श्री भजनलाल शर्मा जी को राजस्थान का मुख्यमंत्री और श्रीमती दीया कुमारी, श्री प्रेमचंद बैरवा जी को उपमुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे उम्मीद हैं कि आप राजस्थान की समृद्धि और विकास के लिए कार्य करेंगे।
13 दिसंबर, 2001 को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देकर लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
राष्ट्र इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
संसद भवन... हमारे लोकतंत्र का प्रतीक है, जिसकी गरिमा और सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।
आज ही के दिन वर्ष 2001 में संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था और आज ही जिस प्रकार संसद भवन की सुरक्षा में फिर से चूक की खबर सामने आई है, वह बेहद चिंताजनक है।
सरकार को इस घटना की गहनता से जांच करवानी चाहिए।
नीम का थाना ने है ठाना
फिर कांग्रेस को विजयी बनाना।
कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुरेश मोदी जी के समर्थन में विशाल जनसैलाब को संबोधित किया और कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की।
@sureshmodinkt
शेखावाटी का स्नेह,
रहता सदा अपार।
आज दांतारामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह जी के समर्थन में सभा को संबोधित किया।
सभा में उमड़े जनसैलाब और कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य नारायण सिंह जी के आशीर्वाद ने सभा को शानदार बना दिया।
@MLA_Virendra
बालाजी का आशीर्वाद और सांभर का विश्वास।
फुलेरा की सरजमीं, लिखेगी इस बार इतिहास।।
आज कांग्रेस प्रत्या���ी विद्याधर जी चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उमड़े विशाल जनसैलाब ने फुलेरा में कांग्रेस की विजय की पटकथा लिख दी है।
@Vidhyadharincp