समस्याओं की "पोटली" लेकर शिक्षा मंत्री से मिलने गए शिक्षक
जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर का प्रदर्शन लगातार जारी है। थर्ड ग्रेड टीचर्स की प्रमुख मांग टीचर्स का तबादला है। शिक्षकों का कहना है कि प्रमुख मांग मानी जाती है तो उसके बाद अपनी अन्य समस्याओं को लेकर बात करेंगे।
व���ीं, दिन में शिक्षकों का कहना था कि "अब ट्रांसफर से काम नहीं चलेगा। अब हमें शिक्षा मंत्री का ��स्तीफा भी चाहिए।" शाम होते -होते शिक्षक अपनी समस्याओं की पोटली लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिलने निकल गए हैं।
���बादला नीति लागू करवाने एवं अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।
भाजपा ने चुनाव के समय वोट बैंक की राजनीति के लिए अपने संकल्प पत्र में 100 दिनों में शिक्षकों के लिए पारदर्शी एवं स्थानांतरण नीति लागू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही अपने ही वादों से मुकर गई। आज ढाई साल बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की मांगो��� पर संवाद करने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जो न्यायोचित एवं लोकतांत्रिक नहीं है l
सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों के प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद करे और उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए l @RajCMO @BhajanlalBjp
न्यू अपडेट
ट्रांसफर के लिए शिक्षामंत्री जी से बात हो चुकी है, अब तक वार्ता का परिणाम असफल रहा है, शि���्षा मंत्री जी का रवैया अभी भी तानाशाह
शिक्षकों की भीड़ बढ़ती जा रही है, और अब नेक्स्ट वार्ता मुख्यमंत्री जी से ही होगी आप सबके सहयोग से।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_मांगे_ट्रांसफर
Jaipur में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, स्थानांतरण खोलने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन |
जयपुर के शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने स्थानांतरण (ट्रांसफर) खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण लंबित हैं, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान सरकार से जल्द स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई।
#jaipur #teacherprotest #thirdgradeteacher #teachertransfer #rajasthannews
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित स्थानांतरण की न्यायोचित मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे ये शिक्षक अपने परिवारों से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे में ��नकी पारिवारिक एवं मानवीय परिस्थितियों को समझते हुए स्थानांतरण की मांग का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि शिक्षकों की जायज मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लें।
@BhajanlalBjp @RajCMO
तृतीय श्रेणी ट्रांसफर को लेकर चल रहे महा आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा लाइट काटने की बात सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है.!!
हक और अधिकार के लिए अपनी आवाज़ उठाना गुनाह है.?
#महाआंदोलन_05_अगस्त#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_मां���े_ट्रांसफर
#जयपुर
तृतीय श्रेणी शिक्षक अपनी लंबे समय से स्थानांतरण की मांग लेकर आज शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं। ये शिक्षक लंबे समय से सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों की जायज़ माँग को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। जो शिक्षक वर्षों से दूर-दराज़ क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, उन्हें स्थानांतरण का उचित अवसर दे और इस समस्या का जल्द समाधान करें।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
तृतीय श्रे��ी शिक्षकों के आंदोलन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी, इस आंदोलन में आपका हार्दिक स्वागत है, तृतीय श्रेणी शिक्षक को के ना बीजेपी ना कॉग्रेस सुन रही है, #तृतीय_शिक्षक_मांगे_तबादले
#शिक्षा_मत्रीं_इस्तीफा_दो
मोदीजी राजस्थान में शिक्षकों को बंदी बना कर क्या करोगे,क्या इनकी मांग गलत है। पानी, बिजली, मायक सब कुछ बंद कर दिया गया है। सभी अभिभावक अधिक से अधिक शहीद स्मारक जयपुर पहुंचे 🙏😢🤨
@PMOIndia@narendramodi@aajtak@abplive@rahulGandhi