साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की नींव रखते हुए, माननीय मुख्यमंत्री महोदय @vishnudsai जी ने आज "जागरूकता की एक सेल्फी" ली और अपने सोशल मीडिया में उसे 'शेयर' कर, 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे , छत्तीसगढ़ पुलिस के "साइबर जागृति अभियान" का शुभारंभ किया।
प्रदेशवासियों से निवेदन है कि, कृपया, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी https://t.co/11CaT4qSnv "लिंक को क्लिक" कर या QR कोड को स्कैन कर, "जागरूकता की एक सेल्फी' लें" और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में उसे 'पोस्ट' करें ताकि अधिक से अधिक लोग, साइबर क्राइम के प्रति जागृत हो सकें।
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने, छत्तीसगढ़ पुलिस के संकल्प को सिद्ध करने में सहयोग करें। 🙏
#CyberJaagrutiAbhiyaan @CyberDostI4C #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
● भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार श्री सुनील वर्मा ने नागरिकों से की 'साइबर जागृति अभियान' से जुड़ने की अपील
●'जागरूकता की एक सेल्फी' लेने और किसी भी प्रकार की वित्तीय ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने का दिया संदेश
@CGPoliceDept@DPRChhattisgarh@Cyberdost
थाना पथरिया अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लछनपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 685 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव व सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
#CyberAwareness#DigitalSafety
📦🇬🇧 कनु का लंदन वाला पार्सल… मिला या हुआ साइबर फ्रॉड? 😱
₹25,000 मांगने के बाद क्या हुआ? जानिए पूरा सच!
⚠️ कस्टम ऑफिस के नाम पर ठगी से सावधान।
अनजान कॉल, लिंक या भुगतान की मांग पर भरोसा न करें।
📞 साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें।
#CyberJagrutiAbhiyan#CyberFraud
मुंगेली पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छटन में साइबर जागृति चौपाल आयोजित कर 409 छात्र-छात्राओं एवं 16 शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
#CyberAwareness#CyberJagrukta#MungeliPolice
कमीशन या किराए के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या यूपीआई पिन कभी किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल न करने दें। आपके खाते में आने वाले हर गैरकानूनी लेनदेन के लिए कानूनन पहली जवाबदेही आपकी ही होगी। अपना खाता सुरक्षित रखें, म्यूल अकाउंट बनने से बचें। हेल्पलाइन: 1930।
#MoneyMule #CyberJaagrutiAbhiyaan #ChhattisgarhPolice
फर्जी वीडियो, आवाज, लिंक, कॉल और ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से होने वाली ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं का रखें ध्यान :
आवश्यकता पड़ने पर 1930 पर कॉल करें या https://t.co/OKnwLf1XRh पर शिकायत दर्ज करें.
सावधान रहें! साइबर सुरक्षित रहें !
#FridayAwareness
📦 पार्सल या डिलीवरी के नाम पर आए किसी भी अनजान कॉल पर *21* या *61* जैसे USSD कोड कभी डायल न करें, इससे आपकी कॉल्स और बैंक ओटीपी डाइवर्ट हो सकते हैं। कॉल फॉरवर्डिंग निरस्त करने के लिए तुरंत ##002# डायल करें। सतर्क रहें, साइबर फ्रॉड की सूचना तुरंत 1930 पर दें।
#CyberJaagrutiAbhiyaan #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
● थाना प्रभारी पलारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ने नागरिकों से की 'साइबर जागृति अभियान' से जुड़ने की अपील
● छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया सचेत
@CGPoliceDept@DPRChhattisgarh@Cyberdost
📱अज्ञात व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप के सुझावों पर आकर कोई भी अनधिकृत ऐप या एपीके फाइल डाउनलोड न करें। शेयर बाजार में निवेश केवल सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड ब्रोकर्स के माध्यम से ही करें और अस्वाभाविक मुनाफे के दावों से बचें। किसी भी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 डायल करें।
#CyberJaagrutiAbhiyaan #SafeInvesting #SEBI #ChhattisgarhPolice
जन-जन की आवाज, समानता की गरिमा और सांविधानिक मूल्यों के पावन प्रतीक 'अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके लोकतांत्रिक अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा में छत्तीसगढ़ पुलिस आपके साथ निरंतर तत्पर हैं।
जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳
#ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
#internationalDayofDemocracy
'अभियंता दिवस' पर आधुनिक भारत के दूरदृष्टा भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को कोटिशः नमन।
अपनी मेधा, नवाचार और निष्ठा से राष्ट्र की आधारशिला को सुदृढ़ बनाने वाले सभी सृजनशील अभियंताओं को हार्दिक बधाई। भौतिक विकास से लेकर डिजिटल युग की सुरक्षा तक, राष्ट्र सेवा में आपका हर प्रयास वंदनीय है।
#ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #EngineersDay #EngineersDay