" I lost my father to the politics of hate and division. I will not lose my beloved country to it too.
Love will conquer hate. Hope will defeat fear. Together, we will overcome. "
- @RahulGandhi
उत्तराखंड #जवाहर_बाल_मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकानाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जवाहर बाल मंच की उत्तराखंड में स्थापना व संगठन की मजबूती हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफ़रत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
राष्ट्रपिता ���हात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
मसूरी विधानसभा के भैंकलीखाला गाँव में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने लोगों की ज़िंदगी तहस-नहस कर दी है।
मैं गाँव पहुँचा तो ग्रामीणों ने अपने दिल की पीड़ा मुझसे साझा की। टूटे घर, बर्बाद खेत, टूटी सड़कें और उजाड़ का मंज़र।
ग्रामीणों की बातें सुनकर यह साफ़ हो गया कि सरकार और प्रशासन की ओर से संतोषजनक मदद नहीं की जा रहा है। लोग मदद के इंतज़ार में हैं, लेकिन सरकार की चुप्पी ने इनके घाव और गहरे कर दिए हैं।
पूज्य बापू की जयंती पर नमन। उन्होंने बहुत ही साधारण जीवन जिया लेकिन अपने जीवन से हम भारतीयों को संदेश असाधारण दिया।
हर ���़दम पर अन्याय के विरोध में सत्य की दृढ़ता और प्रेम की शक्ति से बापू ने हमें स्वतंत्रता ही नहीं भारतीय समाजिक जीवन की एक नई दृष्टि भी दी। सबका सम्मान और सबके कल्याण की दृष्टि।
आज गाँधी का स्मरण करते हुए संकल्प फिर वही है कि आपके आदर्श हमारे कर्म और विचारों में सदैव जीवित रहें।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की ���यंती पर कोटिश: नमन 🙏
आइए, हम सब बापू की जयंती पर सत्य, अहिंसा के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें और सामाजिक न्याय की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।
जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई दिशा देने वाले भारत के पूर्��� प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनकी सादगी, विनम्रता और देशवासियों के अधिकारों के लिए उनका अटूट संकल्प हमारा सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।
One of the greatest lesson from Ramayan - Righteousness of Good always prevails over the force of Evil !
May Prabhu Shri #Ram keep guiding us and may we all achieve victory in every battle of our lives.
Happy #Dussehra#दशहरा#Vijayadashami#विजयदशमी
आज पंजाब के जनपद जालंधर में नगर एवं ब्लॉक कमेटी के नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं तत्पश्चात वन-टू-वन संवाद किया गया।
इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त तथा प्रभावी बनाने पर सार्थक और गहन चर्चा हुई।
जनपद देहरादून के मालदेवता, सहस्त्रधारा, प्रेमनगर, डोईवाला, टपकेश्वर मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कल रात हुई अतिवृष्टि तथा बादल फटने की घटना से हुए भारी जलभराव व भूकटाव ने गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी ह���। इस आपदा में जान-माल के नुकसान की प्राप्त हो रही सूचनाएं अत्यंत चिंताजनक और हृदय विदारक हैं।
अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन के कारण मसूरी मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वहीं प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी के निकट पुल बह जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई अन्य क्षेत्रों से भी भारी नुकसान की खबरें मिल रही हैं।
ईश्वर इस कठिन समय में सभी को सुरक्षित एवं सकुशल रखें। प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए यह अपेक्षा की जाती है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और शासन-प्रशासन की टीमें तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करें ताकि पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल सके।
On her visit to the Wayanad, MP @priyankagandhi ji met Cheruvayal Raman, a tribal farmer from Wayanad who has been awarded the Padma Shri for his outstanding work in conserving indigenous rice varieties.
��त्तराखंड सरकार की संवेदनहीनता और कमजोर पैरवी ने एक निर्दोष मासूम बालिका की न्याय की उम्मीद को बुरी तरह चोट पहुँचाई है। हल्द्वानी-पिथौरागढ़ क्षेत्र में हुई उस जघन्य घटना ने पूरे समाज को हिला कर रख दिया था, जब एक नन्ही परी के साथ दरिंदगी की गई और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस अमानवीय कृत्य के दोषियों को सजा दिलाने की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार पर थी, लेकिन अफसोस की बात यह है कि सरकार ने ��ुप्रीम कोर्ट में इस केस की पैरवी इतनी कमजोर तरीके से की कि मुख्य अभियुक्त को बरी कर दिया गया। यह केवल न्यायिक विफलता नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ एक गंभीर हमला है। ऐसे में हमारी मांग है कि इस केस को पुनः खोला जाए, दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर आज हम चुप रहेंगे तो कल हमारे बच्चों की सुरक्षा पर ही प्रश्नचिन्ह उठेगा। नन्ही परी को न्याय दो, अब और इंतजार नहीं चलेगा।
#JusticeForNanhiPari
#न्यायदो #उत्तराखण्ड_सरकार_जवाबदेह
#ChildrenSafetyFirst
बाढ़ ने पंजाब में भीषण तबाही मचाई है।
आज घोनेवाल में गांववासियों से मिला - उजड़े आशियाने, बर्बाद खेत, बिखरी ज़िंदगियां। दर्द आंखों में साफ दिखता है, मगर हौसला अटूट है।
राज्य और केंद्र सरकार दोनों हर हाल में ये सुनिश्चित करें कि राहत पैकेज और मुआवज़ा बिना देरी पीड़ितों के हाथों तक पहुंचे, जिन्हें इस वक्त इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।
इ��� त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी आवाज़ बुलंद करूंगा और उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है।