@a_gautam_ @cbhanp @cbhanp आप के संपर्क में बहुत बहुजन समाज के पैसे वाले लोग उन्हें समझाएं इससे अच्छा औसर नहीं मिलेगा आप लोगों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए
बहुजन समाज को कसरत करने की भी सही अवसर सभी को संपर्क करना चाहिए जो प्रवासी मजदूर अभी अपने घरों को गए हैं उनकी यूनिटी बनाकर
1. यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा ’जन-मन का मेनिफेस्टो’ के नाम से कल जारी किया गया इनका यह ’प्रण-पत्र’ इनके कथित पीडीए की तरह ही कोरा हवाहवाई तथा ’थोथा चना बाजे घना’ की कहावत को ही चरितार्थ करने वाला ज़्यादा है।
2. वैसे भी इस पार्टी का स्वभाव जग जा़हिर तौर पर ग़रीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों आदि के वास्तविक हित, कल्याण, उनका मान-सम्मान व सुरक्षा आदि के विरुद्ध अधिकतर संकीर्ण व जातिवादी तथा धन्नासेठ-समर्थक भी रहा है, जिसका एक ताज़ा उदाहरण यूपी से राज्यसभा हेतु हाल ही में हुये द्विवार्षिक चुनाव में पीडीए को प्रश्रय देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को प्राथमिकता देना है। ऐसी नीतियों एवं कार्यकलापों से प्रदेश की अपार ग़रीबी, बेरोजगारी, पिछड़ाप�� व पलायन आदि की गंभीर समस्या क्या कभी दूर हो पायेगी। कभी नहीं।
3. इन बातों से से यह भी साबित है कि इनका ’जन-मन घोषणापत्र’ वास्तव में ’धन-मन वादी’ अधिक है तथा समाज के अच्छे लोगों के बजाय ऐसे ही धनी एवं बाहुबलियों आदि को चुनाव मैदान में भी उतारेगी जो देश, समाज �� जनहित की चिन्ता कम व अपने खुद के लाभ व स्वार्थ में ही लगातार डूबे रहते हैं।
4. वैसे भी ’हर हाथ को काम’ तथा ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ आदि विशुद्ध रूप से बी.एस.पी. की नीति व सिद्धान्त हैं तथा जिस सर्वसमाज व सर्वजन-हितैषी एजेण्डा पर बी.एस.पी. की यूपी में अब तक रही चारों सरकारों में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करके भी दिखाया गया है, जो कि विरोधी पार्टियों में भी खा़सकर सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि के बलबूते की बात नहीं है, यह सभी जानते/मानते हैं।
5. इसके साथ ही, सपा के दामन पर भी ख़ासकर एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण विरोधी रवैया तथा यूपी को जातिवादी द्वेष व दंगा-युक्त प्रदेश बनाने सहित जनहित व जनकल्याण के अहम् मुद्दों पर लगे धब्बों को जनता भला कैसे भुला पायेगी? कुल मिलाकर, सपा की बातें, वादे, दावे व घोषणायें आदि चुनावी छल व छलावा हैं, लोग ज़रूर सावधान रहें।
संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
भारत का संविधान बहुजन समाज पार्टी के लिए मार्गदर्शक प्रकाश है। आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बसपा के चार शासनकाल के दौरान संविधान में न���हित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में अनेक कार्य किए गए। सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, गरिमा और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को शासन की प्राथमिकताओं में स्थान दिया गया।
सामाजिक परिवर्तन का रास्ता जागरूकता, एकता, भाईचारे और सामूहिक प्रयासों से होकर गुजरता है। आइए, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें।
जय संविधान! जय भीम! जय भारत!
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #ConstitutionDay #संविधान_दिवस #जयभीम #जयभारत #BSP
आज दिनांक 26-11-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा जिला जालंधर के फिल्लौर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय यूनिट की ओर से बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री आकाश आनंद जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया।
#जयभीम #BSP #बहनजी_का_संदेश #संविधान_दिवस
इससे ज्यादा लोग 9 अक्टूबर को रास्ते में रह गए थे और मैदान नहीं पहुंच पाए थे
ऐसा लोगों का आज की रैली के बारे में कहना है
@asadowaisi के लोग ज्यादा वफादार निकले प्रदेश के हर कोने से आए हैं कम ज्यादा पर बहस हो सकती है मगर आए हर जगह से हैं।
The Constitution of India is the guiding light of the @bspindia . During our four terms of government in Uttar Pradesh under the leadership of Miss @Mayawati ji, she translated the ideals, values, and principles enshrined in the Constitution into action, working towards social justice, equality, dignity, and empowerment for all.
The path to social transformation lies in awareness, unity, and collective action.
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #ConstitutionDay #जयभीम #जयभारत
भारत का संविधान @bspindia का मार्गदर्शक प्रकाश है। उत्तर प्रदेश में बहन कुमारी@Mayawati जी के नेतृत्व में हमारे चार कार्यकालों के दौरान, उन्होंने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों को कार्य रूप में परिवर्तित किया, सामाजिक न्याय, समानता, गरिमा और सभी के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया।
सामाजिक परिवर्तन का मार्ग जागरूकता, एकता और सामूहिक कार्रवाई में निहित है।
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #ConstitutionDay #जयभीम #जयभारत
#बहन_जी_का_संदेश
The Constitution of India is the guiding light of the @bspindia . During our four terms of government in Uttar Pradesh under the leadership of Miss @Mayawati ji, she translated the ideals, values, and principles enshrined in the Constitution into action, working towards social justice, equality, dignity, and empowerment for all.
The path to social transformation lies in awareness, unity, and collective action.
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #ConstitutionDay #जयभीम #जयभारत
संविधान हमारा गौरव, हमारा स्वाभिमान
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अतुलनीय योगदान,स्वतंत्रता, न्याय, समता और बंधुत्व का महान विधान।
भारत के लोकतंत्र की एकता, अखंडता और प्रगतिशीलता के आधार स्तंभ भारतीय संविधान को नमन।
समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय भीम! जय भारत!
@Mayawati@bspindia
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #जयभारत #मिशन_2027 #UttarPradesh #लखनऊ #babasahebambedkar #bsp4genz #BSP
#ConstitutionDay2026
आज इस मौके पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा ज���िला जालंधर के फिल्लौर में संविधान दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जय भीम, जय भारत, जय संविधान
1. देश में ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को, जातिवादी तत्वों की दया पर निर्भर अर्थात जातिवादी शोषण व गुलामी आदि के असहाय जीवन से मुक्ति दिलाकर, उन्हें चुनाव व लोकतंत्र द्वारा ’शासक वर्ग’ बनाने के लिये आजीवन कड़ा संघर्ष, ज़बरदस्त त्���ाग-तपस्या आदि करने वाले उन सबके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान’ का मिशन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं ले पाने के कारण आज भी अधूरा है तो इस पर ख़ासकर ’बहुजन समाज’ को आज ’संविधान दिवस’ पर सोच-विचार व गंभीर चिन्तन ज़रूर करना चाहिये।
2. और आज 26 नवम्बर के दिन जब केन्द्र व राज्य सरकारें ’संविधान दिवस’ मना रही हैं तो ’बहुजन समाज’ को, समय-समय पर जन्म�� अपने महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के इस अमर संदेश कि, ’सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक़्क़ी/विकास के तमाम बन्द दरवाज़े खुल जाते हैं’, देश की आज़ादी के इतने लम्बे अर्से के बाद तथा उनके द्वारा बनाये गये बहुजन-हितैषी मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद भी, मंज़िल यानि कि दिल्ली की सत्ता दूर क्यों है?
3. अर्थात् इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात तो यही है कि केन्द्र में अब तक रही सरकारों ने, आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत ग़रीबी, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्म-सम्मान आदि की अति-महत्वपूर्ण बुनियादी ज़रूरतों को, क्या ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया है? इस ज़िम्मेदारी को वास्तव में सही से नहीं निभाया है तो उसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं?
4. वैसे भी दिनांक 26 नवम्बर सन् 1949, दिन शनिवार को तब संविधान की औपचारिक स्वीकृति स��� ठीक एक दिन पहले, संविधान सभा में अपने समापन भाषण में इन्हीं कुछ ख़ास बातों को लेकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने यही कहा था कि जातियाँ देश-विरोधी हैं, जातिवाद का परित्याग ज़रूरी है तथा भारत को देश से राष्ट्र में बदलने हेतु ठोस उपाय करने होंगे।
5. इतना ही नहीं बल्कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिये बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र भी देश के सम्पूर्ण व समग्र विकास के लिये ज़रूरी है, जिस समत���, समानता एवं बंधुता की बेहतरीन मिसाल बी.एस.पी. ने उत्तर प्र्रदेश में अपने चारों शासनकाल में ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलकर यहाँ ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का सुखद सूत्रपात किया, मज़बूत बुनियाद डाली है।
6. और चूँकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड व पंजाब राज्य में विधानसभा आमचुनाव अब काफी नज़दीक है तो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की पवित्र मंशा को सही से ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है, जो संकीर्ण, सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच एवं कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित एवं उनके जान, माल व मज़हब आदि सुरक्षित रखने की गारण्टी एकमात्र सच्ची अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी., की तरक्की व उसके द्वारा ’बहुजन समाज’ के उत्थान से ही संभव है।
7. और जिसके लिये बी.एस.पी. को, ख़ासकर विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी सं���ठनों आदि के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों प्रकार के हथकण्डों का सामना करते हुये सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाना ज़रूरी है,
8. ताकि यहाँ यूपी में क़ानून द्वारा क़ानून का आयरन राज तथा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में भी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बेहतरीन हुकूमत यहाँ फिर से स्थापित हो सके और ग़रीबी, बेरोज़गारी, पिछड़ापन, दुखद पलायन आदि से त्रस्त सर्वसमाज के लोग यहाँ सुख-शान्ति के साथ खुशहाल जीवन बसर कर सकें,
9. तभी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का कल्याणकारी राज्य का सपना काफी हद तक साकार होगा। आज ’संविधान दिवस’ पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा।
10.साथ ही, आज इस मौके पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा ज़िला जालंधर के फिल्लौर में संविधान दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आ���ाश आनन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जय भीम, जय भारत, जय संविधान
हर उम्र के सभी साथियों से निवेदन है कि 6 दिसंबर को लखनऊ में बाबासाहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करें और मान्यवर साहब की बनाई, बहुजन समाज पार्टी की ताकत बनकर बहनजी के हाथ मजबूत करें। मैं सपरिवार आ रहा हूं, आपसे मिलने, आपका इंतजार रहेगा।
राजेंद्र पाल जी का बयान अब कैसा होगा कितना अच्छा वातावरण में सपा की पहली सूची जारी हुई है ऐसे नेताओं को टू चिंटू पर प��नी में डूब मारना चाहिए जिससे यह बात कर रहे हैं वह अपनी पहली सूची जारी कर रहा है