मा0 महापौर डा0 मंगलेश श्रीवास्तव व मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने महानगर गोरखपुर के जटेपुर वार्ड व संलग्न अन्य क्षेत्रों में हो रहे जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डी0आई0जी0 एस0 चनप्पा द्वारा महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, भटहट में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के दिनांक 11 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित भटहट-बांसस्थान फोर लेन मार्ग के लोकार्पण के दृष्टिगत निरीक्षण किया।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस० चन्नप्पा द्वारा उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 से सम्बन्धित जनपद गोरखपुर के 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा द्वारा गोरखपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला शरणालय गोरखपुर के नवीन भवन एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) किशोर न्याय बोर्ड (क्षमता 100 निर्माण) के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, दिया आवश्यक निर्देश।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा, डी0आई0जी0 एस0चेन्नप्पा, जिला मजिस्ट््रेट दीपक मीणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जलूस मार्ग-घन्टाघर से अलीनगर/आर्यनगर चौराहे तक का निरीक्षण एवं फैलग मार्च किया।
अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन, मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस० चन्नप्पा द्वारा जनपद देवरिया के विधानसभा बरहज के बरांव में दिनांक 26 जून, 2026 को प्रस्तावित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों एवं सभास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया दिया आवश्यक निर्देश।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा के साथ गोरखपुर मे लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-3 की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरान्त एच0एन0सिंह से हड़हवा फाटक होते हुये गोरखनाथ थाने तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया, दिया आवश्यक निर्देश ।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में जनपद गोरखपुर से संबंधित रू 10 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक किया, दिया निर्देश।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनिल ढींगरा, आयुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर द्वारा नोडल अधिकारी, कुशीनगर के रूप में विश्व धरोहर एवं महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली (बुद्धा टेम्पल) कुशीनगर के प्रांगण में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा॰ रतिशंकर त्रिपाठी, अध्यक्ष, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के साथ श्री विजय कुमार दूबे, मा॰ सांसद, कुशीनगर, श्री पी॰एन॰ पाठक, मा॰ विधायक, कुशीनगर, श्री राजेश्वर सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री, श्री दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष, भाजपा, कुशीनगर, महेन्द्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी, कुशीनगर उपस्थित रहें। योगाभ्यास के दौरान कोलकाता से माननीय प्रधानमंत्री जी के योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
जनपद कुशीनगर के अन्तर्गत 14 विकास खण्डों में कुल 3800, अमृत सरावरों पर लगभग 3100 एवं समस्त ग्राम पंचायतों पर लगभग 11000 व्यक्तियों ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। साथ ही जनपद के 184 स्थानों पर एवं जनपद में संचालित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों, जिनकी कुल संख्या 13814 है, के द्वारा योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस प्रकार दिनांक 21 जून, 2026 को आयोजित 12वा ’’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर जनपद कुशीनगर में लगभग 34714 (महिला 9581 एवं पुरूष 25133) योगाभ्यासियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
जनपदवासियों ने योग दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। @CMOfficeUP@yoga@UPGovt
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डी०आई०जी० एस० चन्नप्पा ने जनपद देवरिया के ग्राम सुरौली पहुँच कर स्व० शिवानन्द चौरसिया पुत्र रामजी चौरसिया, जिनकी ओमान में मिसाइल हमले में दुखद मृत्यु हो गयी, के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया तथा सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा पुलिस अधीक्षक देवरिया भी मुलाकात के समय उपस्थित रहे। दुख की इस घड़ी में शासन प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है ।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डी०आई०जी० एस० चन्नप्पा दिनांक 18 जून, 2026 को जनपद देवरिया में आगामी नीट परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराने एवं मोहर्रम पर्व को शान्ति एवं सद्भाव के साथ मनाने के लिये समीक्षा बैठक की गयी।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस॰ चन्नप्पा द्वारा पाण्डेयहाता से आर्यनगर चैराहे तक बन रहे विरासत गलियारा का निरीक्षण किया गया, दिया आवश्यक निर्देश।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस॰ चन्नप्पा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सहजनवां का औचक निरीक्षण किया गया तथा फरियादियो की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के जनता दर्शन में जनपद देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा जनपद के जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित जांच अधिकारियों के साथ की गयी, दिया निर्देश।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में सीएमआईएस (CMIS) पोर्टल परियोजनाओं की प्रगति एवं कार्यदक्षता तथा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों के आधार पर मण्डल स्तरीय विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फलैगशिप योजनाओं के प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में की गई इसके उपरांत
मण्डलायुक्त द्वारा लम्बित न्यायिक वादों के निस्तारण की समीक्षा की गई एवं जनपद गोरखपुर में रूपया 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए नवनिर्माण एवं सड़कों के चौड़ीकरण/सौंदर्यीकरण कार्यों की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों को यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मण्डलायुक्त अनिल ढीगरा द्वारा गोरखपुर औद्वोगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर में दिनांक 03-06-2026 को प्रस्तावित मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों एवं सभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा एवं अन्य अधिकारियों के साथ किया गया।