मऊ नगर पंचायत क्षेत्र में बस स्टैंड से नीबी टॉकीज होते हुए नीबी चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।
उप जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर की गई कार्यवाही के दौरान राजस्व, नगर पंचायत एवं पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। कार्यवाही से पूर्व लगभग एक माह तक लाउडस्पीकर के माध्यम से जन-जागरूकता एवं सूचना प्रसारित करने के साथ संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिए गए थे।
प्रशासन द्वारा सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण तथा दोनों ओर नाली निर्माण की कार्यवाही प्रस्तावित है। यह मार्ग लगभग 25–30 गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था सुगम होने तथा लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
#Chitrakoot #Mau #EncroachmentRemoval #RoadWidening #TrafficManagement #UrbanDevelopment #PublicConvenience #UPGovt
अटल पार्क में बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मैटिंग कार्य प्रारंभ किया गया है।
इससे पार्क में बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
बेहतर सुविधाएं • सुरक्षित वातावरण • बच्चों के लिए बेहतर पार्क
#Chitrakoot #AtalPark #ChildFriendly #PublicAmenities #SmartChitrakoot #UrbanDevelopment #ChildSafety #UPGovt
#Chitrakoot#MissionShakti5.0 द्वितीय चरण के तहत जनपद के समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया व हेल्पलाइन नम्बर,कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बाढ़ एवं आकाशीय बिजली से बचाव हेतु तहसील मऊ में जन-जागरूकता अभियान
जिलाधिकारी के निर्देश पर संभावित बाढ़ एवं आकाशीय बिजली से जनहानि की रोकथाम के लिए तहसील मऊ के बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
आपदा प्रबंधन टीम द्वारा ग्रामीणों एवं आमजन को पोस्टर, पंपलेट एवं मौखिक माध्यम से बाढ़ के दौरान सुरक्षित स्थानों पर जाने, नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा बच्चों को पानी के पास न जाने देने सहित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
साथ ही, आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे न रहने, विद्युत पोल/तारों से दूरी बनाए रखने तथा सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने के लिए जागरूक किया गया।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • आपदा से बचाव के लिए जागरूक रहें
#Chitrakoot #FloodSafety #LightningSafety #DisasterManagement #UPGovt #MonsoonSafety #AapdaPrabandhan #PublicAwareness
#मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, कर्वी, #चित्रकूट में दिनांक 08 अगस्त 2026 को सिविल सेवा, एकदिवसीय परीक्षाओं एवं JEE/NEET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का तीसरा साप्ताहिक टेस्ट सम्पन्न कराया गया।
नियमित टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन, कमजोर विषयों की पहचान एवं निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है।
#Chitrakoot #CMAbhyudaya #AbhyudayaCoaching #UPGovernment #Education #JEE #NEET #CivilServices
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
दिनांक 08.08.2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पीएचसी भौंरी एवं पीएचसी खपटिहा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया।
पीएचसी भौंरी, मानिकपुर में एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री वीएचएसएनडी सत्र पर उपस्थित मिलीं। केंद्र पर 24×7 प्रसव सुविधा संचालित मिली तथा स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। एएनएम को सभी गर्भवती महिलाओं की माहवार प्रसव की संभावित तिथि (EDD) एवं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं (HRP) की सूची अद्यतन रखने, संबंधित महिलाओं से नियमित संपर्क कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराने तथा बच्चों की Due List अपडेट कर गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण करते हुए केवल जनऔषधि केंद्र के लिए अनुमोदित दवाओं की ही बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रयोगशाला में जांचें संचालित मिलीं तथा अब तक 80 जांचें की जा चुकी थीं। जेएसवाई वार्ड में 07 प्रसूताओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें एक प्रसूता का एलएससीएस किया गया था। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्टाफ उपस्थित मिला, जबकि सर्जन डॉ. विद्यसागर एवं निश्चेतक डॉ. ऋषि प्रताप अनुपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दोनों का एक दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
पीएचसी खपटिहा, मऊ में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। प्रयोगशाला में अब तक 11 जांचें की जा चुकी थीं। चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कंकोरिया मरीजों का परीक्षण करते हुए उपस्थित पाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#Chitrakoot #HealthForAll #PublicHealth #HealthServices #UttarPradesh #UPGovernment #DistrictAdministration
UP International Trade Show-2026 में भागीदारी का सुनहरा अवसर!
जनपद चित्रकूट के MSME, महिला उद्यमियों, युवा उद्यमियों एवं ODOP उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने का विशेष अवसर।
UP International Trade Show-2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक India Expo Centre & Mart, Greater Noida में किया जा रहा है।
🔹 स्टॉल की वास्तविक लागत: ₹84,960
🔹 विभागीय सहयोग के बाद उद्यमी द्वारा देय राशि: मात्र ₹21,240
🔹 चित्रकूट से अब तक 03 स्टॉल बुक हो चुके हैं।
इच्छुक उद्यमी शीघ्र स्टॉल बुक कराकर इस महत्वपूर्ण व्यापारिक मंच का लाभ उठाएं।
📍 संपर्क: उपायुक्त उद्योग कार्यालय, चित्रकूट
अपने उत्पादों को दें नई पहचान, नए बाजार और नई उड़ान।
#UPITS2026 #UPInternationalTradeShow #Chitrakoot #ODOP #MSME #WomenEntrepreneurs #YouthEntrepreneurs #VocalForLocal
एक जिला–एक उत्पाद (ODOP) से चित्रकूट के लकड़ी के खिलौनों को मिली नई पहचान और नई उड़ान। 🪵🧸
जनपद चित्रकूट के पारंपरिक लकड़ी के खिलौनों को एक जिला–एक उत्पाद योजना के माध्यम से संरक्षण, संवर्धन एवं बाजार उपलब्धता का लाभ मिल रहा है। स्थानीय शिल्पकारों की कला को प्रोत्साहन मिलने से उनकी आय एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि के साथ ही #चित्रकूट की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को नई पहचान मिल रही है।
#Chitrakoot #ODOP #OneDistrictOneProduct #WoodenToys #VocalForLocal #Handicrafts #MadeInUP #UttarPradesh
चित्रकूट में बनेगा अंतरराष्ट्रीय मानकों का 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण मंच
जनपद #चित्रकूट के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण हेतु शासनादेश दिनांक 05 फरवरी 2026 द्वारा ₹11.90 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्रस्तावित 400 मीटर, 8-लेन सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराएगा। रबरयुक्त कुशनिंग एवं वाटर-रेसिस्टेंट सतह होने के कारण यह ट्रैक खिलाड़ियों के जोड़ों एवं घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के साथ वर्षभर अभ्यास की सुविधा प्रदान करेगा।
इस सुविधा से चित्रकूट एवं आसपास के ग्रामीण व आकांक्षी क्षेत्रों के धावकों एवं एथलीटों को आधुनिक प्रशिक्षण मंच मिलेगा। बेहतर अभ्यास सुविधाओं से खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी, स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जनपद में खेल संस्कृति एवं युवाओं की खेलों के प्रति रुचि को नई गति मिलेगी।
#Chitrakoot #SportsDevelopment #Athletics #SyntheticTrack #SportsInfrastructure #YouthEmpowerment #KheloIndia #Chitrakootdham #UttarPradesh
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मूक-बधिर बच्चों की स्क्रीनिंग, 05 बच्चे कॉकलियर इम्प्लांट हेतु चिन्हित
दिनांक 07 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत महरोत्रा ईएनटी फाउंडेशन, कानपुर के सहयोग से 200 शैय्या एमसीएच विंग, खोह, चित्रकूट में मूक-बधिर बच्चों के लिए स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया।
कैंप में 28 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 05 बच्चों को कॉकलियर इम्प्लांट हेतु चिन्हित कर संदर्भित किया गया। आरबीएसके के डीआईसी प्रभारी डॉ. पवन सिंह ने बताया कि जन्मजात मूक-बधिरता से प्रभावित बच्चों का समय से चिन्हांकन एवं उपचार कर उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
इस अवसर पर कॉकलियर इम्प्लांट की सफल सर्जरी करा चुके 03 बच्चों तथा कटे-फटे होंठ एवं तालु की सफल सर्जरी करा चुके 10 बच्चों को आरबीएसके टीम एवं सिफ्स के सहयोग से जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
समय पर पहचान, उपचार और सहयोग—बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत आधारशिला है
#Chitrakoot #RBSK #ChildHealth #CochlearImplant #EarlyIntervention #HealthcareForAll #InclusiveHealthcare #Chitrakootdham #UttarPradesh
आकांक्षी जनपद एवं ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित
दिनांक 07 अगस्त 2026 को विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई नीति तारा टूलकिट के माध्यम से आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम से जुड़े जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों/कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षक श्री सुदीप राय द्वारा प्रशिक्षण में क्षमता निर्माण (Capacity Building) एवं अभिमुखीकरण (Orientation Programme) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों पर बेहतर कार्ययोजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
#AspirationalDistricts #AspirationalBlocks #NITIAayog #CapacityBuilding #GoodGovernance #Development #Chitrakoot #UttarPradesh
दिनांक 07.08.2026 को स्थानीय निकायों से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, अमृत 2.0, नगरीय पेयजल, जल निकासी, अमृत सरोवर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना एवं कान्हा गौशाला सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को विकास कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यों की प्रगति के फोटोग्राफ संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण हेतु जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर शासन को भेजने, स्वच्छता किट का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराने तथा ₹5 लाख से अधिक लागत वाले कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत राजापुर में धीमी प्रगति पर संबंधित कनिष्ठ सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही एएनएएच के दोनों ओर क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग मार्गों की मरम्मत तथा कान्हा गौशाला के निर्माण में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस एवं आवश्यकतानुसार ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
#Chitrakoot #UrbanDevelopment #GoodGovernance #InfrastructureDevelopment #SmartCities #SwachhBharat #Chitrakootdham #UttarPradesh #ViksitBharat
संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
दिनांक 07.08.2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय, सोनेपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, वीआईपी कक्ष, ऑक्सीजन कक्ष, स्टोर, आकस्मिक ड्यूटी कक्ष, जच्चा-बच्चा विभाग, प्रसव कक्ष, पेइंग एसी वार्ड, एसएनसीयू एवं ऑडियोमैट्री लैब का निरीक्षण किया।
इमरजेंसी वार्ड में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नर्सिंग स्टाफ को अनिवार्य रूप से नेम प्लेट धारण करने तथा मरीजों एवं तीमारदारों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। वार्डों में नियमित रूप से साफ बेडशीट उपलब्ध कराने तथा बेहतर गुणवत्ता के डिटर्जेंट का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उपलब्ध मदों का प्रभावी उपयोग करने तथा आवश्यकता के अनुसार वार्ड बॉय एवं सफाई कर्मियों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती के निर्देश दिए गए। लंबित एस्टीमेट को शाडा के माध्यम से स्वीकृत कराने की कार्यवाही करने तथा अत्यावश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए मुख्य प्रवेश द्वार एवं परिसर में थूकने, गुटखा-पान का सेवन करने पर प्रभावी रोक लगाने तथा आवश्यकता अनुसार नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
#HealthcareForAll #PatientCare #PublicHealthcare #HospitalInspection #HealthServices #GoodGovernance #Chitrakoot #UttarPradesh
रोगी कल्याण समिति की बैठक में लगभग ₹25 लाख के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
संयुक्त जिला चिकित्सालय, सोनेपुर में शासी निकाय रोगी कल्याण समिति (एनएचएम/यूजर चार्जेज) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, आवश्यक मानव संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में लगभग ₹25 लाख के विभिन्न विकास कार्यों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 10 वार्ड आया, 06 स्टाफ नर्स एवं 03 भूतपूर्व सैनिकों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती, चिकित्सालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, ब्लड बैंक के लिए आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी कार्य शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति को प्राप्त यूजर चार्जेज की धनराशि का उपयोग मरीजों के हित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उपलब्ध संसाधनों का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाए।
अस्पताल प्रशासन को मरीजों एवं तीमारदारों की समस्याओं तथा सुझावों के त्वरित निस्तारण के लिए चिकित्सालय परिसर में शिकायत पेटिका अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।
#Chitrakoot #HealthcareForAll #PatientCare #PublicHealthcare #HealthServices #GoodGovernance #Chitrakootdham #UttarPradesh #HealthyIndia
जिला संयुक्त चिकित्सालय में 14 नेत्र ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न, सभी मरीजों को जांच के बाद किया गया डिस्चार्ज
जिला संयुक्त चिकित्सालय, चित्रकूट में दिनांक 06 अगस्त 2026 को 13 मोतियाबिंद (Cataract) एवं 01 लोअर लिड सिस्ट (Lower Lid Cyst) सहित कुल 14 नेत्र ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।
आज सभी मरीजों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय जांच करने के उपरांत उन्हें सुरक्षित रूप से डिस्चार्ज किया गया।
#EyeCare #CataractSurgery #HealthcareForAll #HealthServices #PublicHealthcare #Chitrakoot #UttarPradesh #HealthyIndia
दिनांक 07 अगस्त 2026 को मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीबी-जी रामजी योजना, वृक्षारोपण एवं निराश्रित गोवंश संरक्षण की समीक्षा की गई।
बैठक वीबी-जी रामजी योजना की प्रगति में तेजी लाते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ कराने, अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन तथा कम से कम दो चकबंदी संबंधी कार्य प्राथमिकता पर शुरू कराने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक गौशालाओं में भूमि सुधार, अतिरिक्त पशुशेड, वृक्षारोपण एवं जलभराव वाले स्थानों पर अनुमन्य कार्य कराने को कहा गया।
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कर्वी की ग्राम पंचायत अकबरपुर एवं मानिकपुर की ग्राम पंचायत डोडामाफी में कोल जनजाति के आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे, जिनके लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है।
मिशन कायाकल्प के तहत 84 विद्यालयों में अवशेष बाउंड्रीवाल निर्माण तथा कम ऊंचाई वाली बाउंड्रीवाल वाले 200 विद्यालयों में कंटीले तार लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही 19 पैरामीटर्स के शेष कार्यों एवं रनिंग वाटर की सुविधा को प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा गया।
वृक्षारोपण अभियान के तहत बजरंग वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं हरिशंकरी के लिए स्थल चयन एवं तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
गोवंश संरक्षण की समीक्षा में सभी सामुदायिक गौशालाओं में निराश्रित गोवंश का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित करने तथा गौशालाओं में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का मिट्टी, बजरी एवं खड़ंजे आदि के माध्यम से तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विकासखंड का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
#GoodGovernance #RuralDevelopment #MissionKayakalp #PMAYG #GauSanrakshan #ViksitBharat #Chitrakoot #UttarPradesh
उर्वरक विक्रय केन्द्रों एवं सहकारी समितियों का सघन निरीक्षण, गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए नमूने
शासन के आदेशों के अनुपालन में 07 अगस्त 2026 को जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों, पीसीएफ केन्द्रों एवं निजी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान भौतिक स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय पंजिका एवं पीओएस मशीन से किए जा रहे वितरण का सत्यापन किया गया। विक्रेताओं को निर्धारित एमआरपी पर ही उर्वरक बिक्री करने, अनधिकृत भंडारण, कृत्रिम अभाव एवं अनिवार्य टैगिंग पर रोक रखने तथा केवल पात्र स्थानीय कृषकों को नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पीसीएफ उर्वरक विक्रय केंद्र कर्वी, कृषक सेवा केंद्र सीतापुर, आदर्श बीज भंडार सीतापुर सहित विभिन्न केंद्रों से उर्वरकों के नमूने लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में गुणवत्ता मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जनपद प्रशासन ने कृषकों से अपील की है कि केवल अधिकृत विक्रेताओं से उर्वरक खरीदें, खरीद की रसीद अवश्य प्राप्त करें तथा किसी भी अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
#FertilizerSupply #FarmersFirst #Agriculture #KisanKalyan #FertilizerQuality #GoodGovernance #Chitrakoot #UttarPradesh
ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
दिनांक 07 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत खोहर, विकासखंड मऊ में प्रभारी खंड विकास अधिकारी मऊ की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल एवं पशु चौपाल का आयोजन किया गया।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृद्धावस्था एवं निराश्रित महिला पेंशन, शादी अनुदान, खाद वितरण तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
चौपाल में प्राप्त 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामीणों द्वारा गांव में साफ-सफाई एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को 03 दिवस में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
#GramChaupal #Jansamadhan #GoodGovernance #RuralDevelopment #PublicService #GovernmentSchemes #Chitrakoot #UttarPradesh
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत 200 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, खोह में कार्यशाला आयोजित
विश्व स्तनपान सप्ताह (01–07 अगस्त 2026) के उपलक्ष्य में 200 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, खोह, #चित्रकूट में 07 अगस्त 2026 को कार्यशाला आयोजित कर माताओं एवं परिजनों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना उसके स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिशु के जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पर्याप्त पोषण प्रदान करता है, जबकि इसके बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरक आहार शुरू किया जाना चाहिए।
माताओं को पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार लेने, शिशु को आवश्यकता के अनुसार नियमित स्तनपान कराने तथा स्तनपान के दौरान उचित स्थिति एवं सावधानियों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य माँ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
#WorldBreastfeedingWeek #Breastfeeding #BreastfeedingSupport #MaternalHealth #ChildHealth #NutritionForAll #Chitrakoot #UttarPradesh
दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु मेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित
जनपद #चित्रकूट में दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने हेतु विकासखंडवार मेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का आकलन किया जाएगा।
📍 11 अगस्त — बीआरसी पहाड़ी
📍 12 अगस्त — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर
📍 13 अगस्त — उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवरामपुर (डायट के बगल में)
📍 18 अगस्त — बीआरसी रामनगर
📍 19 अगस्त — तहसील सभागार, मऊ
कैंप में अस्थि, ईएनटी, नेत्र, मनोचिकित्सा एवं मनोविज्ञान सहित विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
जिन दिव्यांग बच्चों के पास पूर्व से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं है, उनके अभिभावक संबंधित कैंप में अवश्य प्रतिभाग करें। प्रत्येक बच्चे का ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण अनिवार्य है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्पेशल एजुकेटर्स एवं नोडल शिक्षकों के माध्यम से पात्र दिव्यांग बच्चों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड से वंचित न रहे।
#Divyangjan #UDID #DisabilityCertificate #DisabilityInclusion #InclusiveEducation #HealthForAll #Chitrakoot #UttarPradesh