Ex Member of Legislative Assembly From Ramganjmandi, Kota & Keshoraipatan, Bundi Rajasthan
पूर्व विधायक रामगंजमंडी, कोटा एवं केशवरायपाटन, जिला बूंदी (राज.)।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय! 🇮🇳✨
10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक विशेष दिन बन गया है। 26 मई 2014 को शुरू हुई प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज 4,399 दिनों के ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है।
लगातार जनादेश प्राप्त कर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व में भारत ने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचे, कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक प्रतिष्ठा क��� नए आयाम स्थापित किए हैं।
बीते 12 वर्ष केवल एक सरकार के कार्यकाल की कहानी नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की एक सतत यात्रा का प्रतीक हैं। 🇮🇳
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva #ViksitBharat
जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।
सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः।
विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥
मोदी जी का नेतृत्व संकल्प से सिद्धि और सेवा से सुशासन की यात्रा का प्रतीक है।
उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए मानदंड स्थापित किए हैं।
#LongestServingElectedPMModi
मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मैंने 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के तहत मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग को सक्रिय रूप से पूर्ण कर लिया है।
पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान और कार्यपद्धति को गहराई से स��झने का यह एक अद्भुत अनुभव रहा। संगठन सर्वोपरि!
राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में 'सबका ��ाथ, सबका विकास' की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं।
#12YearsOfSeva
आर्यकर्मणि रज्यन्ते भूतिकर्माणि कुर्वते।
हितं च नाभ्यसूयन्ति स वै पण्डित उच्यते॥
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी ह���कूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।
आज जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय श्रीमती @alka_gurjar जी से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की।
राज्यसभा चुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल करने के शुभ अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
Attended the Defence Investiture Ceremony 2026 (Phase-1) where Gallantry Awards were conferred upon our brave personnel. We are proud of their extraordinary courage, commitment and selfless service to the nation.
आज राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार श्रीमती डॉ. @alka_gurjar जी एवं श्री डॉ. @DrSatishPoonia जी के नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक शुभका���नाएँ प्रेषित कीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों अपने अनुभव और जनसेवा के संकल्प के साथ राज्यसभा में राजस्थान के हितों का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री @ajaeybjp जी भी उपस्थित रहे।
उज्ज्वल एवं सफल संस���ीय पारी के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ!
आज जयपुर में राज्यसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आदरणीय श्री @DrSatishPoonia जी के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
आज भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री @ajaeybjp जी से आत्मीय व शिष्टाचार भेंट की।
आपके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठन को निश्चित ही एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
मेरे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा कार्य श्रृंखला' के अंतर्गत भाजपा लाखेरी नगर मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लाखेरी में आयोजित एक विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की मूल भावना रही है। इसी व्यापक दृष्टि से आज भारतवर्ष प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यावच्चतस्रः प्रदिशश्चक्षुर्यावत् समश्नुते।
तावत् समैत्विन्द्रियं मयि तद्धस्तिवर्चसम्॥