सभी सभाकक्षों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्यवस्था, निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी, कार्यालयों में स्वच्छता तथा विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।
आज सचिवालय परिसर के भवनों में कार्यालय व प्रतीक्षा कक्षों एवं सभाकक्षों के आधुनिकीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। सचिवालय की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने के निर्देश दिए।
सभी अनुभागों में पत्रावलियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, पुराने एवं अनुपयोगी अभिलेखों के नियमानुसार निस्तारण तथा लंबित पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम में 7 नवीन इंडीकेटर्स जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में इंडीकेटर्स की कुल संख्या बढ़कर 51 हो गई।
आज आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम की समीक्षा की। राज्य औसत से कम प्रगति वाले आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभागीय ���ंडिकेटर्स में सुधार के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने तथा सभी लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
इंडीकेटर्स की त��रैमासिक समीक्षा, प्रमाणिक एवं अद्यतन डाटा उपलब्ध कराने तथा विभागीय समन्वय और अनुश्रवण को मजबूत करने पर जोर दिया। आकांक्षात्मक विकास खण्डों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शत-प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुगम, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बन सके तथा अभ्यर्थियों को न्यूनतम अस���विधा हो।
आज प्रदेश के विभिन्न आयोगों एवं भर्ती बोर्डों के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने एवं चयन परीक्षाओं को समयबद्ध पूर्ण कराने के संबंध में बैठक की। परीक्षा, परिणाम, अभिलेख सत्यापन एवं नियुक्ति की प्रक्रियाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर एवं निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने शासकीय आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
���्रशिक्षु अधिकारियों से प्रशिक्षण, कार्यक्षेत्र की चुनौतियों एवं सेवाकाल की जिम्मेदारियों पर संवाद किया। कहा कि रेलवे देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है और नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध परिवहन उपलब्ध कराने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
आज योजना भवन में आईआरएमएस एवं आईआरपीएफएस के प्रशिक्षु अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। चयन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निष्ठा, अनुशासन ���वं संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा की।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की प्रतिदिन समीक्षा एवं लगातार निगरानी सुनिश्चित करने, राहत एवं बचाव कार्यों में ढिलाई न बरतने तथा प्रभावित लोगों को समय से चिकित्सा, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। खरीफ सीजन में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, शून्य एवं अल्प स्टॉक वाली समितियों की विशेष समीक्षा तथा वितरण में लापरवाही न होने के निर्देश दिए।
वेटलैंड अधिसूचना की समीक्षा में झांसी, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा एवं बलिया को जिला स्तरीय वेटलैंड कमेटी की बैठक कर इस माह के अंत तक प्रस्ताव भेजने तथा पात्र स्थलों के रामसर साइट्स प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित ��रने के निर्देश दिए।
आज वर्ष 2022 के 19वें एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता खिलाड़ियों श्री नितिश कुमार, श्री अजय कुमार सरोज एवं श्री नीरज को जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्त किए जाने के संबंध में कमेटी की बैठक की। नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित कराने, लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराने तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
आज प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक की। 137 नगर निकायों में 73,184 नए आवासों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।
मेरठ में 17 अगस्त–9 सितंबर, बरेली में 14–30 सितंबर, लखनऊ में 11–28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2–27 फरवरी, आगरा में 4–24 मार्च तथा अयोध्या में 29 मार्च–14 अप्रैल तक भर्ती रैलियां आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
आज अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की। छह जिलों में आयोजित होने वाली भर्ती रैलियों के लिए आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, च���कित्सा, सुरक्षा, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
लखनऊ में मेडिकल टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए अस्पतालों, होटल-हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एजेंसियों एवं संबंधित विभागों के समन्वय से विदेशी मरीजों के लिए उपचार, यात्रा, आवास एवं अन्य सेवाओं को सरल और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।