आज बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने पुनः जयपुर आवास पर मुलाकात की,अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में सामान्य ,ओबीसी , ईडब्लूएस और एमबीसी वर्गों में ऋणात्मक पदों की स्थिति के समाधान हेतु पद वृद्धि करने व परीक्षा तिथि का पुनर्निधारण करने की मांग की, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि इन अभ्यर्थियों की मांगो का सकारात्मक हल निकाले ,इस भर्ती को लेकर मैने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव से भी दूरभाष पर वार्ता की |
@RajCMO
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के संदर्भ में आज अभ्यर्थियों ने जयपुर आवास पर मुलाकात करके इस भर्ती में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने व पद विसंगति दूर करते हुए पद बढ़ाने व परीक्षा की तिथि आगे करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर युवाओं में भारी नाराज़गी है।
3415 पदों की भर्ती में 679 पद टीएसपी एरिया के है और बाकी पद बैकलॉग, एक्स सर्विसमेन के है। नए अभ्यर्थियों के अवसर कम होने के आरोप लग रहे हैं।
युवाओं का कहना है कि बैकलॉग और एक्स-सर्विसमैन पदों की गणना के कारण हजारों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
सरकार को पारदर्शिता के साथ नई भर्ती निकालकर युवाओं को न्याय देना चाहिए।
@RajCMO@alokrajRSSB
“जब हम एक दिशा में, एकमत होकर चलते हैं, तो सफलता हमें रोक नहीं सकती। अब समय है एकजुट होकर सरकार के सामने अपना मजबूत पक्ष रखने का।” ✊
कल 29 दिसम्बर जयपुर में कंप्यूटर अनुदेशकों का जोश देख कर लग रहा है जल्दी कंप्यूटर अनुदेशक अपनी पहचान रखेंगे ✍️
@vinodmittal9@RCTA_official
कंप्यूटर अनुदेशकों ने अब ठान लिया है कि कंप्यूटर शिक्षा अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी।✍️
उचित सम्मान, पूर्ण कैडर और शिक्षक हैं इसलिए शिक्षक जैसा वेतन मिले।
मंत्री जी एवं विभाग जल्द संज्ञान लें और समाधान करें।🙏
@RajCMO@rajeduofficial
कंप्यूटर अनुदेशक वेतन विसंगति एवं कैडर विस्तार हेतु धरना शहीद स्मारक, जयपुर। शुरुआत हो चुकी है।💯
आज सैंकड़ों साथी अपनी मांगो को सरकार तक पहुंचाने हेतु धरातल पर मौजूद है, मांगो की पूर्ति जब तक नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
जय संगठन✊
@RajCMO@vinodmittal9@pantlp
230 स्कूलों में 310 टीचर, छात्र 0
बिना छात्र कैसे स्कूल ? ऐसी 'शिक्षा क्रांति' बंद हो
जहाँ छात्र है , ICT लैब है वहाँ एक भी अनुदेशक नहीं है ।। इसलिए वहाँ अनुदेशक होना चाहिए ।।
@HANUMANKISAN@hanumanbeniwal
राजकीय विद्यालयों में हो रहे नवाचार चर्चा का विषय बन रहे हैं, विद्यार्थियों को नई राह दिखा रहे हैं��
इसी तरह का एक नवाचार सरकारी विद्यालय थावरिया, ब्लॉक नोखा की ATL रोबोटिक लैब में बनाया गया है। विद्यार्थियों ने IR सेंसर पर आधारित ऑटोमेटिक वॉटर टैप अपने लेब शिक्षक कम्प्युटर अनुदेशक सोहन मेघवाल की देखरेख में बनाया है।
यह तकनीक न सिर्फ हाइजीन को बेहतर बनाएगी, बल्कि पानी की बचत और स्मार्ट उपयोग को भी बढ़ावा देगी।
@EduMinOfIndia @ncert @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madandilawar @DIPRRajasthan
#SchoolInnovation #DigitalLearning #ATL #RoboticsLab #EducationTech #FutureSkills #SmartSolutions #STEMEducation #StudentsCreatingChange #RajasthanEducation
इस नवाचार को साझा करने के लिए धन्यवाद। थावरिया की ATL लैब में विद्यार्थियों ने मेरे मार्गदर्शन में IR सेंसर आधारित ऑटोमेटिक वॉटर टैप तैयार किया है। हमारा उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को तकनीक से जोड़कर उन्हें नवाचार के व्यावहारिक अनुभव देना और भविष्य के लिए तैयार करना है।
राजकीय विद्यालयों में हो रहे नवाचारों पर मिली इस सराहना के लिए धन्यवाद।
यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि थावरिया, ब्लॉक नोखा की ATL रोबोटिक लैब में IR सेंसर आधारित ऑटोमेटिक वॉटर टैप मेरे निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया है।
यह प्रोजेक्ट न केवल हाइजीन को बेह��र बनाएगा, बल्कि पानी की बचत और स्मार्ट तकनीक के प्रति विद्यार्थियों में रुचि भी बढ़ाएगा।
— Sohan Meghwal
Computer Instructor, Govt Sr Sec School Thawariya
@rajeduofficial @EduMinOfIndia @madandilawar @RCTA_official @casrajasthan @pantlp @RajCMO @ShikshaNewsRaj1 @ciet_ncert @ncert
"अभी तो शुरुआत है तेरी
तुझे तो बहुत कुछ लिखना है,
अभी तो खुले हैं पर तेरे
तुझे तो बहुत ऊँचा उड़ना है।"
कंप्यूटर अनुदेशक शिक्षा विभाग की तस्वीर बदल रहे है, नित नए आयाम स्थापित होंगे।
बस विभाग से उचित वेतन और सम्मान की दरकार है।
@rajeduofficial@RajCMO@madandilawar@BhajanlalBjp
संघ अध्यक्ष @AmritaSing83030 द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक की निम्न मांगो को लेकर शिक्षा मंत्री महोदय से चर्चा की-
1. कैडर निर्माण।
2. वेतन व��संगति।
3. जॉब चार्ट स्पष्टीकरण।
4. विभागों द्वारा अनर्गल ड्यूटी।
महोदय ने विस्तृत चर्चा हेतु दोबारा समय लेकर मिलने क��� आश्वासन दिया।
@RajCMO
“संघर्ष ही वह चाबी है जो सफलता के ताले खोलती है।हम राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक, चुनौतियों से नहीं डरते —हम उन्हें अवसर में बदलना जानते हैं। 💪🔥एकता हमारी शक्ति है, और संगठन हमारी पहचान।
आइए साथ मिलकर वह भविष्य बनाएं,
जिसका हर शिक्षक हकदार है।
#RCTA#UnityForRights#StrengthTogether
आज हमारे कंप्यूटर अनुदेशक संघ की सदस्य अक्षिता शर्मा को माननीय शिक्षा मंत्री महोदय @madandilawar द्वारा RSOS में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, कंप्यूटर अनुदेशक संघ की ओर से आप को बहुत बहुत बधाइयां और भविष्य के लिये शुभकामनाएं।💐
*दीपोत्सव - विद्यालय*
अपने सात्विक, सकारात्मक प्रयासों और विचारों को मान्यता मिलना सदैव सुखद लगता है, यह सहज मानवीय स्वभाव है। मान्यता चाहे समाज की हो अथवा शासन की।
ऐसा ही एक शुभ संदेश देने के लिए यह संदेश है।
हमे ���मारे विद्यालय में दीपावली के अवसर पर दीपक लगाकर रोशनी करनी चाहिए, दीपावली की शाम को विद्यालय की बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को विद्यालय में भी एक एक दीपक लगाने के लिए लेकर आने का आग्रह किया जाए।
इसके पीछे मूल रूप से दो भाव.. दो लक्ष्य रहे ।
पहला यह कि ज्ञान का प्रकाश देने वाला विद्यालय, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर अंधेरे में क्यों रहे ?
दूसरा यह की विद्यार्थी विद्यालय को अपना मानकर एक दीपक रखने भी आएंगे तो धीरे-धीरे उनका विद्यालय के प्रति अपनेपन का भाव बढ़ेगा।
सार्वजनिक संपत्ति को अपना मानने का एक बी�� उसके मन में रोपित हो जाएगा।भविष्य में भी सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करेगा, उसे खराब नहीं करेगा। विद्यालय के प्रति,गांव के प्रति, समाज के प्रति और राष्ट्र के प्रति अपनेपन का भाव बढ़ाना ही अनेक चुनौतियों और समस्याओं का समाधान है।
आत्मतत्व के विस्तार का संस्कार...
अब खास बात-
राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार दीपावली के अवसर पर सभी विद्यालयों में स्थानीय निकायों क�� सहयोग से रोशनी करने का आग्रह किया गया है। अब दीपावली पर सारे विद्यालय जगमग होंगे।
दीपावली के अवसर पर विद्यालयों में रोशनी, यह अत्यंत श्रेष्ठ विचार है। *तमसो मा ज्योतिर्गमय* का संदेश देने वाला, ज्ञान का प्रकाश देने वाला विद्यालय प्रकाश पर्व पर जगमग होना ही चाहिए।
अवकाश के दिनों में जब सारे शिक्षक अपने-अपने गांव में चले जाते हैं उसे समय विद्यालय में रोशनी करना, उसकी योजना करना थोड़ा सा श्��मसाध्य कार्य अवश्य है। किंतु ठीक योजना करने पर हो जाएगा। शिक्षकों के विद्यालय आए बिना भी यह हो जाएगा क्योंकि विद्यालय केवल शिक्षकों का नहीं है, विद्यार्थियों और अभिभावकों का ��ी तो है, यह दायित्व बोध में जागृत हो गया तो विद्यालयों के हमारी कल्पना से भी ज्यादा सुंदर दृश्य हमारे सामने होंगे। विद्यालय की बड़ी कक्षा के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय भवन के आसपास रहने वाले अभिभावक दीपावली की शाम को 2- 4 दीपक भी लेकर आएंगे तो सामूहिक से एक अच्छा दृश्य बन जाएगा। बूंद बूंद से घट भरेगा, दीप दीप से दीपावली हो ही जाएगी। जितना संभव है उतना प्रयास अभी करेंगे। अगले वर���ष और अच्छा प्रार्थना और योजना करेंगे विद्यालय जगमग होंगे तो समाज में भी सार्थक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा ।
आओ हम सब मिलकर सफल प्रयास करेंगे तो हमारे विद्यालय रोशनी से जगमगा जायेगे।
*हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ*
दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।
वंदेमातरम्।
जय संगठन, जय राष्ट्रीय।
#दीपावली2025