मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद रायबरेली के सलोन विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अशोक कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@Ashok4salon
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद जी ने सपरिवार शिष्टाचार भेंट की।
@drsanjayknishad
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि डीप-टेक स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाए तथा अनुसंधान आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए। साथ ही, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाई जाए तथा विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योग जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्टार्टअप गतिविधियों के संचालन, प्रोत्साहन, वित्तीय प्रबंधन, निगरानी, क्षमता निर्माण तथा विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का गठन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मिशन युवाओं को अपने नवाचारों को उद्यम में बदलने के लिए बेहतर सहयोग प्रदान करेगा और उन्हें रोजगार तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनाएगा।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज प्रस्तावित उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 के विभिन्न प्रावधानों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने के लिए नई नीति तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी कहा कि नई नीति ऐसी होनी चाहिए जो प्रदेश के युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाए और उत्तर प्रदेश को स्टार्टअप तथा नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान प्रदान करे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महिला उद्यमियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर उद्यमियों तथा पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए उपयुक्त प्रावधान शामिल किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उन्हें उत्कृष्ट एक्सेलेरेटर कार्यक्रमों, निवेशकों, उद्योग जगत और अनुसंधान संस्थानों से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि उन्हें मेंटरशिप, निवेश, तकनीकी सहयोग और नए बाजारों तक पहुंच प्राप्त हो सके।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@daraschauhan354
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उनके पुत्र श्री आयुष्मान कश्यप जी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@manvendraguruji
मुख्यमंत्री जी ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए निर्देश दिए कि रेलवे नेटवर्क में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने इन अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अभियोजन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों को त्वरित एवं प्रभावी दंड सुनिश्चित किया जाए।
वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार अर्धकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अभी से व्यापक सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन योजना तैयार करने तथा संबंधित जनपदों एवं एजेंसियों के बीच समयबद्ध समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, तकनीक-सक्षम तथा परिणामोन्मुख बनाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा रेल यातायात वाला राज्य है। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सम्मान, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। रेलवे परिसरों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए।
रेलवे ट्रैक और ट्रेन सुरक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे परिसरों और ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि त्योहारों, बड़े आयोजनों, भर्ती परीक्षाओं और विशेष अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, कतार प्रबंधन, सार्वजनिक घोषणाओं, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाया जाए।
जापान में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर माँ भारती को गौरवभूषित करने वाली भारतीय हॉकी टीम एवं समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई!
इस ऐतिहासिक विजय में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्री केतन कुशवाहा जी, श्री शाहरुख अली जी, श्री प्रह्लाद राजभर जी, श्री राहुल यादव जी एवं श्री रोमित पाल जी के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रदेश को विशेष गौरव का अवसर प्रदान किया है। आप सभी ने अपने कौशल, समर्पण और अनुशासन से राष्ट्र का मान बढ़ाया है।
टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी दल का हार्दिक अभिनंदन।
विजय की यह स्वर्णिम यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, भारतीय हॉकी विश्व पटल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही मंगलकामना है।
जय हिंद!
विकास का विस्तार, जनकल्याण का सतत आधार!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद गोंडा में ₹516 करोड़ लागत की 262 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, डेमो चाबी, डेमो चेक तथा 'आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के डेमो कार्ड भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रदेश के प्रत्येक जनपद, विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। सुशासन और सेवा की भावना के साथ संचालित विकास योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
हमें प्राकृतिक जीवन पद्धति को अपनाकर आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए...यह वर्तमान समय की आवश्यकता है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हमने मटियारी घाट में एक दीर्घ सेतु के साथ ही घाघरा नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की है, इससे हजारों एकड़ खेती को बाढ़ से बचाने में सहायता मिलेगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
गोंडा का नौजवान भी आज बिना भेदभाव सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहा है। साथ ही, गोंडा में निवेश आने से यहीं पर रोजगार भी उपलब्ध हो रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी