साहित्य तक के 'मेरी बात शायराना' सेक्शन में शायर आलोक श्रीवास्तव @AalokTweet ने नई उम्र के ब-कमाल शायर चराग़ शर्मा से बातचीत की. साहित्य तक @sahitya_tak पर सुनिए चराग़ की मोहब्बत पर लिखी बेहतरीन शायरी
https://t.co/Ofm9jZzacJ
गर नहीं होती मेरे सहराओं पर बारिश, न हो
लेकिन इतना हो कि फ��र फूलों की फ़रमाइश न हो
ज़िन्दगी करती है मेरे साथ रोज़ाना मज़ाक़
और मज़ाक़ ऐसा कि हंसने तक की गुंजाइश न हो
इतने अफ़सुर्दा नहीं हैं हम कि करलें ख़ुदकुशी
और न इतने ख़ुश कि सच में मरने की ख़्वाहिश न हो
- चराग़
नए साल का आग़ाज़ नौजवान शायरों के साथ. आलोक श्रीवास्तव @AalokTweet के साथ ‘मेरी बात शायराना’ में सुनिए नई उम्र के दो ब-कमाल शायर, तौसीफ़ ताबिश और चराग़ शर्मा से उनकी शायरी. शुक्रवार रात 8 बजे ‘साहित्य तक’ पर
कोई ख़त वत नहीं फाड़ा, कोई तोहफ़ा नहीं त���ड़ा
कि वो देखे तो ख़ुद सोचे कि दिल तोड़ा ? नहीं तोड़ा?
यहाँ मैंने गले में बांध ली रस्सी और इक वो है,
कि अब तक सिर्फ़ दस्तक दी है दरवाज़ा नहीं तोड़ा
भरोसा था भरोसा तोड़ देगा वो सो उसने भी
भरोसा तोड़ के वो जो भरोसा था नहीं तोड़ा
- चराग़
उड़ते हैं ,गिरते हैं ,फिर से उड़ते हैं ।
उड़ने वाले उड़ते उड़ते, उड़ते हैं ।
हाय ! वो चिड़िया उड़ ,मैना उड़ के झगड़े,
और फिर साबित करना बकरे उड़ते हैं ।
✍@CharaghSharma