड सिधौली के ग्राम पंचायत हुसैनगंज स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केन्द्र के पूर्ण होने से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारम्भिक शिक्षा संबंधी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। #Sitapur #Anganwadi #DevelopmentWorks #GoodGovernance
विकास खण्ड सिधौली की ग्राम पंचायत हुसैनगंज में सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। शौचालय बंद मिला, परिसर में गंदगी व झाड़ियां पाई गईं तथा केयर टेकर का मोबाइल नंबर भी बंद मिला। शौचालय खुलवाने पर अंदर व्यापक गंदगी, पानी एवं प्रकाश व्यवस्था का अभाव पाया गया, जिससे यह पूर्णतः अक्रियाशील मिला।
संबंधित केयर टेकर का मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित करने तथा ग्राम की खराब सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार सफाई कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। #Sitapur #SwachhBharat #GoodGovernance #UPGovt
विकास खण्ड सिधौली की ग्राम पंचायत हुसैनगंज स्थित गौशाला के औचक निरीक्षण में टीनशेड क्षतिग्रस्त, बाउण्ड्री सुरक्षा व्यवस्था जर्जर, चरही गंदी, भूसा भण्डारण कक्ष में दरवाजा न होना एवं परिसर में जलभराव जैसी कमियां पाई गईं। गोवंश पंजिका भी अद्यतन नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी कमियों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने तथा गौशाला को एनजीओ को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। #Sitapur #GauSeva #GoodGovernance #RuralDevelopment
जनपद में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विकास खण्ड सिधौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों एवं अनियमितताओं पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। #Sitapur #GoodGovernance #RuralDevelopment #जनकल्याण
जनपद सीतापुर में आज जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारम्भ पुलिस लाइन स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में मा० नगर विकास मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं योगाभ्यास के साथ किया गया।
15 जून से 21 जून तक विकास भवन, तहसीलों, ब्लॉकों, चिकित्सालयों, पार्कों, ग्राम पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को योगाभ्यास कराया जाएगा तथा स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया जाएगा।
#InternationalYogaDay2026 #YogaWeek #Sitapur #YogaForOneEarthOneHealth #ayushmannkhurrana
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भूमिजा हॉल, खैराबाद में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० प्रभारी मंत्री एवं खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं कृषि विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण पोटली भी वितरित की गई।
मा० प्रभारी मंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, विकास एवं गरीब कल्याण की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया।
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सीतापुर में समेकित जन कल्याण एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया गया। #Sitapur #ViksitBharat #MSME #GoodGovernance
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खैराबाद स्थित भूमिजा हॉल में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीतापुर द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मा० जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर संवाद स्थापित किया गया।
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खैराबाद के भूमिजा हाल में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्त्रियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया।
#PlasticMuktSitapur | जनपद सीतापुर में प्लास्टिक मुक्त अभियान
भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जनपद सीतापुर की समस्त ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 2119 किलोग्राम प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित किया गया तथा ग्रामीणों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
एकत्रित प्लास्टिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।
#SwachhBharat #PlasticFreeIndia #Sitapur #JanBhagidari #EnvironmentProtection
आज संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मिश्रिख में विभिन्न विभागों के 83 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 75 प्रार्थना पत्र जांच हेतु भेजे गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की गुणवत्तापरक व ससमय शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
#SampoornaSamadhanDivas #PublicService #Sitapur
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद सीतापुर के सभी विकास खण्डों में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, श्रमिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। 🌱🌳
#WorldEnvironmentDay #EkPedMaaKeNaam #Sitapur #PlantationDrive
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर सीतापुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं पौधों के संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया। #WorldEnvironmentDay#EkPedMaaKeNaam
विकास खण्ड हरगांव की ग्राम पंचायत क्योंटी कला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत कराए जा रहे खंता तालाब खुदाई कार्य, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य तथा चौराहा सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
विकास खंड हरगाँव कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों, जनसुनवाई, कार्यालयीय व्यवस्थाओं एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। #STP#GoodGovernance
बिसवां बुनकर वेलफेयर सोसाइटी के सीएफसी में उत्पादन कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष एवं सचिव को संचालन सुचारू रखने, स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को जोड़ने तथा उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय वितरण का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान 916 अनुदेशकों को ₹18,000 की प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।
संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बिसवां में विभिन्न विभागों के 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 31 प्रार्थना पत्र जांच हेतु भेजे गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की गुणवत्तापरक व ससमय शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत चांदपुर फरीदपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पशुओं के चारा, पानी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। #Gaushala#Inspection