Happy to have met President Nikos Christodoulides in Delhi. We held extensive deliberations on further strengthening the India-Cyprus friendship. Considering the close ties between our nations, we have decided to elevate our friendship into a Strategic Partnership. Ours is indeed a strong and futuristic partnership rooted in shared values. The growing investment linkages between our nations are a matter of immense joy and we hope to increase trade and economic ties in the times to come.
@Christodulides
Privileged to call on Hon’ble @BJP4India Shri @NitinNabin Ji, today at the National Office, accompanied by Hon’ble Deputy Chief Ministers Smt. @KipgenNemcha and Shri L. Dikho
We held constructive deliberations on the prevailing law and order situation in Manipur and discussed the urgent and coordinated measures required to restore lasting peace, stability, and public confidence. We also exchanged views on further strengthening the organisational structure of the Party in the State to effectively serve the aspirations of our people.
The meeting marked a significant step forward in our collective resolve to ensure good governance, unity, and sustained development in Manipur.
@narendramodi@AmitShah
Deeply saddened by the passing of Pu Vungzagin Valte.
A humble and dedicated leader, he remained committed to public welfare and earned widespread respect across Manipur.
My thoughts are with his family, friends and supporters in this hour of grief.
The Union Budget 2026 aligns with PM @narendramodi 's vision of a Developed India by 2047. Congratulations to Smt. @nsitharaman on her 9th consecutive budget presentation.
#ViksitBharat
इंडी अलायंस वाले ‘चिकन नेक’ को काटने की बात करने वालों को जेल से निकालने के लिए कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।
‘चिकन नेक’ को काटने की सोचने वालों से मैं कहना चाहता हूँ कि यह तुम्हारे पिताजी की नहीं, भारत की भूमि है। कोई इसे हाथ तक नहीं लगा सकता।
President Droupadi Murmu offered dahi-cheeni to Finance Minister Smt. @nsitharaman at Rashtrapati Bhavan, extending her best wishes ahead of the presentation of the 9th consecutive Union Budget by the Finance Minister since assuming office.
Watch 👇🏻
The Union Budget reflects the aspirations of 140 crore Indians. It strengthens the reform journey and charts a clear roadmap for Viksit Bharat.
#ViksitBharatBudget https://t.co/26hIdizan9
The Union Budget 2026-27 will help in further strengthening India’s defence capabilities. I thank PM Shri @narendramodi for allocating a record Rs 7.85 Lakh crores towards Defence sector.
On the Raising Day of the NDRF, warm regards to the force that leads India’s response in moments of crisis.
Rooted in discipline and guided by the clear vision of Prime Minister @narendramodi Ji for a disaster-resilient India, the NDRF has earned the nation’s trust through courage, professionalism, and selfless service.
We pay solemn tribute to the martyrs whose supreme sacrifice continues to inspire India’s collective resolve.
@NDRFHQ
भारतीय जनता पार्टी में संगठन केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। आज @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है और सेव��� का दृढ़ संकल्प है।
इस नई जिम्मेदारी के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मैं उन सभी प्रदेशों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प दिया है, उसे साकार करने के लिए हम सभी पूर्ण एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत रहेंगे।
मैं पूरे आदर और सम्मान के साथ श्री जे. पी. नड्डा जी के नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। उनके नेतृत्व में संगठन ने अभूतपूर्व विस्तार देखा, और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति तथा सेवा की संस्कृति और अधिक सुदृढ़ हुई। उसी संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा साझा संकल्प है।
भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं। यहाँ साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व तक पहुँच सकता है।
एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में जमीनी स्तर से लेकर आज इस दायित्व तक पह���ँचना, मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। पार्टी के वरिष्ठजनों और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास व अपार सहयोग से ही यह संभव हुआ है। यही भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है, और यही उसे अन्य राजनीतिक दलों से मूल रूप से अलग बनाती है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद तक, अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों से लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक और ��ूरदर्शी नेतृत्व तक, भाजपा का हर कदम एक ही संकल्प से संचालित रहा है: राष्ट्र प्रथम।
भाजपा ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है और यह भरोसा केवल नारों तक सीमित नहीं रहा। यह संगठन की संरचना, निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व निर्माण में लगातार दिखाई देता है। राजनीति कोई 100 मीटर की रेस नहीं बल्कि मैराथन है। 100 मीटर की रेस में स्पीड का टेस्ट होता है वहीं मैराथन में स्टेमिना का टेस्ट होता है। इसलिए युवाओं को धैर्य के साथ राजनीति की पिच पर जमे रहने की जरूरत है।
सेवा, विस्तार और कार्यकर्ता सशक्तिकरण की यह संगठनात्मक यात्रा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh जी, मा० केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी के संगठनात्मक मार्गदर्शन और देशभर के समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम से आगे बढ़ी है, और आगे भी इसी सामूहिक शक्ति से आगे बढ़ेगी।
आज मैं देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से कहना चाहता हूँ: आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं। आपका संघर्ष, आपकी निष्ठा और आपका परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना और प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करना। एक ऐसा भारत बनाना, जहाँ विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें।
मुझे ज्ञात है कि यह यात्रा लं��ी है और चुनौतियाँ भी आएँगी, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता कभी डगमगाता नहीं, क्योंकि वह सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है।
मुझे गर्व है कि मैं इस महान संगठन का कार्यकर्ता हूँ। मुझे गर्व है कि मैं भाजपा परिवार का हिस्सा हूँ।
आप सभी के मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग की अपेक्षा है।
जय भाजपा। जय भारत!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आपके विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और संगठन को दिशा प्रदान करने वाली सोच प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है।
आपके कुशल मार्गदर्शन में हम सभी एकजुट होकर एक सशक्त, गतिशील और समर्पित संगठन के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।