दिनांक 17 अप्रैल 2026 को कृति राज,मुख्य विकास अधिकारी,उन्नाव द्वारा विकास खण्ड बिछिया के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत कोरारीखुर्द में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया।ग्राम चौपाल में विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
@UpRuralDev@CMOfficeUP@dmunn
पुलिस लाइंस उन्नाव में आयोजिक मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद स्तरीय कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक, उन्नाव महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में ग्राम अकबरपुर, विकास खंड मियांगंज, जनपद उन्नाव में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
@UpRuralDev@cmo
जनपद उन्नाव में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने हरी झंडी दिखाकर किया।
@UpRuralDev@CMOfficeUP
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कैंपस में प्रेरणा कैफे का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशन में एवं सहायक कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में आदिशक्ति संकुल की 25-30 महिलाओं को रोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है
आज जिला चिकित्सालय उन्नाव में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा 01-04-2026 से दिनांक 30-04-2026 तक आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दिनांक 10-04-2026 से दिनांक 30-04-2026 तक आयोजित दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया।
@UpRuralDev@CMOfficeUP
स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ आज जिला अस्पताल उन्नाव से जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदया तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा एल ई डी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
@UpRuralDev@CMOfficeUP
दिनांक 20मार्च,2026 को कृति राज,मुख्य विकास अधिकारी,उन्नाव द्वारा विकास खण्ड सफीपुर के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत गौरी में आयोजित ग्राम चौपाल में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर कार्यक्रमों व योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
मुख्य विकास अधिकारी,उन्नाव द्वारा दिनांक 13.02.2026 को विकास खण्ड नवाबगंज के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत भितरेपार में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया। जय मॉ अम्बे स्वयं सहायता समूह द्वारा गाय के गोबर से बनाये गये प्राकृतिक पेन्ट की सराहना की गयी एवं प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड औरास के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत बैरी में ग्राम चौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया एवं गांव में लाइब्रेरी/रीडिंग रूम का उद्घाटन ग्राम प्रधान के साथ किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा किया गया एवं सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।