गर्भवती श्रीमती रानी उम्र 20 वर्ष जिनका हीमोग्लोबिन 5 ग्राम था, जिन्हें एक दिन पूर्व मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था किंतु दिनांक 29 सितंबर को सायं 8:30 पर प्रसव हेतु पुनः जिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल स्टाफ द्वारा प्रसव के लिए पुनः उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। परिवारीजन गर्भवती को लेकर वाहन का इंतजार किए बिना पैदल बाहर जाने लगे। कैंपस गेट पर ही प्रसव प्रारंभ हो गया । मेरे पास सूचना आत�� ही 8:45 पर मेरे द्वारा वहां पहुंच कर पारिवारिक जनों को रोककर वहीं अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओ के लिये भर्ती किया गया। जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं एवं इस प्रकरण में दोषियों को चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही कर दी गई है।