क्या तुझ पर भी बेचैनी सी तारी है
मुझ पर तो ये हिज्र बहुत ही भारी है
भागो! भागो! दुनिया के पीछे भागो
मुझको मुझमें रहने की बीमारी है
बेअदबी की बात अदब से करते हैं
कमज़र्फ़ों में किस हद तक मक्कारी है
जिस शोहरत पर तुम इतना इतराते हो
मैंने उसको हरदम ठोकर मारी है
~डॉ. पूनम यादव
कक्षा के सबसे
उद्दंड लड़कों को कक्षा की सबसे
शांत लड़कियों से प्रेम होता है
सबसे शांत लड़कियाँ प्रेम में पड़कर
उद्दंड हो जाती हैं
सबसे उद्दंड लड़के
प्रेम में पड़कर शांत हो जाते हैं ।
~ देवेंद्र दांगी | @iamdevendradang