नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और नई उम्मीदें।
#AICC महासचिव युवा हृदय सम्राट आदरणीय श्री सचिन पायलट जी को पंजाब प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका अनुभव, संघर्ष, कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल निश्चित रूप से पंजाब में कांग्रेस को नई मजबूती देगा और कार्यक��्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
आपके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
#SachinPilot #INCIndia
शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सही दिशा, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध बनाने वाले सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्द��क शुभकामनाएँ एवं महान शिक्षाविद्, पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन।
गुरु केवल अक्षर ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं और जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं।
#TeachersDay
किसान विरोधी डिजिटल खाद वितरण की नई व्यवस्था का भारी विरोध....
किसान नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मे भाजपा को सबक सिखाएगे....
केंद्र एवं राज्य सरकार किसान विरोधी डिजिटल खाद वितरण की नई व्यवस्था को पूरी तरह से वापस ले, क्योंकि खाद वितरण की नई व्यवस्था किसानो के लिए भारी परेशानी का कारण है...
सरकार ��े अगर डिजिटल खाद वितरण की नई व्यवस्था को अविलम्ब समाप्त कर खाद वितरण की पूर्व व्यवस्था को पुनः शुरू नहीं किया ओर किसानों को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध नहीं करवाया तो किसान नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मे भाजपा को सबक सिखाएगे।
सरकार की नई डिजिटल खाद खरीद प्रक्रिया बेहद जटिल है। किसान खाद वितरण की नई व्यवस्था को लेकर परेशान और चिंतित है,अगर जल्द यह व्यवस्था नहीं बदली तो किसानों के लिए खेत�� करना मुश्किल हो जाएगा।खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था किसानों को खाद उपलब्ध कराने के बजाय संकट का माध्यम बन गई है।
भाजपा सरकार की नई ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था खाद देने की बजाय किसानों को परेशान करने का जरिया बन गई है। तकनीकी खामियां, सर्वर डाउन, 50 से 70 किलोमीटर दूर तक खाद केंद्र आवंटन और अंत में किसान खाली हाथ वापस जाने को मजबूर है,यह स्तिथि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसानों तक खाद पहुंचाने में भाजपा सरकार का डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो का चूका है। भाजपा सरकार इसी लिए जानबूझ कर किसानों को डिजिटल खाद वितरण की नई व्यवस्था मे उलझाए रखने ओर परेशान करने के लिए खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लेकर आई है। जौ किसानों के साथ घोर छलावा है। भाजपा सरकार की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ने किसानो को खाद माफिया और दलालों के हवाले कर दिया गया है।जिससे किसानों मे भारी रोष व्याप्त है।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा की केंद्र ओर राज्य सरकार ने किसान विरोधी डिजिटल खाद वितरण की नई व्यवस्था को वापस नहीं लिया तो किसान सड़को पर उतरेंगे।#pmoindia #cmorajasthan #chouhanshivraj
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आपको और आपके समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही मंगलकामना है।
जय श्री राधे राधे • जय श्री कृष्ण 🦚🙏
#Janmashtami #JaiShreeKrishna #RadheRadhe
किसानों को 24 घंटे कृषि बिजली मिले.....
राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश के अभाव में फसले बर्बाद हो रही है, ऐसी स्थिति मे राजस्थान के किसानों को 24 घंटे कृषि बिजली दिया जाना अति आवश्यक है।
राजस्थान में मानसून ने धोखा दे दिया है, अच्छी बारिश की उम्मीद अब धुंधली पड़ती नजर आ रही है। हालात ये हैं कि राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं।कई जिलों में सामान्य से 40 से 55 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है, जो बेहद चिंताजनक है। खेत सूख रहे हैं, जलाशय खाली हैं और किसान की चिंता बढ़ती जा रही है।राजस्थान में इस बार औसत से भी बहुत कम बारिश हुई है जिसके कारण किसानों की फसलें सुख रही हैं।पानी के अभाव मे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।किसानों की फसलें बर्बादी की ओर है,ऐसी स्थिति मे अनाज का उत्पादन भी बहुत ज्यादा कम होगा।
वर्तमान में किसानों की फसलें बरसात के बेरुखी से सूखने की स्थिति में हैं। कृषि कुओं से सिंचाई करने वाले किसान भी कम ओर अघोषित विद्युत कटौती से बेहद परेशान हैं। कृषि कुओं के लिए 24 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके।#pmoindia #cmorajasthan
भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता, कृषकों के आराध्य देव, शेषावतार, हलधर भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव एवं हलछठ पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु बलदाऊ की कृपा मेरे सभी किसान भाई-बहनों पर अनवरत बरसती रहे। हर खेत फसलों से सदैव लहलहाते रहें, हर घर-आँगन धन्य-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि, खुशहाली और आनंद हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थ���ा है।
धरणीधर भगवान की जय!
पूर्व मे कांग्रेस के महापौर भाजपा मे शामिल हो चुके है, इसके लिए जरुरी है की कांग्रेस पार्टी जनाधार वाले टिकाऊ कार्यकर्ताओ को ही टिकट दे...
नगर निगम चुनाव मे ज़मीनी, निष्ठावान, संघर्ष करने वाले सक्रिय कार्यकताओ की उपेक्षा से कांग्रेस को नुकसान होगा.....
नगर निगम चुनाव मे कांग्रेस के ज़मीनी, निष्ठावान, संघर्ष करने वाले सक्रिय कार्यकताओ को टिकट बितरण मे प्राथमिकता दी जाए,टिकट बितरण मे ज़मीनी, निष्ठावान, संघर्ष करने वाले सक्रिय कार्यकताओ की उपेक्षा कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगी पड़ेगी तथा टिकट बितरण सही नहीं हुआ तो नगर निगम चुनाव मे कांग्रेस को भारी नु��सान उठाना पड़ेगा। पूर्व मे कांग्रेस के महापौर भाजपा मे शामिल हो चुके है, इस बार चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का कोई भी पार्षद भाजपा मे शामिल ना हो इसके लिए जरुरी है की कांग्रेस पार्टी जनाधार वाले टिकाऊ कार्यकर्ताओ को ही टिकट दे।
कोटा शहर व देहात कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी मे वरिष्ठ नेताओं की घोर उपेक्षा के बाद नगर निगम चुनाव मे भी कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ को टिकिट से वंचि�� करने से कांग्रेस को हानि होंगी। ज़मीनी, निष्ठावान, संघर्ष करने वाले कार्यकताओ की अनदेखी से कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे भारी रोष व्याप्त है।कोटा शहर व देहात कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से लगातार इस्तीफे ओर विरोध से संगठन कमजोर हो रहा है तथा अब टिकट बितरण मे भी कार्यकर्ताओ का आवेदन वापस कर विरोध करना कांग्रेस पार्टी के हित मे नहीं है।
कार्यकर्ताओं की ताकत ही राजस्थान में पर��वर्तन की नींव रखेगी,लेकिन जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं, सुझावों और मेहनत को नज़रअंदाज़ करना किसी भी संगठन के हित में नहीं है। कार्यकर्ता सम्मान चाहता है, संवाद चाहता है और संगठन में अपनी भूमिका का उचित मूल्यांकन चाहता है।
जौ कार्यकर्ता वर्षों से बिना किसी स्वार्थ के संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करता आया है। यदि उसी कार्यकर्ता की उपेक्षा होगी, उसका सम्मान नहीं होगा और उसे केवल भीड़ जुटाने या काम कराने का माध्यम समझा जाएगा, तो यह संगठन के लिए भारी चिंता का विषय है।#rahulgandhi #PCCRajasthan #AICC #govindsinghdotasara #SachinPilot #AshokGehlot
भाई-बहन के असीम प्रेम, स्��ेह और अटूट विश्वास के प्रतीक पावन पर्व रक्षा बंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
आइये, भाई-बहन के अद्भुत स्नेह के प्रतीक इस त्योहार पर हम देश की सभी बहन-बेटियों की रक्षा एवं सुरक्षा ओर महिलाओ के उत्थान का संकल्प लें और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करें!
रिश्तों का यह पावन बंधन सदैव प्रेम और विश्वास की अनमोल डोर से जुड़ा रहे, यही मंगलकामना है!
#RakshaBandhan
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की समस्त देशवासियों को दिली मुबारकबाद।
यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में अमन, भाईचारा और खुशहाली लेकर आए। समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सौहार्द की भावना और मजबूत हो।
#EidMiladUnNavi#EidMubarak
चीनी के बढ़ते दामों का लाभ किसानों को मिले....
चीनी के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन इसका लाभ गन्ना किसानों को नहीं मिल रहा.....
"गन्ना और चीनी उत्पादन को बढ़ाया जाए "
देश मे गन्ने का रकबा और उत्पाद�� दोनों का लगातार घटना गहरी चिंता का विषय है।सरकार गन्ना किसानो को उसकी फसल का उचित लाभकारी मूल्य दे, और समय पर भुगतान किया जाए तथा महंगी चीनी से हो रहे लाभ का कुछ हिस्सा किसानों को बोनस के रूप में दिया जाए...
चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसका लाभ गन्ना किसानों को नहीं मिल रहा है।बाज़ार में रिटेल चीनी के दामों मे भारी वृद्धि हुई है, लेकिन किसान को गन्ने का वही पुराना तय सरकारी रेट ही मिल ���हा है ? जिस हिसाब से चीनी के रेट बढ़ रहे है उसी हिसाब से गन्ने का भाव बढ़ना चाहिए,इससे गन्ना उत्पादक किसानों को फायदा होगा,यदि गन्ने के भाव में बढ़ोतरी होती है तो देश में गन्ना की फसल लगातार जो घटती जा रही है उसमें वृद्धि होगी।किसान फिर से गन्ने की बुआई मे भारी बढ़ोतरी करेगें।
गन्ना सस्ता, चीनी महंगी तो मुनाफा किसका ? चीनी महंगी हो रही है, लेकिन गन्ना किसान की फसल का दाम उसकी लागत और मेहनत के हिसाब से न बढ़ रहा है और न बकाया भुगतान हो रहा। ऊपर से इथेनॉल नीति का लाभ भी किसान की जेब तक पहुंचने के बजाय पूंजीपतियों और सरकार के मुनाफे के खेल में फंसता दिख रहा है। किसान का गन्ना सस्ता और चीनी महंगी? आखिर इस गणित में मलाई किसकी और मार किस पर ? सरकार इथेनॉल से ऊर्जा आत्मनिर्भरता का जश्न मना रही है, उद्योगपति मुनाफे का हिसाब लगा रहे हैं और किसान अपनी ही फसल के भाव के लिए तरस रहा है। जिस किसान के गन्ने से चीनी और इथेनॉल दोनों बन रहे हैं, उसके हिस्से में आखिर घाटा क्यों?
चीनी की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है, 2 महीने में ही करीब 40% दाम बढ़ गए और देश में चीनी के स्टॉक की कमी के कारण अब 10 लाख टन कच्ची चीनी 'जीरो ड्यूटी' पर बाहर से इंपोर्ट करनी पड़ रही है। ��िसान जो गन्ना बेचते हैं, उसका भुगतान उन्हें एक साल तक नहीं किया जाता,तो वे इसकी खेती क्यों करेंगे?
गन्ना 400 रुपये क्विंटल बिक रहा है और चीनी 6500 रुपये क्विंटल , क्या ऐसे ही होंगी किसानों की आय दोगुनी से आठ गुनी तक ? चीनी के दामों मे भारी वृद्धि के बाद भी गन्ने के दामों मे वृद्धि नहीं होना किसानों से घोर छलावा एवं भारी कुठाराघात है।
हम पहले चीनी का निर्यात करते थे, लेकिन पहली बार चीनी का आयात किया ���ा रहा है। चीनी की मौजूदा कीमतों के पीछे गन्ने की खेती का घटता रकबा, कम उत्पादन, छोटा होता पेराई सत्र,चीनी की जमाखोरी जैसे कई कारण प्रमुख हैं।जिसका भारी नुकसान किसान ओर आमजन दोनों को उठाना पड़ रहा है।चीनी के दामों मे भारी बढ़ोतरी से किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ लेकिन चीनी के दामों मे वृद्धि से देश की जनता जरूर महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।#pmoindia #CMORajasthan #cmoharyana #cmoup #CMOMaharashtra #ChouhanShivraj #rahulgandhi
सरकारी स्कूलों की बदहाली के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस्तीफा दें....
जयपुर स्थित रामपुर कंवरपुरा के प्राथमिक स्कूल का निरिक्षण करने जा रहे सीजेपी के लोगो पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इशारे पर हुआ जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं बेहद शर्मनाक है। राजस्थान की भ्रष्ट शिक्ष��� व्यवस्था, जर्जर स्कूल, शिक्षकों की कमी, बदहाल शिक्षा व्यवस्थाएं शिक्षा मंत्री की घोर विफलताए राजस्थान मे शिक्षा को बर्बाद कर रही है।
प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और शिक्षा मंत्री की नीतियां शिक्षा एवं छात्रों दोनों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षा मंत्री का पद पर बने रहना प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।झालावाड़ की दर्दनाक घटना के बाद भी ना शिक्षा व्यवस्था मे कोई सुधार हुआ ना शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा हुआ।
राजस्थान के जयपुर मे भैंस के तबेले में सरकारी स्कूल चल रहा है, राजस्थान की बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सरकारी स्कूल के हालात बहुत ख़राब है।
सरकारी स्कूल में भूसा भरा हुआ है, टीन सेड टूटे पड़े हैं जो बच्चों के ऊपर कभी ���ी हवा के झोंके में गिर सकते हैं,भाजपा सरकार ने राजस्थान के सरकारी स्कूलों की हालत बद दे बदतर करके रख दी है,प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूल जर्जर हालत में हैं, सवाल उठता है कि ऐसे खतरनाक हालात में अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे पढ़ेंगे कैसे?#pmoindia #cmorajasthan
#राजस्थान के #जयपुर मे भैंस के इस तबेले में सरकारी स्कूल चल रहा है....
राजस्थान की बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सरकारी स्कूल के हालात बहुत ख़राब है....
सरकारी स्कूल में भूसा भरा हुआ है, टीन सेड टूटे पड़े हैं जो बच्चों के ऊपर कभी भी हवा के झोंके में गिर सकते हैं...
भाजपा सरकार ने राजस्थान के सरकारी स्कूलों की हालत बद दे बदतर करके रख दिए है,प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूल जर्जर हालत में हैं हालात बेहद खराब हैं...
सवाल उठता है कि ऐसे खतरनाक हालात में बच्चे पढ़ेंगे कैसे? अपनी जान जोखिम में डालकर?
राजस्थान ही नहीं, पूरे देश में सरकारी स्कूलों के हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।
#Rajsthan #school
राजस्थान: जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ भाजपा के गुंडों द्वारा जमकर मारपीट की, इस दौरान उनकी कारो में तोड़फोड़ भी की गई और उन्हें मौके से मारपीट कर खदेड़ दिया गया,जौ घोर निंदनीय एवं बेहद शर्मनाक है। राजस्थान सरकार के इशारे पर बीजेपी के लोगों के द्वारा किया गया हिंसक हम��ा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।दोषियों के खिलाफ़ अविलम्ब कड़ी कार्यवाही हो।
पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार एवं आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना और कंप्यूटर क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती ‘सद्भावना दिवस’ पर उन्हें शत-शत नमन।
सुदृढ़ व समृद्ध भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
भारत की एकता,अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले श्री राजीव गाँधी जी ने यु��ाओं को भारतीय राजनीति में प्रमुखता दी थी। देश की प्रगति, उन्नति, एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि और कोटिशः नमन!
#RajivGandhi
#RememberingRajivGandhi
रामचरितमानस के अमर रचयिता, महान संत, भक्तिश्रेष्ठ कवि एवं लोकनायक गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
अपनी दिव्य वाणी और कालजयी कृतियों के माध्यम से उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों, भक्ति और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। उनका साहित्य आज भी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानव मूल्यों का अमर प्रेरणास्र��त है।
खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी दूर हो....
किसान खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी से परेशान है, सरकार मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है...
गोदामों में 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद भरी पड़ी ��ोने के बाद भी, किसानो को घंटों लाइन में खड़े होकर भी खाली हाथ लौटने पर मजबूर होना पड़े ये बेहद शर्मनाक है।भाजपा सरकार किसानों को जरुरत के समय पर्याप्त मात्रा मे गुणवत्तापूर्ण एवं उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने मे पूर्ण रूप से विफल रही है।
पहले कमजोर मानसून ने खरीफ की बुआई लक्ष्य से 14.88 लाख हेक्टेयर घटा दी, अब खाद न मिलने से बची-खुची फसलें भी चौपट होने की कगार पर हैं।केंद्र और राज्य सरकार स्टॉ��� पर्याप्त होने का दावा कर रहे हैं, फिर भी भरतपुर सहित कई जिलों में किसान कतारों में धक्के खा रहे हैं। यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट है, दुकानदार और सोसाइटियां जानबूझकर किल्लत दिखाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। खाद की कालाबाजारी के आरोप लग रहे हैं, 266 रुपए की यूरिया की बोरी किसान तक 500 रुपए में पहुंचाई जा रही है, जौ किसानों से खुली लूट है।
कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री के मामले में उर्वरक दुकानों के लाइसेंस रद्द कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने, तथा अमानक खाद की बिक्री, अधिक कीमत पर खाद की बिक्री, अनियमित वितरण, टैगिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना अतिआवश्यक है।
किसान खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी से परेशान है। सरकार मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है। जौ घोर निंदनीय एवं बेहद श��्मनाक है।जो सरकार अपने ही गोदामों की खाद अन्नदाता तक नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा किस मुंह से करती है? #pmoindia #cmorajasthan #chouhanshivraj #rahulgandhi
भारतीय राजनीति के युगपुरुष, राष्ट्रसे��ा और सुशासन के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
अटल जी का विराट व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का उनका आदर्श आज भी हम सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्र की एकता, अखंडता, विकास और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। संसदीय लोकतंत्र की गरिमा एवं मर्यादाओं के प्रति उनका समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा।
राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
मध्यप्रदेश मे खाद की विक्री पर रोक , किसान विरोधी निर्णय......
मध्यप्रदेश में किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा है,दर ��र भटक रहा है,फसल संकट में है और #DrMohanYadav51 सरकार ने “स्टॉक मिलान” के नाम पर पूरे प्रदेश में खाद की बिक्री पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है, जौ घोर निंदनीय एवं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।यह निर्णय खरीफ सीजन में खाद की किल्लत से पहले से जूझ रहे किसानों की परेशानी को ओर बढ़ाने वाला है।
यह सिर्फ प्रशासनिक नाकामी नहीं, किसान के साथ सीधा घोर अन्याय है।
और #ChouhanShivraj जी, आप भी इस जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। वर्षो�� तक प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद आज आपके सामने किसान खाद के लिए भटक रहे है। अब केंद्र में कृषि मंत्री होने के नाते बताइए—किसान को खाद दिलाना आपकी जिम्मेदारी है या सिर्फ भाषण देना?
मोहन यादव सरकार ने बिक्री रोक दी, शिवराज सिंह चौहान चुप हैं और किसान खेत में बेबस खड़ा है।
स्टॉक सरकार का मामला है, लेकिन फसल किसान की है—उसकी बलि क्यों?
हमारी दो सीधी मांगें हैं—
1. खाद बिक्री पर लगी रोक तत्काल ���टाओ।
2. किसानों को पर्याप्त खाद बिना बाधा और बिना कालाबाजारी उपलब्ध कराओ।
भाजपा सरकार यह तुगलकी फैसला वापस ले।
किसान को खाद चाहिए, भाजपा सरकार की बहानेबाजी नहीं!
#NarendraModi | #PMOIndia | #BJP4MP