देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
शिवो भूत्वा शिवं यजेत्
भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों पर आज जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे शिवभक्त जाति-पंथ, प्रांत एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दे रहे हैं।
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान के लिए @UPGovt पूर्ण प्रतिबद्ध है।
देवाधिदेव महादेव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।
हर-हर महादेव
हमारा प्रयास होना चाहिए...
विदेश में बने उत्पाद नहीं, बल्कि हमारे कारीगरों और हस्तशिल्पियों द्वारा जो उत्पाद तैयार होते हैं, उन्हें ही गिफ्ट के रूप में प्रदान करें...
'सबका साथ-सबका विकास' मंत्र आज समाज के प्रत्येक तबके के उत्थान का कारण बना है। उत्थान की इस यात्रा का आधार है- 'घुमंतू विकास बोर्ड'।
घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के लिए लखनऊ में आज विमुक्त एवं घुमंतू समाज द्वारा आभार ज्ञापन हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
विमुक्त एवं घुमंतू समाज के पुनर्वास हेतु @UPGovt पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
सभी का हृदय से अभिनंदन।
श्रीराम मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन की वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
शताब्दियों के तप, संकल्प और अटूट श्रद्धा का यह प्रतीक हमारे राष्ट्र के गौरव और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का स्तंभ है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे तथा समाज में सुख, समृद्धि और भाईचारा बना रहे।
जय श्रीराम!
05-08-2026 | अनवरत चलती माँ अन्नपूर्णा रसोई सेवा – बागेश्वर धाम पीठ
बागेश्वर धाम पीठ में माँ अन्नपूर्णा रसोई सेवा निरंतर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संचालित हो रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर माँ अन्नपूर्णा की असीम कृपा का अनुभव कर रहे हैं।
#MaaAnnapurnaRasoi #BageshwarDham #Seva #AnnadanMahadan #BageshwarDhamSarkar #SanatanDharma
अन्नदाता किसान की समृद्धि, खुशहाली और आत्मनिर्भरता 'विकसित भारत' की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है।
इसी संकल्प को नई शक्ति प्रदान करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का ऐतिहासिक निर्णय अभिनंदनीय है। इस अवधि के लिए ₹3.15 लाख करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय को स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह निर्णय करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, कृषि निवेश को नई गति तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
उत्तर प्रदेश के समस्त किसान साथियों की ओर से इस ऐतिहासिक एवं किसान-हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
https://t.co/jKRLEb9f3O
कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे
भवं भवानीसहितं नमामि॥
श्रावण मास के पावन अवसर पर आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त सृष्टि का कल्याण हो, राष्ट्र निरंतर वैभव के पथ पर अग्रसर हो तथा प्रत्येक जन का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
हर-हर महादेव।