केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने नई दिल्ली में नव-नियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री माननीय श्री प्रहलाद जोशी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शिक्षा मंत्री के नवीन दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुये अभिनन्दन किया।
@JoshiPralhad@EduMinOfIndia@IKS_Media@shrivarakhedi@mygovindia
#CentralSanskritUniversity #EducationMinister #Sanskrit #IndianKnowledgeSystemt
संस्कृत सप्ताहोत्सव-2026 का भव्य समापन
संस्कृत देश की सांस्कृतिक एकता का सूत्र प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी
@CentralSanskrit में आयोजित संस्कृत सप्ताहोत्सव-2026 का भव्य समापन हुआ।
पेजावर मठ के पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी जी के आशीर्वचन से @samskritbharati
के अखिल भारतीय अध्यक्ष आचार्य रमेशकुमार पाण्डेय के मुख्यातिथी रहें। एवं कुलपति प्रो. @shrivarakhedi की अध्यक्षता में समारोह संपन्न हुआ। पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना और ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ के सिद्धांत के साथ संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करना होगा। कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा की संस्कृत देश की सांस्कृतिक एकता का सूत्र है संस्कृत भारत की विविध संस्कृतियों, परंपराओं और ज्ञान-परंपराओं को एक सूत्र में पिरोने वाली सशक्त कड़ी है।
इस अवसर पर पांच विशिष्ट विद्वानों को सम्मानित किया गया
• आशुकवि पं. रामस्वरूप दोतोलिया, बिलोंची जयपुर एवं प्रो. बलराम शुक्ल -कविव्रती सम्मान
• आचार्या नंदिता शास्त्री एवं आचार्या प्रियंवदा वेद भारती - सारस्वतव्रती सम्मान
• आचार्या दीप्ति शर्मा त्रिपाठी -शास्त्रव्रती सम्मान
सभी सम्मानित विद्वानों को 21-21 हजार रुपये, शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की समन्वयक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठात्री प्रो. लीना सक्करवाल ने सप्ताहोत्सव के अंतर्गत आयोजित विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
@EduMinOfIndia, @JoshiPralhad@IKS_Media, @ragamuki
#SanskritWeek #SanskritSaptahotsav2026 #CentralSanskritUniversity #Sanskrit #संस्कृत #संस्कृतसप्ताहोत्सव #संस्कृतकविव्रतीसम्मान #कविव्रतीसम्मान #सारस्वतव्रतीसम्मान #शास्त्रव्रतीसम्मान #संस्कृतसंवर्धन #भारतीयज्ञानपरंपरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताहोत्सव-2026 के पंचम दिवस ‘संस्कृत कर्मयोगी महोत्सव’ का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मयोगियों ने संस्कृत में परिचय देने के साथ गीत, स्तुति एवं श्लोक प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। उनकी सक्रिय भागीदारी से पूरा परिसर संस्कृतमय हो उठा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आर.जी. मुरली कृष्ण ने कहा कि संस्कृत को केवल पुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल की भाषा बनाना चाहिए। उन्होंने कर्मयोगियों से सरल संस्कृत शब्दों और छोटे-छोटे वाक्यों के माध्यम से दैनिक व्यवहार में संस्कृत का प्रयोग शुरू करने तथा इसे केवल सप्ताहोत्सव तक सीमित न रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कर्मयोगियों का संस्कृत से जुड़ाव विद्यार्थियों और समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाता है तथा संस्कृत के व्यापक प्रचार-प्रसार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में प्रो. लीना सक्करवाल, प्रो. कुलदीप शर्मा, डॉ. अमृता कौर एवं डॉ. योगेंद्र दीक्षित ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिताओं में डॉ. प्रमोद बुटोलिया एवं डॉ. के. मनोज्ञा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच-संचालन विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने किया।
@shrivarakhedi@ragamuki
#संस्कृतसप्ताहोत्सव2026 #संस्कृतकर्मयोगीमहोत्सव #SanskritWeek #Sanskrit #संस्कृत #केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #CentralSanskritUniversity #संस्कृतसंभाषण #कर्मयोगी #संस्कृतमयभारत #संस्कृतसेसमृद्धभारत
⚡ युवा ऊर्जा, नई अभिव्यक्ति और संस्कृति! ✨
संस्कृत युवा महोत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ, जहाँ युवाओं ने वक्तृत्व, संगीत, रचनात्मक एवं मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और संस्कृत के प्रति अपने जुड़ाव को अभिव्यक्त किया।
युवाओं की सृजनात्मकता और उत्साह ने संस्कृत को नई आवाज़ और नई दिशा दी। 💫
संस्कृत को केवल पढ़ें ही नहीं, बोलें, गाएँ, प्रस्तुत करें और अपनी आवाज़ दें। 🙏
@shrivarakhedi
#संस्कृतयुवामहोत्सव #संस्कृतसप्ताह2026 #संस्कृतकेलिएयुवा #संस्कृत #केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय
भारतीय ज्ञान-परंपरा में गुरुकुल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन-मूल्यों की पाठशाला रहा है। इसी गौरवशाली परंपरा को समर्पित संस्कृत गुरुकुलमहोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
📅 20 अगस्त 2026
🕙 प्रातः 10:00 बजे से
📍 सरस्वती सभागार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
विभिन्न आयु-वर्गों के लिए संस्कृत भाषण, श्लोक एवं अन्य ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आइए, गुरुकुल परंपरा के संस्कारों, ज्ञान और संस्कृति से जुड़ें तथा संस्कृत की इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएँ। 🙏
#संस्कृतगुरुकुलमहोत्सव #SanskritGurukulMahotsav #SanskritWeek2026 #Sanskrit #संस्कृत #GurukulTradition #CentralSanskritUniversity
उत्कर्ष महोत्सव–२०२६ | ज्ञान, परम्परा और नवचिन्तन का आयोजन
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सान्निध्य तथा राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित उत्कर्ष महोत्सव–२०२६ का प्रथम दिवस आज ज्ञान, विद्वत्ता और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।
भारतीय ज्ञान-परम्परा, संस्कृत, दर्शन एवं शास्त्रीय चिन्तन के विविध आयामों पर प्रतिष्ठित विद्वानों द्वारा विद्वत्-विमर्श एवं शोध-पत्र प्रस्तुतियाँ की गईं। इस अवसर पर ग्रन्थ-विमोचन, विद्वानों का सम्मान तथा विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए। उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के माननीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, कुलपति, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय; प्रो. मुरलीमनोहर पाठक, कुलपति, श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय; तथा प्रो. जी.एस.आर. कृष्ण मूर्ति, कुलपति, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्वानों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सीएसयु द्वारा इन संस्थायों का सम्मान किया गया है और सभी की संस्थाओं को एक लाख ₹100000 की राशि प्रदान कर उत्कर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया है।
संध्या सत्र में छह विद्वानों को ‘प्राच्यविद्याभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया तथा महापरीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी का भी अभिनन्दन किया गया। इसके पश्चात् पद्मश्री सम्मानित डॉ. शोभा राजू द्वारा अन्नमाचार्य संकीर्तनम् की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।
📍 राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति
📷 १९–२० अगस्त २०२६
@arjunrammeghwal@shrivarakhedi@NSUTirupati@slbsnsu
#उत्कर्षमहोत्सव2026 #केन्द्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #संस्कृत #भारतीयज्ञानपरम्परा #भारतीयसंस्कृति #UtkarshaMahotsava2026
✨ संस्कृत युवा महोत्सवः २०२६ ✨
युवा ऊर्जा, सृजनशीलता और संस्कृति के प्रति उत्साह का संगम संस्कृत युवा महोत्सव 2026।
📅 19 अगस्त 2026
🕙 प्रातः 10:00 बजे से
📍 स|रस्वत सभागार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
वाक्-कौशल, संगीत और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा को मंच देने का यह विशेष अवसर है।
आइए, युवा शक्ति के साथ संस्कृत की जीवंत परंपरा को आगे बढ़ाएँ और नवाचार, प्रतिभा एवं संस्कृति का उत्सव मनाएँ।
@shrivarakhedi@ragamuki
#संस्कृतयुवामहोत्सव #SanskritYuvaMahotsav #SanskritWeek2026 #Sanskrit #संस्कृत #YouthForSanskrit #CentralSanskritUniversity #SanskritSaptah2026
संस्कृत ग्रंथों एवं भारतीय परंपराओं में वृद्धावस्था की समझ का अन्वेषण
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को Georgia Gwinnett College (GGC), USA की मनोविज्ञान प्रोफेसर एवं जेरोन्टोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्स्ना (जोसी) कलावर के भारत आगमन एवं शोध-अध्ययन के लिए उनके स्वागत का हर्ष है।
डॉ. कलावर दो माह की भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों तथा पूर्णप्रज्ञ संशोधन मन्दिरम्, बेंगलुरु का दौरा करेंगी। इस दौरान वे वैदिक विद्वानों, संस्कृत आचार्यों एवं हिन्दू पुरोहितों के साथ संवाद करते हुए महत्वपूर्ण संस्कृत पाण्डुलिपियों एवं मूल स्रोतों का अध्ययन करेंगी।
उनका शोध संस्कृत के मूल ग्रंथों, श्लोकों एवं पारिभाषिक शब्दावली के माध्यम से भारतीय परंपराओं में वृद्धावस्था से जुड़े ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं दार्शनिक दृष्टिकोणों को समझने पर केंद्रित है। साथ ही, भारतीय एवं पाश्चात्य समाजों में वृद्धावस्था, आध्यात्मिकता, अंतरपीढ़ी संबंधों तथा बदलती पारिवारिक संरचनाओं के दृष्टिकोणों का तुलनात्मक अध्ययन भी किया जाएगा।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ऐसे अंतरराष्ट्रीय एवं अंतर्विषयी अकादमिक संवाद का स्वागत करता है, जो संस्कृत साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की समकालीन प्रासंगिकता को नई दृष्टि प्रदान करता है।
@shrivarakhedi@GeorgiaGwinnett
#CentralSanskritUniversity #Sanskrit #IndianKnowledgeTradition #IndianKnowledgeSystems #SanskritResearch #Gerontology #AgingStudies #IndianTraditions #AcademicCollaboration
🌸 संस्कृतसप्ताहोत्सवः–२०२६ | द्वितीय दिवसः 🌸
संस्कृतसप्ताहोत्सवः–२०२६ के द्वितीय दिवस के अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत भाषा, साहित्य, कला एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह दिवस विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और संस्कृति के प्रति उनके अनुराग का सुंदर उत्सव रहा। ✨
आयोजित प्रमुख प्रतियोगिताएँ—
🎤 संस्कृत-श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता
🎵 संस्कृत-गीत प्रतियोगिता
🎨 संस्कृत-चित्रवर्णन प्रतियोगिता
🗣️ संस्कृत-भाषण प्रतियोगिता
🖌️ संस्कृत-श्लोकाधारित चित्रनिर्माण प्रतियोगिता
इन सभी विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने संस्कृत के शास्त्रीय सौंदर्य, साहित्यिक समृद्धि, कलात्मकता एवं समकालीन अभिव्यक्ति का मनोहारी परिचय प्रस्तुत किया।
@shrivarakhedi@ragamuki@meri_college
#संस्कृतसप्ताहोत्सव #संस्कृतसप्ताहोत्सव2026 #द्वितीयदिवस #CentralSanskritUniversity #Sanskrit #संस्कृत #SanskritCelebration #CSU #SanskritWeek
वेद से लेकर आयुर्वेद, शास्त्र से सिविल सेवा तक संस्कृत विद्यार्थियों के लिए खुल रहे अवसरों के नए द्वार, संस्कृत को जनभाषा बनाना समय की आवश्यकता प्रो. मदन मोहन झा संस्कृतसप्ताहोत्सव-2026 का शुभारंभ
मुख्य अतिथि प्रो. मदन मोहन झा, कुलगुरु, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने संस्कृत विद्यार्थियों के लिए उभरते अवसरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज संस्कृत वेद से आयुर्वेद और शास्त्र से सिविल सेवा तक नए अवसरों के द्वार खोल रही है। उन्होंने संस्कृत को आधुनिक शिक्षा, शोध, तकनीक और रोजगार से जोड़ने तथा जनभाषा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. रंजन त्रिपाठी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, दिल्ली विश्वविद्यालय ने संस्कृत को अध्ययन की भाषा से आगे बढ़ाकर जनभाषा बनाने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी, शैक्षणिक अधिष्ठाता, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने संस्कृत की ज्ञान-संपदा को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, तकनीक और युवा पीढ़ी से जोड़ने पर बल दिया।
प्रो. लीना सक्करवाल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने स्वागत एवं प्रास्ताविक वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए संस्कृतसप्ताहोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और संस्कृत को भारतीय ज्ञान-परंपरा की समृद्ध वाहक बताते हुए इसे ज्ञान-विज्ञान की भाषा के रूप में विकसित करने की आवश्यकता रेखांकित की।
कार्यक्रम में प्रो. आर.जी. मुरलीकृष्ण, कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय के आचार्य, अधिकारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📅 18–25 अगस्त | संस्कृत के विविध महोत्सव
@shrivarakhedi@ragamuki@mmjha_44
#संस्कृतसप्ताहोत्सव2026 #CentralSanskritUniversity #Sanskrit #संस्कृत #SanskritForAll #IndianKnowledgeTradition
🎨 संस्कृत बालमहोत्सवः २०२६ 🌸
संस्कृत बालमहोत्सव 2026 बच्चों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास को मंच देने का एक विशेष अवसर है।
📅 18 अगस्त 2026
🕘 प्रातः 9:00 बजे से
📍 सरस्वती सभागार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली एवं MERI कॉलेज
कभी शब्दों में अभिव्यक्ति, कभी कला में कल्पना और कभी मंच पर आत्मविश्वास इस महोत्सव में संस्कृत बच्चों के लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का माध्यम बनेगी।
छोटी-छोटी प्रतिभाएँ, बड़े-बड़े सपने और संस्कृत से जुड़ने का सुंदर अवसर। आइए, बाल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएँ और उनके साथ संस्कृत का उत्सव मनाएँ!
@shrivarakhedi@ragamuki
#संस्कृतबालमहोत्सव #SanskritBalMahotsav #SanskritWeek2026 #बालप्रतिभा #Sanskrit #संस्कृत #SanskritSaptah2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से समस्त देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
न स्वातन्त्र्यात् परं सौख्यम्। 🇮🇳
रञ्जनं चैव भूतानां रक्षं चैव विशाम्पते।
राजानं कुरुते श्रेष्ठं लोके राजर्षिचेतसम्।।
(महा. शान्तिपर्व, अध्यायः 57, श्लोकः 11)
आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
जयतु भारतम्
#स्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस2026 #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #आजादीकाअमृतमहोत्सव #हरघर_तिरंगा #जय_हिंद #वंदेमातरम् #भारत #मेरा_भारत_महान #आत्मनिर्भरभारत #विकसितभारत #संस्कृत #Sanskrit #CentralSanskritUniversity #CSU #NewDelhi
✨ संस्कृत सप्ताहोत्सवः–2026 ✨
आज केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली में संस्कृत सप्ताहोत्सवः–2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हो रहा है। 🙏
इस गरिमामयी अवसर पर संरक्षक प्रो. श्रीनिवास वरखेडी, अध्यक्ष प्रो. ललितकुमार त्रिपाठी, मुख्यातिथि प्रो. मदनमोहन झा, विशिष्टातिथि प्रो. रञ्जन त्रिपाठी, समन्वयिका प्रो. लीना सकरवाल एवं मार्गदर्शक प्रो. रा. गा. मुरलीकृष्ण की गरिमामयी उपस्थिति समारोह की शोभा बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. योगेन्द्र दीक्षित एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अमृता कौर भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
📍 सारस्वत सभागार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
⏰ प्रातः 11:00 बजे
आइए, संस्कृत की समृद्ध ज्ञान-परंपरा, संस्कृति और विरासत का उत्सव मनाएँ।
@shrivarakhedi@ragamuki@mmjha_44
#संस्कृतसप्ताहोत्सव2026 #SanskritWeek2026 #Sanskrit #संस्कृत #IndianKnowledgeTradition #CentralSanskritUniversity
✨ संस्कृतसप्ताहोत्सवः–2026 ✨
परंपरा से भविष्य की ओर… संस्कृत के साथ एक नई शुरुआत!
संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत के ज्ञान, साहित्य, संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य विरासत है। इसी शाश्वत विरासत को समकालीन चेतना और नई पीढ़ी की ऊर्जा से जोड़ते हुए संस्कृत सप्ताहोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।
📅 17 अगस्त 2026
⏰ प्रातः 11:00 बजे
📍 केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
उद्घाटन समारोह में विद्वज्जनों, आचार्यों एवं संस्कृतप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति इस उत्सव को विशेष बनाएगी।
आइए, संस्कृत के इस महापर्व का हिस्सा बनें —
उस भाषा का उत्सव मनाएँ, जिसने भारत की ज्ञान-परंपरा को सदियों से समृद्ध किया है; और संकल्प लें कि इसकी उज्ज्वल विरासत आने वाली पीढ़ियों तक निरंतर पहुँचे। 🙏
संस्कृत से संस्कृति • संस्कृति से संस्कार • संस्कार से राष्ट्रनिर्माण
@shrivarakhedi@ragamuki
#संस्कृतसप्ताहोत्सव2026 #SanskritWeek2026 #Sanskrit #संस्कृत #IndianKnowledgeTradition #CentralSanskritUniversity
संस्कृत भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा का उत्सव मनाने हेतु केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा 17 से 25 अगस्त 2026 तक संस्कृत सप्ताहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह से लेकर बालमहोत्सव, युवमहोत्सव, गुरुकुलमहोत्सव, कर्मयोगीमहोत्सव, शोधार्थीमहोत्सव एवं साहित्योत्सव तक यह आयोजन संस्कृत के विविध आयामों और उसकी जीवंत परंपरा को समर्पित है।
आइए, संस्कृत के गौरव और भारतीय ज्ञान-परंपरा के इस उत्सव का हिस्सा बनें।
भवतां समेषां हार्दं स्वागतम्। 🙏
#संस्कृतसप्ताहोत्सव #SanskritWeek2026 #Sanskrit #संस्कृत #CentralSanskritUniversity #भारतीयज्ञानपरंपरा
‘शास्त्ररक्षा–छात्ररक्षा–पात्ररक्षा’ 🇮🇳
80वें स्वतंत्रता दिवस पर @CentralSanskrit
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने ध्वजारोहण किया। सम्बोधित करते हुये कहा की राष्ट्रनिर्माण में संस्कृत-युवाशक्ति की भूमिका का आह्वान किया।
उन्होंने कहाभारत 80 वर्ष का होकर वृद्ध नहीं, बल्कि युवा सामर्थ्य, आत्मविश्वास और विकास-शक्ति से निरंतर समर्थ होता राष्ट्र है।
“राष्ट्राय स्वाहा, राष्ट्राय इदम्, न मम” को जीवन का आदर्श बनाते हुए उन्होंने संस्कृत-ज्ञान को राष्ट्रहित, आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं व्यावसायिक दक्षता से जोड़ने का संदेश दिया।
शास्त्र की रक्षा, छात्रहित की रक्षा और प्रतिभाओं का संरक्षण-इसी संकल्प के साथ #CSU राष्ट्रसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
@shrivarakhedi@ragamuki
#IndependenceDay #80YearsOfIndependence #CSU #CentralSanskritUniversity #Sanskrit #SanskritYouth #RashtraSeva #Shastraraksha #StudentWelfare #ViksitBharat