सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे से साफ है कि केंद्र सरकार ने बिल्किस बानो के बलात्कारियों की रिहाई के लिए सहमति दी।
प्रधानमंत्री जी, सरकार का काम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा है, न कि बलात्कारियों की रक्षा। चुप्पी तोड़िए व बताइए कि बलात्कार जैसा अपराध करने वालों का समर्थन क्यों?
लाल किले से महिला सम्मान की बात लेकिन असलियत में 'बलात्कारियों' का साथ।
प्रधानमंत्री के वादे और इरादे में अंतर साफ है, PM ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।
बापू सत्य की मिसाल हैं। बापू साहस की मशाल हैं। बापू देश के लोगों की पीड़ा साझा करने वाले व पूरे भारत को एकजुट करने वाले भारत यात्री हैं।
आज हम जुबां पर भारत जोड़ो का नारा व हाथ में एकजुटता की मशाल लिए दृढ़ संकल्प के साथ बापू द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल रहे हैं।
#GandhiJayanti