आज जनपद प्रतापगढ़ और सुलतानपुर में स्वास्थ्य, विकास व जनकल्याण के नए संकल्प साकार होंगे।
प्रतापगढ़ एवं विश्वनाथगंज विधान सभा क्षेत्रों में ₹384 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं तथा सुलतानपुर एवं इसौली विधान सभा क्षेत्रों में ₹819 करोड़ से अधिक लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा।
साथ ही, राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, सिलाई मशीन, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे।
ये परियोजनाएं 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई ऊर्जा और नई शक्ति प्रदान करेंगी।
जब भी राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्य के सर्वोच्च प्रतिमानों की चर्चा होगी, कारगिल विजय के अमर नायक, 'परमवीर चक्र' से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा का नाम गर्व के साथ स्मरण किया जाएगा।
माँ भारती के वीर सपूत का जीवन और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को 'राष्ट्र प्रथम' के भाव के साथ जीने की प्रेरणा देता है।
आज उनके बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में 'नया उत्तर प्रदेश' जनसेवा के संकल्प, विरासत के संरक्षण और प्रदेश के समग्र विकास के महाअभियान को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि अभियान में रेलवे, रक्षा मंत्रालय, हाईकोर्ट सहित सभी न्यायालयों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कार्मिकों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में अगले तीन दिनों के भीतर सभी स्तरों पर संवाद और समन्वय की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान जनभागीदारी का महायज्ञ है। इसकी सफलता केवल लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण और उसके वृक्ष बनने से तय होगी। यह औपचारिकता नहीं, प्रतिबद्धता के भाव के साथ सफल होगा।
मुख्यमंत्री जी ने 12 जुलाई के महाअभियान के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पंचायतीराज, राजस्व, नगर विकास सहित सभी संबंधित विभागों से उन्हें आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप विभागीय माइक्रोप्लान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनसहभागिता से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को हरित विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाया जाए तथा प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरी गंभीरता और उत्तरदायित्व के साथ पूरा करे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'पीएम किसान सम्मान निधि' के सभी लाभार्थी किसानों को इस अभियान से जोड़ा जाए। रोपे जाने वाले पौधों में अधिकतम जैव विविधता सुनिश्चित की जाए तथा फलदार, छायादार, औषधीय और इमारती प्रजातियों का संतुलित समावेश हो।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृक्षारोपण महाभियान-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी 12 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्सवपूर्ण वातावरण में एक दिन में 35 करोड़ पौधों का वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि इस वृहद वृक्षारोपण अभियान को पूरी तैयारी, समन्वय और जवाबदेही के साथ संपन्न कराया जाए। पौधरोपण स्थलों का पूर्व सत्यापन, गड्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रजातियों का चयन, सिंचाई, जियो टैगिंग तथा नियमित अनुश्रवण की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। पौधरोपण के समय प्रत्येक एक घंटे के अंतराल पर प्रगति रिपोर्ट जारी की जाए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज प्रयागराज मंडल के लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन कार्यों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने विधानसभावार प्राप्त विकास प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सांसद एवं विधायकगण अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करें तथा उनके सुझावों एवं फीडबैक के आधार पर परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज मंडल की 3,194 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्देश दिए कि आगामी 15 अगस्त तक सभी स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। साथ ही, सभी परियोजनाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सांसदगण, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, निवर्तमान ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों तथा नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के पार्षदों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री जी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए जनप्रतिनिधियों से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने और व्यापक वृक्षारोपण के माध्यम से हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश विगत 9 वर्षों से निरंतर वृहद पौधरोपण अभियान में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाए हुए है और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आगामी 12 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से सायंकाल 6:00 बजे तक वृक्षारोपण का एक महाअभियान आयोजित किया जाएगा।
यह अभियान वर्तमान और भविष्य को बचाने के लिए हमारे द्वारा किए जाने वाले प्रयासों का हिस्सा है और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक माध्यम भी है।
आइए, इस वृहद अभियान का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से विगत 9 वर्षों में जन सहभागिता के माध्यम से हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के एक बड़े अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
अभी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने 05 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के लक्ष्य को प्राप्त किया है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
नमो हनुमते तुभ्यं नमो मारुतसूनवे।
नमः श्रीरामभक्ताय श्यामास्याय च ते नमः॥
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद प्रयागराज में त्रिवेणी संगम तट स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
प्रेरणा पुरुषों का सम्मान, जनकल्याण का अभियान!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद प्रयागराज के काली घाट में प्रेरणा पार्क के लोकार्पण तथा नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक, चाबी एवं सफाई-किट भी वितरित किए गए।
यह आयोजन विरासत के सम्मान, जनसेवा के संकल्प और समावेशी विकास के प्रति @UPGovt की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
भारत में राजनीतिक स्थिरता व उसकी शुचिता क्या होती है...श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इसका सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया था।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का मंत्र है- अगर विकास करना है तो हमें विरासत का सम्मान करना होगा और विरासत का सम्मान कैसे किया जाता है यह प्रयागराज से बेहतर कोई नहीं जानता।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृहद् वृक्षारोपण अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक https://t.co/7VSZjshPwT
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के विजन के पीछे का भाव यही है कि नगरीय क्षेत्रों में ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए और आम नागरिक के जीवन को सरल एवं सहज बनाया जाए।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आज हमारा प्रयागराज मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का भी निर्माण हो रहा है।
फोर-लेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाया जा रहा है। गंगा जी पर नया ब्रिज बनने जा रहा है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी