मंडल में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ बच्चों तक पहुंचाने के दृष्टिगत मंडल के सभी सीडीओ, बीएसए एवं बीईओ/एबीएसए के साथ समीक्षा बैठक की। विद्यालयों में बेंच-डेस्क एवं दरी/मैट की व्यवस्था 15 सितंबर तक दुरुस्त कराने तथा जलभराव, विद्युत कनेक्शन एवं संपर्क मार्ग की समस्या वाले विद्यालयों की सूची 24 घंटे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्धारित, पूर्ण एवं अवशेष कार्यों की फोटोग्राफ सहित आख्या भी 24 घंटे में प्रस्तुत करने को कहा। प्रयागराज के संगम क्षेत्र एवं परेड ग्राउंड के आसपास विद्यालय न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए। बच्चों की वास्तविक एवं नियमित उपस्थिति बढ़ाने, विद्यालय प्रबंध समितियों को सक्रिय करने, डीबीटी, एमडीएम, ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन की प्रभावी निगरानी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
@PratapgarhCdo@cdokaushambi@mgnregaupftp@CdoPrayagraj
जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों के साथ नैनी के विस्तारित क्षेत्र के 10 नए वार्डों में पेयजल आपूर्ति हेतु ₹273 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। परियोजना की अपेक्षित 60% के सापेक्ष मात्र 20-25% प्रगति तथा मौके पर श्रमिकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित एई रबन गंगवार के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि एवं स्थानांतरण की संस्तुति शासन को भेजने के निर्देश दिए। यमुना से पानी लेने के लिए प्रस्तावित इनटेक वेल्स का निर्माण एनएमसीजी की अनुमति लंबित होने के कारण शुरू नहीं हुआ है। डीएम को आवश्यक समन्वय कर अनुमति शीघ्र प्राप्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ₹186 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 50 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निरीक्षण किया, जहां 77% कार्य पूर्ण मिला। शेष कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के साथ दिसंबर 2026 तक परियोजना पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी, पीडीए उपाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त के साथ प्रयागराज स्मार्ट सिटी से वित्तपोषित एवं पीडीए द्वारा निर्मित कल्चरल कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। 1,500 दर्शकों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम के कार्य सितंबर अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। ऑडिटोरियम में पीवीआर स्तर की सुविधाएं, मार्किंग स्ट्रिप्स व रो नंबरिंग, बेहतर गुणवत्ता के पर्दे तथा आधुनिक कैमरा, लाइट एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कैमरा रूम को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने तथा फ्रंट की दो पंक्तियों में फोल्डिंग सीट्स की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में माघ मेला 2026-27 की तैयारियों की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागवार कार्ययोजना एवं प्रस्तावित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस वर्ष मेला क्षेत्र, संस्थाओं, सेक्टर, घाट, पार्किंग, सुरक्षा, अग्निशमन एवं निगरानी व्यवस्थाओं के विस्तार का प्रस्ताव है। मेला क्षेत्र को 900-925 हेक्टेयर, संस्थाओं की संख्या 5,200+, सेक्टर 8 तथा घाटों की लंबाई 4 किलोमीटर किए जाने का प्रस्ताव है। 9 पॉनटून पुल प्रस्तावित हैं। पार्किंग क्षमता बढ़ाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा चीनी मिल के पास अतिरिक्त बस पार्किंग विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए थानों, पुलिस चौकियों, फायर स्टेशनों, फायर वॉच टावर, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क तथा सीसीटीवी निगरानी का विस्तार प्रस्तावित है। पेयजल, पाइपलाइन, ड्रेनेज, सेनिटेशन, टेंटेज, फर्नीचर एवं मार्गों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रत्येक गुरुवार को तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा होगी।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे लेटे हनुमान जी कॉरिडोर के विभिन्न विकास कार्यों का आज निरीक्षण किया। कॉरिडोर के मैप एवं डिजाइन का अवलोकन करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। रेड सैंडस्टोन से बनाए जा रहे पिलर्स पर नक्काशी कार्य में गुणवत्ता एवं फिनिशिंग में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिए कि नक्काशी कार्य में निर्धारित गुणवत्ता एवं पूर्ण फिनिशिंग सुनिश्चित होने के बाद ही संबंधित कार्य का भुगतान किया जाए। कॉरिडोर क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष संभावित जलभराव को देखते हुए जल निकासी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्री निवास के विस्तार कार्य में पैराफिट को कॉरिडोर के अन्य हिस्सों के अनुरूप रखने को कहा।
आज इलाहाबाद संग्रहालय में शहर के 52 चुनिंदा कलाकारों द्वारा सजाई गई चित्रकला प्रदर्शनी ‘मानसून मूड–नेचर कैनवास’ का भव्य शुभारंभ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अजय जैतली ने किया। संग्रहालय के निदेशक के रूप में उनका एवं सभी प्रतिभाशाली कलाकारों का स्वागत कर प्रसन्नता हुई। प्रदर्शनी में मानसून के विविध रंगों और प्रकृति के मनोहारी रूपों को कलाकारों ने वॉटर कलर, एक्रेलिक एवं ऑयल जैसे विभिन्न माध्यमों के माध्यम से जीवंत रूप दिया है। सभी कला प्रेमियों से आग्रह है कि संग्रहालय पहुंचकर इस सुंदर प्रदर्शनी का अवश्य अवलोकन करें।
आज जोनल एमएसएमई फैसिलिटेशन काउंसिल, प्रयागराज के अध्यक्ष के रूप में एमएसएमई इकाइयों के लंबित भुगतान प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। सुलह (Conciliation) कार्यवाही के माध्यम से क्रेता एवं आपूर्तिकर्ता पक्षों के बीच आपसी सहमति स्थापित कर लंबित भुगतानों का निस्तारण कराया गया। प्रमुख प्रकरणों में आर.डी. आउटडोर मीडिया (प्रा.) लि., प्रयागराज को ₹61,427, वीके कनेक्ट्स प्रा. लि. को ₹54.30 लाख, एम.एम. इंटरप्राइजेज, प्रयागराज को ₹3 लाख तथा भारत केबिल कंस्ट्रक्शन कंपनी, प्रतापगढ़ को ₹19,19,669 का भुगतान कराया गया। काउंसिल का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को शीघ्र भुगतान उपलब्ध कराकर उनकी कार्यशील पूंजी, व्यवसाय एवं आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ करना है। सुलह प्रक्रिया से पक्षकारों के समय एवं व्यय की बचत के साथ व्यावसायिक संबंध भी बेहतर बने रहते हैं।
आज नगर आयुक्त व संबंधित अधिकारियों के साथ शहर में जलभराव की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नालों की सिल्ट सफाई, चौड़ीकरण व चोक पॉइंट्स दुरुस्त करने के कार्यों का निरीक्षण किया। बालसन चौराहा, जवाहर लाल नेहरू रोड, बाइपास नाला, जॉर्जटाउन चौराहा व मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने, आवश्यकतानुसार रोड कटिंग, कवरिंग खोलकर सफाई तथा खुले नालों पर जाल लगाने के निर्देश दिए। संगम पेट्रोल पंप के सामने ड्रेन को नीचे स्थित नाले से जोड़ने तथा भविष्य में मशीनों से सफाई के लिए कंक्रीट कवरिंग के स्थान पर जाल लगाने को कहा। धीमी व असंतोषजनक सफाई पर नाराजगी जताते हुए बकेट मशीन से सफाई, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा मुख्य अभियंता, नगर निगम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बाइपास नाले का मैप तैयार कर चोक पॉइंट्स की स्थायी पहुंच विकसित करने को कहा। एमजी रोड को जीरो टॉलरेंस रोड के रूप में मॉडल रोड बनाने, अवैध पार्किंग व अनधिकृत वेंडिंग हटाने, यातायात व्यवस्थित करने तथा व्यापक सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
आज जसरा ब्लॉक के बड़ी काटी गांव की गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गौशाला में गंभीर अव्यवस्थाएं, गंदगी, जलभराव, भूसे की कमी एवं गोवंश की समुचित देखभाल न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित न किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। बारिश को देखते हुए गोवंश को तत्काल सुरक्षित, सूखे एवं समुचित व्यवस्थाओं से युक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
बड़ी काटी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति का भी संज्ञान लिया। राजमार्ग पार करने में बच्चों की सुरक्षा संबंधी समस्या को देखते हुए प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस तथा बीएसए को एक शिक्षामित्र की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, जो बच्चों को गांव से राजमार्ग पार कराकर सुरक्षित विद्यालय ले जाएंगे और विद्यालय से वापस गांव छोड़ेंगे।
प्रयागराज में तेज बारिश से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों, पार्षदों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ ड्रेनेज व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, सलोरी, बाघमरी सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज कनेक्टिविटी, नालों की क्षमता एवं पंपिंग व्यवस्था का तकनीकी आकलन कराया जाएगा। बालसन के पानी को वैकल्पिक लाइन से सीधे पंपिंग स्टेशन तक डायवर्ट करने, डांडिया नाले को चौड़ा कर अल्लापुर पंपिंग स्टेशन से जोड़ने, सोबतिया बाग में ओपन ड्रेन विकसित करने तथा संगम पेट्रोल पंप के पास डीप संपवेल बनाने की संभावनाएं जांची जाएंगी। 25 वर्षों से बंद जवाहरलाल नेहरू रोड के बाईपास नाले को चोक पॉइंट्स की सफाई कर पुनः सक्रिय करने, जॉर्जटाउन के पंपिंग जल को इससे जोड़ने तथा सीएमपी के पास प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन की कार्यवाही में तेजी के निर्देश दिए गए। अद्यतन कंटूरिंग एवं ड्रेनेज मैप तैयार कराने और ड्रेनेज को सीवर से अलग रखने पर भी जोर दिया गया।
राजस्व वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण एवं तहसीलों की प्रभावी निगरानी हेतु मंडल के सभी एडीएम एवं एसडीएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नए प्रारूप के अनुसार प्रपत्र व गाटा संख्या सहित रजिस्टर तैयार करने तथा राजस्व संहिता के चेक-पॉइंट्स के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पाँच वर्ष से अधिक पुराने 6,831 लंबित वादों का प्राथमिकता से निस्तारण कर संख्या शून्य करने को कहा गया। हंडिया, कोरांव, सोरांव, चायल एवं सिराथू तहसीलों के विशेष निरीक्षण के निर्देश दिए गए। 24-27 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर लंबित ऑडिट प्रकरणों में अगले सप्ताह कम से कम 50% निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। 30 अगस्त तक प्रत्येक जनपद में कम से कम एक तहसील का संबंधित एडीएम द्वारा विस्तृत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बाढ़ तैयारियों की समीक्षा के साथ कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों की ग्रामवार सूची तैयार कर मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए गए।
@deo__kaushambi@dmfatehpur@dmpratapgarh@PratapgarhCdo@cdokaushambi@CdiscountGaming@CdoPrayagraj
प्रयागराज में तेज वृष्टि के कारण जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्रों में हुए जलभराव के शीघ्र निदान के लिए जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त तथा संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ कार्यालय में ब्रेनस्टॉर्मिंग कर जलनिकासी की प्रभावी रणनीति तैयार की गई। अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए जलभराव वाले प्रमुख पेन पॉइंट्स/चोक पॉइंट्स चिन्हित किए गए। जिन स्थानों पर नालों में गंदगी एवं अन्य अवरोधों के कारण जलनिकासी प्रभावित हो रही थी, वहां चोक पॉइंट्स को पंचर कर अतिरिक्त पाइप डालते हुए पानी की निकासी की व्यवस्था की गई। कल देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलनिकासी कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
जलनिकासी का कार्य युद्धस्तर पर 24 घंटे जारी है। कई रिहायशी क्षेत्रों से पानी निकाला जा चुका है, जबकि शेष जलभराव वाले स्थानों पर भी तेजी से पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है।
भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों, अभियंताओं एवं नगर निगम के पार्षदों के साथ शीघ्र बैठक कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रयागराज प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रयागराज में तेज वृष्टि के कारण जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्रों में हुए जलभराव के शीघ्र निदान के लिए जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त तथा संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ कार्यालय में ब्रेनस्टॉर्मिंग कर जलनिकासी की प्रभावी रणनीति तैयार की गई। अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए जलभराव वाले प्रमुख पेन पॉइंट्स/चोक पॉइंट्स चिन्हित किए गए। जिन स्थानों पर नालों में गंदगी एवं अन्य अवरोधों के कारण जलनिकासी प्रभावित हो रही थी, वहां चोक पॉइंट्स को पंचर कर अतिरिक्त पाइप डालते हुए पानी की निकासी की व्यवस्था की गई। कल देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलनिकासी कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
जलनिकासी का कार्य युद्धस्तर पर 24 घंटे जारी है। कई रिहायशी क्षेत्रों से पानी निकाला जा चुका है, जबकि शेष जलभराव वाले स्थानों पर भी तेजी से पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है।
भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों, अभियंताओं एवं नगर निगम के पार्षदों के साथ शीघ्र बैठक कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रयागराज प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई की गई। प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
जनपद प्रयागराज में तेजवृष्टि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव के निदान हेतु नगर आयुक्त श्री साई तेजा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप एवं आसपास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जलनिकासी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अतिरिक्त पंप लगाकर जलनिकासी में और तेजी लाने के निर्देश दिए।वर्तमान में जनपद में 43 पंपों, जिनकी कुल पंपिंग क्षमता 132.50 एमएलडी है, के माध्यम से जलनिकासी का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। संगम पेट्रोल पंप क्षेत्र में 6 पंप लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 20 एमएलडी है।
जहां पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां जल निगम को पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार संसाधन तत्काल उपलब्ध कराते हुए जलभराव की स्थिति को शीघ्र सामान्य करने तथा जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए।
मंडलीय समीक्षा बैठक में जुलाई माह की विकास एवं राजस्व रैंकिंग की समीक्षा हुई। विकास में प्रयागराज 23वीं, फतेहपुर 27वीं, कौशाम्बी 9वीं और प्रतापगढ़ 38वीं तथा राजस्व में क्रमशः 70वीं, 64वीं, 52वीं और 72वीं रैंक पर रहे। खराब प्रदर्शन वाले बिंदुओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। प्रयागराज में संस्थागत प्रसव के दौरान 25 मातृ मृत्यु पर नाराजगी जताते हुए प्रत्येक मामले का कारण विश्लेषित कर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कौशाम्बी में तीन माह पूर्व चिन्हित 51 गंभीर तीव्र कुपोषित (एसएएम) बच्चों में केवल 2 के मध्यम तीव्र कुपोषित (एमएएम) श्रेणी में पहुंचने पर परिवार एवं स्वास्थ्य स्थिति के सत्यापन के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन में चारों जनपदों की डी श्रेणी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए परियोजनाओं का मानचित्र तैयार करने को कहा गया। स्वयं सहायता समूहों एवं निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता, व्यय और समय-सीमा की समीक्षा कर खराब व लंबित कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए। गौशालाओं में स्वच्छता, जल निकासी व आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने तथा गोबर से बायोगैस प्लांट की संभावनाएं तलाशने को कहा गया।
@deo__kaushambi@dmfatehpur@dmpratapgarh@PratapgarhCdo@cdokaushambi@mgnregaupftp@CdoPrayagraj
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। सभी से संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए अपने मौलिक कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय के रूप में संग्रहालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा संविधान एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।