अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बच्ची बहुत ही मासूमियत लेकिन कड़े शब्दों में अपना दर्द बयां करती दिख रही है. वह कहती है, "हम भी इंडिया हैं... हमको चाइनीज मत बोलो." बच्ची की यह एक लाइन हर उस इंसान के दिल पर चोट करती है, जो पूर्वोत्तर के लोगों को उनके लुक्स और चेहरे की बनावट की वजह से विदेशी समझ बैठते हैं.
#ArunachalPradesh #EmotionalAppeal #videoviral #ZeeNews