नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लाड़ले भाई श्री शिवप्रकाश जी ग��र्जर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आप निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें तथा जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। #Nasirabad @ShivprakashGjr
#didwana_kuchaman_police
*श्रीमान प्रदीप मोहन शर्मा (आईपीएस)* , उप महानिरीक्षक पुलिस, एवं निदेशक इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी, राजस्थान जयपुर द्वारा जिला डीडवाना-कुचामन का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
🔹पुलिस लाईन डीडवाना में जवानों द्वारा दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।
जो किसान हर मौसम में दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, आज वही किसान ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और तूफ़ान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से अपनी फसलें बर्बाद होते देख रहा है। ऐसे समय में जरूरत थी कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी किसानो�� के मुआवजे और उन्हें संबल देने की बात करते, उनके दर्द को समझते और राहत पहुंचाने के प्रयास करते।
लेकिन किसान की सुध लेने के बजाय अन्नदाता के समर्पण और किसानी पर प्रश्न उठाना न केवल अनुचित है बल्कि अत्यंत अशोभनीय भी है।
किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनका सम्मान और सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है।
आज शहीद स्व.सुखाराम खोजा जी की पुण्य स्मृति में उनकी मूर्ति स्थापना का पावन कार्य संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद सुखाराम खोजा जी का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उनका बलिदान हमें हमेशा देश सेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता रहेगा।
🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳
#Parbatsar
आप सभी को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार हो।
जीवन का जो सफर हमने ���ाथ शुरू किया था, आज वह यादों, विश्वास और प्रेम से और भी खूबसूरत बन चुका है।
आपने हर परिस्थिति में साथ निभाकर न सिर्फ एक अच्छी जीवनसंगिनी, बल्कि मेरी सबसे बड़ी ताकत और सच्ची साथी होने का अहसास कराया है।
आपका स्नेह, समर्पण और साथ ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
विवाह की 5वीं वर्षगांठ पर मेरी धर्मपत्नी को दिल से धन्यवाद, सम��मान और असीम प्रेम।💐
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हमारा साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे।🙏 @DrMonikaSaran_
लाडनूं के विधायक श्री @MukeshBhakar_ जी के विवाह समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें नव वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक ब���ाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। ईश्वर से उनके सुखमय, समृद्ध और सफल दांपत्य जीवन की कामना करता हूँ।
दिवाली के पावन पर्व पर विधायक सेवा केन्द्र, परबतसर में
✨ “दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम” ✨
का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्नेहिल अवसर पर आप सभी सम्मानित जनों की उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
आइए, मिलकर दीपावली के इस उत्सव को प्रेम, सद्भाव और आनंद के साथ मनाएँ।
📍 स्थान: विधायक सेवा केन्द्र, परबतसर
कुचामन सिटी में व्यापारी भाई रमेश रूलानिया जी के जघन्य हत्याकांड के खिलाफ चल रहे धरने में आज अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।
यह सिर्फ़ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज का सवाल है।
हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने तक अपनी आवाज़ बुलंद रखें।
आप सभी साथियों से निवेदन है कि आज अधिक से अधिक संख्या में धरनास्थल पर पहुँचकर इस न्याय की लड़ाई को मज़बूती दें।
कुचामन हमारी शांतिप्रिय नगरी और शिक्षा का गौरवशाली केंद्र हैं ।
हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हमारा शहर फिर से सुरक्षित, सम्मानजनक और अच्छे माहौल वाला बने। #kuchamancity #Justice
गांव-खेड़ों के गौरव, सत्य, साहस और बलिदान के प्रतीक लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस (तेजा दशमी) के पावन अवसर पर आप सभी को कोटि-कोटि शुभकामनाएँ।
आइए, हम सब उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में भाईचारे, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
जय वीर तेजाजी महाराज 🙏🔥
लोक देवता एवं आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव भादवा बीज के पावन अवसर पर ऐतिहासिक मेले में खुण्डियास,परबतसर पहुंचकर दर्शन करके आशीर्वाद लिया।आयोजन समिति के द्वारा दिए सम्मान के लिए आभार
हम सब पर बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद बना रहें।#babaramdev#Parbatsar
पावन धाम सुरसुरा से लेकर
परबतसर स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
🗓️ दिनांक- 27 अगस्त 2025,बुधवार
🕖 समय : प्रातः 7:15 बजे
📍 स्थान : श्री वीर तेजाजी मंदिर, सुरसुरा से शुभारम्भ
यह पदयात्रा केवल आस्था की डगर नहीं,
बल्कि किसानों की मेहनत, मारवाड़ की मिट्टी की खुशबू और लोकदेवता तेजाजी महाराज की जीवंत परंपरा का प्रतीक है।
तेजाजी महाराज ने सदैव अन्नदाता की रक्षा की और सत्य के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।
आज भी मारवाड़ का हर किसान उन्हें धरती का देवता मानकर पूजा करता है।
आइए, हम सब मिलकर श्रद्धा के साथ इस पुण्य यात्रा में कदम से कदम मिलाएँ और तेजाजी महाराज के आशीर्वाद से मारवाड़ और किसानों की समृद्धि की कामना करें। #Parbatsar
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर परबतसर उपखंड स्तरीय समारोह में शामिल होकर तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की काम���ा की।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देंगे।
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह दिन हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति को नमन करने का अवसर है।
आइए, हम सब मिलकर ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ समानता, न्याय और भाईचारा हमारी पहचान हो।
जय हिंद!