मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@daraschauhan354
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उनके पुत्र श्री आयुष्मान कश्यप जी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@manvendraguruji
मुख्यमंत्री जी ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए निर्देश दिए कि रेलवे नेटवर्क में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने इन अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अभियोजन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों को त्वरित एवं प्रभावी दंड सुनिश्चित किया जाए।
वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार अर्धकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अभी से व्यापक सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन योजना तैयार करने तथा संबंधित जनपदों एवं एजेंसियों के बीच समयबद्ध समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, तकनीक-सक्षम तथा परिणामोन्मुख बनाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा रेल यातायात वाला राज्य है। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सम्मान, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। रेलवे परिसरों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए।
रेलवे ट्रैक और ट्रेन सुरक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे परिसरों और ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि त्योहारों, बड़े आयोजनों, भर्ती परीक्षाओं और विशेष अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, कतार प्रबंधन, सार्वजनिक घोषणाओं, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाया जाए।
जापान में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर माँ भारती को गौरवभूषित करने वाली भारतीय हॉकी टीम एवं समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई!
इस ऐतिहासिक विजय में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्री केतन कुशवाहा जी, श्री शाहरुख अली जी, श्री प्रह्लाद राजभर जी, श्री राहुल यादव जी एवं श्री रोमित पाल जी के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रदेश को विशेष गौरव का अवसर प्रदान किया है। आप सभी ने अपने कौशल, समर्पण और अनुशासन से राष्ट्र का मान बढ़ाया है।
टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी दल का हार्दिक अभिनंदन।
विजय की यह स्वर्णिम यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, भारतीय हॉकी विश्व पटल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही मंगलकामना है।
जय हिंद!
विकास का विस्तार, जनकल्याण का सतत आधार!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद गोंडा में ₹516 करोड़ लागत की 262 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, डेमो चाबी, डेमो चेक तथा 'आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के डेमो कार्ड भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रदेश के प्रत्येक जनपद, विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। सुशासन और सेवा की भावना के साथ संचालित विकास योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
हमें प्राकृतिक जीवन पद्धति को अपनाकर आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए...यह वर्तमान समय की आवश्यकता है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हमने मटियारी घाट में एक दीर्घ सेतु के साथ ही घाघरा नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की है, इससे हजारों एकड़ खेती को बाढ़ से बचाने में सहायता मिलेगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
गोंडा का नौजवान भी आज बिना भेदभाव सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहा है। साथ ही, गोंडा में निवेश आने से यहीं पर रोजगार भी उपलब्ध हो रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
भगवान श्रीराम के पुत्र लव द्वारा बसाई गई श्रावस्ती, भगवान बुद्ध की सर्वाधिक चातुर्मास स्थली रही है और जैन तीर्थंकर भगवान संभवनाथ की पावन धरा भी है।
इस धरा पर एयरपोर्ट का निर्माण होना आवश्यक था और आज श्रावस्ती में एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आज कटरा विधानसभा क्षेत्र में ₹256 करोड़ तथा कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में ₹260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ है।
कुल ₹516 करोड़ की इन परियोजनाओं के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों सहित संपूर्ण गोंडा जनपद के नागरिकों को हार्दिक बधाई!
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मेडिकल कॉलेज जनपद गोंडा के लिए एक सपना था, जो आज साकार हो चुका है।
अब यहां इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कॉलेज भी हैं, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अन्य अस्पतालों का भी निर्माण किया जा रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
निवेश अब केवल गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ तक सीमित नहीं है। अब गोंडा में भी निवेश हो रहा है, जो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: गोंडा में ₹516 करोड़ की लागत वाली 262 परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/v8yh21KVgk
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद बलरामपुर स्थित शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री जी ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा गौशाला में गोसेवा भी की।