लोहरदगा के सेरेंगदाग तुइंगू में नव युवक संघ सरना समिति द्वारा आयोजित पचोरा जतरा में सम्मिलित हुआ। यह आयोजन हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है, जो समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक गौरव की भावना को और सशक्त करता है।
ऐसे पर्व हमारी विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है।
सा़गुन सोहराय पर्व, गोहाल पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की आप सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।
पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और “मिसाइल मैन” डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर शत-शत नमन।
उनका जीवन, उनके विचार और उनका सादापन आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देता है। भारत उन्हें सदैव श्रद्धा और गर्व के साथ याद करता रहेगा।
#DrAPJAbdulKalam
जल, जंगल, जमीन और झारखण्ड आंदोलन में सदैव अगुवा बनकर आवाज बुलंद करने वाले झारखण्डी माटी के वीर सपूत शहीद देवेंद्र माझी जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।
उनकी वीरता, संघर्ष और बलिदान सदैव हमें जनहित और झारखण्ड की अस्मिता के लिए लड़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#devendramanjhi
झामुमो परिवार के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय महासचिव श्री @VinodPandeyJMM जी की पूज्यनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ सरना से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी को सहने की शक्ति दें।
इस दुःखद समय में पूरा झामुमो परिवार श्री पांडेय जी और उनके परिजनों के साथ संवेदना और श्रद्धांजलि के साथ खड़ा है।
आज 11वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। ये सभी युवा अपने परिश्रम, निष्ठा और लगन के माध्यम से राज्य की प्रशासनिक सेवा में नई ऊर्जा और सशक्त दृष्टि लेकर आएँगे।
मुझे विश्वास है कि आप सभी जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए झारखंड के विकास और सुशासन के लक्ष्य को साकार करेंगे। राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता किया। बैठक में विभाग के सचिव श्री कृपा नन्द झा, कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी PD, ITDA तथा जिला कल्याण पदाधिकारी एवं उपस्थित रहे। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे और क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं आदिम जनजातियों के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आदिम जनजाति समुदायों के शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आजीविका के लिए विशेष योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
हमारा लक्ष्य है -विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और योजनाएँ सिर्फ कागज़ पर नहीं, धरातल पर दिखें।
रांची के धुर्वा स्थित 133वीं बटालियन परिसर में IED विस्फोट में शहीद हुए CRPF-60 बटालियन के वीर जवान महेंद्र लश्कर जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झारखंड को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च योगदान देश की रक्षा में दिया।
राष्ट्र की सेवा में उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राजी पड़हा जतरा मुड़मा के समापन समारोह में सम्मिलित होकर झारखंड की गौरवशाली आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का साक्षी बना।
यह जतरा न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, एकजुटता और जीवन दर्शन का जीवंत उत्सव भी है।
मुड़मा जतरा 2025
आदिवासी एकता, संस्कृति और परंपरा का अनोखा उत्सव – जहाँ लोकधुनों की गूंज और समुदाय की आस्था एक साथ झूम उठती है।
झारखंड की इस जीवंत परंपरा के साक्षी बनिए और महसूस कीजिए एकता, विश्वास और संस्कृति का संगम।
मुड़मा गाँव, रांची
आज ही आइए!
@HemantSorenJMM
On the occasion of Indian Air Force Day, I extend my heartfelt greetings and deep respect to all the brave air warriors of the Indian Air Force who stand ever ready, every moment, to safeguard our nation’s sovereignty, integrity, and skies with unmatched courage, discipline, and dedication.
Their valour and commitment continue to inspire every Indian with pride and patriotism.
#IndianAirForceDay
हिन्दी साहित्य को अपनी अनुपम कृतियों से धन्य करने वाले महान कथाकार और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
मुंशी जी की रचनाएं जैसे "गोदान", "कर्मभूमि", "गबन" और "बूढ़ी काकी", आज भी पाठकों को सामाजिक यथार्थ एवं मानवता की गहराई से अवगत कराती हैं।।
#मुंशीप्रेमचंद
झारखंड सरकार ने अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। रांची के हिंदपीड़ी स्थित कल्याण विभाग भवन में अब झारखंड के होनहार विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की देखरेख में NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी राज्य में ही कर सकेंगे।
आज विभाग द्वारा संस्थान को कार्यादेश निर्गत किए गए हैं। पहले चरण में 300 विद्यार्थियों को चयनित कर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्य के मेधावी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी माहौल मिल सके।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अवसर और मंच देना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि झारखंड के बच्चे भी IIT, AIIMS और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जगह बना सकें।
रांची स्थित कल्याण विभाग भवन परिसर के छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार और सुविधाओं के निर्देश दिए। इस दौरान कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी सहित विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
राज्य सरकार की योजना है कि आगामी चरणों में UPSC एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी झारखंड के विद्यार्थियों को दिल्ली भेजा जाएगा। पहले चरण में ST, दूसरे चरण में SC और तत्पश्चात OBC वर्ग के विद्यार्थियों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
आज रांची के मोरहाबादी स्थित कल्याण काम्प्लेक्स में कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी जी एवं अधिकारियों के साथ प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 11.34 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 7.45 लाख विद्यार्थियों के खातों में ₹1202.89 करोड़ की राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया जा चुका है।
केंद्र सरकार से लगभग ₹900 करोड़ की बकाया राशि लंबित है। इस संबंध में राज्य सरकार ने केंद्र को अवगत कराते हुए राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि शेष पात्र विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
@JharkhandCMO