मैं नही जानता ये वीडियो कब का है. कहां का है, INDIA का है या PAKISTAN का है.
इतना जानता हूँ हम सभी को इस बुजुर्ग आदमी की सहायता करनी चाहिए.
सुखी रोटी और मिर्ची खाने की कहानी मैंने अपनी दादी से सुनी है. 1960 के भारत में बड़ी आबादी गेंहू कम, जौ की रोटी खाने को मजबूर थे. तब रोटी के साथ मिर्च या प्याज खाई जाती थी. आलू की सब्ज़ी बन जाए तो बहुत बड़ी बात थी.
AI युग में बुजुर्ग आदमी सुखी रोटी और मिर्च खाकर अपनी भूख मिटाने को मजबूर है.
अगर ये वीडियो INDIA का तो पता करें और इस गरीब का घर राशन से भर दिया जाए. PAKISTAN का है तो वहां के लोग इस गरीब बुजुर्ग की सहायता करें.
आशा कार्यकत्री गांव में घूमकर ये देखती है कि ऐसा कौन व्यक्ति है जो ज्यादा बीमार है और कुछ दिन बाद जिंदा नहीं बचेगा।
ऐसे व्यक्ति के घर फ्रॉड गैंग जाता है। लालच देता है कि हम कुछ सरकारी मदद दिलवा देंगे, बस कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर दो। ऐसा कहकर ये गैंग उस व्यक्ति के नाम पर कई लाख की बीमा पॉलिसी खोल देता है। कुछ महीने की EMI गैंग खुद भरता है।
जब व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो बीमा पॉलिसी क्लेम करके सारा पैसा ये गैंग खुद हड़प जाता है। इस गैंग में शामिल होते हैं बीमा करने वाले, सर्वे करने वाले, बैंक वाले।
UP में संभल जिले की ASP @ipsanukriti14 ने एक ऐसे ही गैंग का पता लगाया और 25 आरोपियों को पकड़ा। ��ैंग गुजरात से असम तक फैला है। पुलिस को अनुमान है कि ये फ्रॉड करीब 100 करोड़ रुपए तक का हो सकता है।
https://t.co/EMCVZ1hMR6