आज, दिनाँक 06.04.2026 को नौएडा प्राधिकरण की 222वीं बोर्ड बैठक श्री दीपक कुमार अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त उ०प्र० एवं अध्यक्ष, नौएडा प्राधिकरण की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में श्री रवि एन०जी०, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, @OfficialGNIDA, श्री राकेश कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण @YEIDA एवं अन्य सदस्यों द्वारा प्राधिकरण के बोर्ड रूम से बैठक में प्रतिभाग किया गया।
बैठक के मुख्य निर्णयों में बजट, स्पोर्ट्स सिटी में माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कार्यवाही, ग्रामीण विनियमावली के सरलीकरण, मिश्रित भू-उपयोग, जल प्रभार हेतु एमनेस्टी स्कीम सम्मिलित हैं ।
#NoidaAuthority
#UrbanDevelopment
#NoidaProgress
#InfrastructureGrowth
As we celebrate Holi 2026, let’s reaffirm our commitment to building a cleaner, greener, and more vibrant Noida together.
May this festival of colors inspire unity, sustainability, and joy in every corner of our city.
#NoidaAuthority#Holi2026#FestivalOfColors
#SustainableFuture
#TogetherForNoida
नोएडा क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न मार्गों, सेक्टरों, ग्रामों और मुख्य नालों में गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण, नालियों से फ्लोटिंग मैटेरियल की सफाई तथा प्रत्येक ग्राम और सेक्टर में डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 04.02.2026 को सेक्टर-81, ग्राम भंगेल और नगला चरणदास में कूड़े के ढेर पाए गए तथा नालियां ओवरफ्लो की स्थिति में मिलीं। इस लापरवाही के लिए संविदाकार M/s Exman Raghav Security Services Pvt. Ltd. पर ₹50,000/- की पेनल्टी लगाई गई है। साथ ही सम्बंधित सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) से स्पष्टीकरण मांगा गया है, सम्बंधित अवर अभियंता (जन स्वास्थ्य) को चेतावनी जारी की गई है, क्षेत्र में तैनात तीन सफाई कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं तथा कार्यरत सुपरवाइजर श्री कपिल की सेवाएं भी समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं।
नोएडा प्राधिकरण नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#NoidaAuthority
#SwachhNoida
#CleanCityMission #NoidaDevelopment
#CleanNoidaGreenNoida
नौएडा सैक्टर-150, में निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में हुई दुखद घटना को गंभीरता से लिया गया है।
1. सम्बंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
2. जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं।
3. विभागों को लोटस बिल्डर की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विभागों को अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
#NoidaAuthority
#PublicSafety
#Accountability
#OfficialUpdate
🌸 𝗩𝗔𝗦𝗔𝗡𝗧 𝗨𝗧𝗦𝗔𝗩 𝟮𝟬𝟮𝟲 🌸
COMING SOON – Tʜᴇ Iᴄᴏɴɪᴄ Fʟᴏᴡᴇʀ Sʜᴏᴡ
A distinguished celebration of spring, blossoms, and community spirit.
Stay tuned for official schedule and highlights.
#NoidaAuthority#VasantUtsav2026#SpringCelebration
#FlowerShow2026
दिनांक 16 जनवरी 2026 को नौएडा के मास्टर प्लान रोड नं0-3 (एम.पी.-3 मार्ग) का निरीक्षण किया गया। एम.पी.-3 मार्ग, नौएडा के प्रमुख मार्गों में से एक है, जिस पर प्रतिदिन यातायात घनत्व बढ़ता जा रहा है और पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप ले रही है।
निरीक्षण के दौरान एम.पी.-3 मार्ग पर ट्रैफिक के सुगम संचालन हेतु विस्तृत सर्वे करने के निर्देश दिये गये। भूमिगत एवं ओवरहेड सर्विसेज का सर्वे कर दस दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। तत्पश्चात प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार हेतु अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
#NoidaAuthority
#TrafficManagement
#RoadInspection
#SmartCityNoida
#UrbanDevelopment
#InfrastructureUpdate
#DevelopmentInAction
आज, दिनांक 14.01.2026 को @Noida_Authority क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सदरपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता और अनुरक्षण कार्यों में सुधार हेतु सम्बंधित उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
#NoidaAuthority#CivilDepartment#PublicHealth#Inspection
#CleanNoidaGreenNoida
आज दिनांक 10/01/2025 को प्राधिकरण के उद्यान विभाग के साथ सैक्टर 91 में प्रस्तावित डिअर पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
#NoidaAuthority#DearParkNoida
#HorticultureDepartment
#CleanNoidaGreenNoida
दिनांक 06.01.2026 को @Noida_Authority द्वारा औद्योगिक भूखण्डों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य की पूर्ति के दृष्टिगत शासन स्तर से प्रत्येक माह औद्योगिक परियोजनाओं के संचालन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की जा रही है।
समीक्षा के प्रमुख बिंदु
- 03 औद्योगिक भूखण्ड निरस्त पाये गये।
- 02 निरस्त भूखण्डों का कब्जा तत्काल वापिस लेने के निर्देश दिये गये (01 भूखण्ड में वाद लम्बित)।
- 11 निर्मित किन्तु अकार्यशील, 13 निर्माणाधीन एवं 09 रिक्त भूखण्ड (समयवृद्धि समाप्त) को नियमानुसार निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उद्देश्य :- औद्योगिक भूखण्डों का सक्षम उपयोग सुनिश्चित करना, जिससे प्रदेश की वन ट्रिलियन इकॉनमी की दिशा में ठोस प्रगति हो सके।
#NoidaAuthority
#IndustrialGrowth
#UPTrillionEconomy #EconomicDevelopment
आज, दिनांक 01/01/2026 को नौएडा प्राधिकरण ने विकास, निवेश और जन-कल्याण के साथ नए साल 2026 का भव्य स्वागत किया।
नए वर्ष के शुभ अवसर पर @Noida_Authority द्वारा नौएडा शहर को नई पहचान देने, औद्योगिक विकास को गति देने और श्रमिकों के कल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
1. शहर को मिली नई पहचान: सैक्टर 128 में क्लॉक टावर का लोकार्पण
- नौएडा की सुंदरता और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए, सैक्टर 128 स्थित हाजीपुर अंडरपास के समीप नवनिर्मित क्लॉक टावर का लोकार्पण किया गया।
- लगभग ₹30 लाख की लागत से निर्मित यह क्लॉक टावर मैंगलोर के प्रतिष्ठित क्लॉक टावर की तर्ज पर बनाया गया है।
- यह टावर क्षेत्र को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा और शहर की सौंदर्य वृद्धि में योगदान देगा।
2. 600 करोड़ का निवेश और 2,200 नए रोजगार
- वित्तीय वर्ष 2025-26 की ई-ऑक्शन योजना के अंतर्गत 10 बड़े उद्यमियों को औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए।
- प्रमुख कंपनियां: हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड, नेक्सम एनर्जी, नेलम्बो टेक्नोलॉजीज और डी एंड ग्रैंडसन्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल।
- आर्थिक प्रभाव: कुल 20,366 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के इन भूखंडों से लगभग ₹600 करोड़ का निवेश प्रस्तावित।
- रोजगार अवसर: इस पहल से क्षेत्र के युवाओं के लिए लगभग 2,200 नए रोजगार सृजित होंगे, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
3. सामाजिक सरोकार: कड़कड़ाती ठंड में श्रमिकों को मिला सहारा
- प्राधिकरण ने विकास के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दी।
- अत्यधिक ठंड को देखते हुए उद्यान विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लगभग 150 संविदा कर्मियों को कंबल वितरित किए गए।
- यह पहल उन श्रमिकों के प्रति सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है, जो शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में निरंतर योगदान देते हैं।
#NoidaAuthority
#NewYear2026
#Development #Investment
#Employment #PublicWelfare
Happy 2026! This year is extra special as Noida celebrates its 50th Anniversary!
As we welcome 2026, we also celebrate 50 years of Noida’s excellence. As we step into 2026, Noida’s journey of transformation reaches new heights. Our commitment at @Noida_Authority remains steadfast: Innovation, Inclusion, and Impact.
We aren't just building infrastructure; we are building a smarter, greener future for every citizen. Let’s make this a year of transformative milestones.
This Golden Jubilee year, @Noida_Authority is dedicated to deepening our Impact. At @Noida_Authority, we are doubling down on our mission to create a Smarter, Greener, and More Inclusive Noida. Our roadmap is clear: Sustainable growth, world-class infrastructure, and Shaping Tomorrow together. Through sustainable innovation and inclusive growth, @Noida_Authority is dedicated to making our city a global benchmark for progress.
Thank you for being partners in our journey. Onward to a year of growth and possibility!
Why We are Bringing Mindfulness to the Heart of Administration
As the CEO of the NOIDA Authority, my daily focus is often on the physical landscape of our city our roads, our infrastructure, and our green spaces. But today, I want to talk to you about an infrastructure that is just as vital, yet often invisible: the mental well-being of the people who serve this city.
In our fast-paced world, the pressure to perform can often lead to a "work-first" mindset that ignores the human being behind the desk. I believe it is time to change that narrative. To be a world-class city, we must lead with a world-class mindset. That is why we recently organized a comprehensive meditation camp in collaboration with the Art of Living (Sri Sri Ravi Shankar Camp).
I, along with my colleagues Mr. Krishna Karunesh, Ms. Vandana Tripathi, and Mr. Satish Pal, sat together not as officials, but as practitioners of peace. We focused on techniques like Bhastrika Pranayama, learning to use our own breath to quiet the noise of a demanding workday.
Why "Holistic Life" Matters More Than "Work Cycles". For me, meditation is not just a personal hobby; it is a professional necessity. We cannot expect our officers and staff to show empathy, creativity, and resilience if they are operating from a place of chronic stress. By prioritising the "holistic life" of our employees, we are ensuring that when they serve you the citizens they do so with a calm mind and a positive spirit.
Mindfulness is the fuel for sustainable growth.
Standing on the Shoulders of Visionaries
This approach is not new to the Indian spirit of administration; we are simply reviving a powerful tradition of "Mindful Governance."
We look to the incredible work of Dr. Kiran Bedi, who transformed Tihar Jail from a place of conflict into a space of reform. By introducing Vipassana, she proved that even in the most high-stress environments, meditation can heal the soul and improve the system.
We see similar success in global hubs like Google, where "Search Inside Yourself" is a core part of their leadership.
We see it in our own Happiness Curriculums in schools, which acknowledge that a happy mind is a productive mind.
By fostering inner peace within the NOIDA Authority, we are building a more compassionate and efficient administration. My goal is to create a culture where our employees don’t just "survive" the workweek but thrive in their personal and professional lives.
When we breathe better, we lead better. When we lead better, Noida grows stronger.
Dr. Lokesh M, CEO, NOIDA Authority
आज दिनांक 16.12.2025 को खराब वायु गुणवत्ता के नियंत्रण एवं वर्तमान में लागू ग्रैप-4 के अनुपालन हेतु प्राधिकरण के विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन से अपर जिलाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही नौएडा क्षेत्र में स्थित विभिन्न आई.टी. कम्पनियों एवं स्कूलों/विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिगण भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान दिनांक 15.12.2025 को भारत सरकार के मा० पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी @byadavbjp की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन हेतु सभी विभागों को निर्देशित किया। साथ ही बैठक में उपस्थित स्कूलों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की गई कि वे वायु गुणवत्ता सुधारने हेतु अपनी ओर से ठोस प्रयास करें।
विदित है कि दिनांक 15.12.2025 को मा० पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार @MoEFCC की अध्यक्षता में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर बैठक सम्पन्न हुई थी, जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उसी क्रम में नौएडा प्राधिकरण द्वारा सभी विभागों को निम्लिखित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
#NoidaAuthority
#CleanAir #GRAP4
#NoidaBanegaNo1
#MyCleanNoida
#SwachhBharat
#CleanNoidaGreenNoida
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत प्रथम आवासीय भूखण्ड योजना-2025 दिनांक 03.10.2025 से प्रभावी की गई। इस योजना के अन्तर्गत कुल 34 भूखण्डों के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों के आधार पर एच०डी०एफ०सी० बैंक पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी की प्रक्रिया दिनांक 09.12.2025 एवं 11.12.2025 को सम्पन्न हुई।
उक्त योजना में नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की गई, जिसके फलस्वरूप कुल 1375 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रस्तावित 34 भूखण्डों का आरक्षित मूल्य ₹118.32 करोड़ निर्धारित था, जिसके सापेक्ष ₹204.03 करोड़ की उच्चतम बोली प्राप्त हुई। इस प्रकार प्राधिकरण को ₹85.71 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। यह बोली आरक्षित मूल्य का 172.42 प्रतिशत है, जोकि योजना की सफलता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को दर्शाता है।
#NoidaAuthority
#EauctionSuccess
#UrbanDevelopment
#RevenueGrowth
#CleanNoidaGreenNoida
#ResidentialPlotScheme2025
आज दिनांक 08.12.2025 को सैक्टर-94 से 127 संस्थागत सैक्टरों का निरीक्षण किया गया। सम्बंधित विभागों को सुधारात्मक दिशा निर्देश दिये-
1. कालिन्दी कुंज मार्ग प्रवेश द्वार पर अनुरक्षण व्यवस्था दयनीय पायी गई, जिस पर आकर्षक पेन्टिंग कराने के निर्देश दिये गए।
2. प्रवेश स्थल पर उगे बबूल के पेड़ हटवाने एवं आकर्षक/फैन्सी स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश
3. अनाधिकृत विज्ञापन होर्डिंग्स/बोर्ड एवं अवैध केबिल हटवाने के निर्देश
4. सैक्टर-94-95 अण्डरपास पर लॉ-हाइट बैरियर पर रैट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश
5. सैक्टर-94 गोलचक्कर का सुधारीकरण एवं शमशान घाट के समीप अवरुद्ध सड़क का निर्माण कर ट्रैफिक सुगम बनाने के निर्देश
6. संस्थागत इकाईयों के बाहर अवैध पार्किंग पर नोटिस निर्गत करने के निर्देश
7. सैक्टर-125,126,127 में पेड़ों की टहनियाँ ट्रिम करने एवं सैन्ट्रल वर्ज में गायब पौधों को पुनः लगाने के निर्देश
8. . सेन्ट्रल वर्ज की अनावश्यक रेलिंग हटवाकर स्टोर में रखने के निर्देश
9. एक्सप्रेस-वे व पुस्ता के समानान्तर 45 मीटर रोड पर रिफ्लेक्टर लगाने एवं क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत कराने के निर्देश
10. एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने नाले पर गायब S.F.R.C. कवर पुनः लगवाने एवं फुटपाथों की कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश
11. सैक्टर-125-126 गोलचक्कर साइकिल स्टैण्ड पर अनाधिकृत विज्ञापन हटवाने के निर्देश
12. एमिटी के सामने रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट को एक्सप्रेस-वे के समानान्तर सम्पूर्ण 45 मीटर रोड पर सैक्टर-127 तक लगाने के निर्देश
13. मयूर स्कूल के सामने B.O.T. आधार पर निर्मित टॉयलेट पर साइनेज एवं अन्य प्रावधान कर सुधार कराने के निर्देश दिये गए।
#NoidaAuthority
#NoidaUpdates
#NoidaDevelopment
#CleanNoidaGreenNoida