महिलाओं के नेतृत्व और चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया?
पूरी रिपोर्ट- https://t.co/hepyZ9JbJ4
@NehaDhiman1004@roohanibhatia
[CJP Founder, CJP, Abhijeet Dipke]
सोनम वांगचुक कॉकरोचों के प्रदर्शन में आए और महफिल लूट गए. दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की एक-एक बात और एक-एक वाक्य में जितनी संजीदगी और गंभीरता थी, वो कॉकरोच वाली सेना के बाकी सिपाहियों में तो आज दूर-दूर तक नहीं दिखी.
शायद यही कारण र��ा कि सोनम वांगचुक के आने से पहले तक तो जंतर मंतर पर सब बिखरा-बिखरा सा लग रहा था। प्रदर्शन कम, इंफ्लूएंसर मीट अप ज्यादा लग रहा था, ऐसा कि मानो सब इस प्रदर्शन से अपना यूट्यूब कंटेंट ही निकालने आए हों. तब तक वहां कैमरे ज़्यादा और लोग कम दिख रहे थे.
लेकिन फिर सोनम आए और अपने साथ कुछ संगठित भीड़ भी खींच लाए. लद्दाख वाले मास्टर साहब को देख कर ये कॉकरोचेस भी फिर थोड़े से अनुशासन में आए. सोनम वांगचुक ने ब��हद जरूरी और बढ़िया भाषण दिया. वे शिक्षा और परीक्षा की बात को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग से भी आगे लेकर गए.
लेकिन फिर वही, जैसे ही मास्टर साहब ने उत्साहित कॉकरोचेस को कहा कि अब आप लोग थोड़ी देर और जारी रखिए हम निकलते है, ठीक उनके निकलते ही कॉकरोच के इस कक्षा के क्लास मॉनिटर की ही तबियत खराब हो गई.
अभिजीत बाहर गाड़ी में AC चलवाकर कर बैठ गए , फिर क्या हुआ मालूम है?
सभी कॉकरोचेस चटक गए,
किसपे तो अपने ही दिपके पे !
#CockroachJantaParty #cjp_पार्टी #CJP #AbhijitDipke #SonamWangchuk #Delhi