विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक सप्ताह के शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान माननीय श्री विनीत माथुर जी, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत “स्वच्छता ही सेवा” पर आधारित विशेष आवरण एवं विरूपण मुहर का विमोचन किया |
राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 के अवसर पर आज दिनांक 09.10.2026 को परिमंडल कार्यालय, भोपाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल श्री विनीत माथुर, के द्वारा समस्त मीडिया बंधुओ को डाक विभाग की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया गया ।
आज दिनांक 09.10.2026 को मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (IMPCC) की सितंबर माह की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
इसके साथ साथ Universal Postal Union (UPU) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में परिमंडल स्तरीय पुरस्कार भी वितरित किए गए साथ ही, साथ ही मध्य प्रदेश डाक परिमंडल में विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।|
विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक सप्ताह के शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान माननीय श्री विनीत माथुर जी, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 पर आधारित विशेष आवरण एवं विरूपण मुहर का विमोचन किया गया |
इस विश्व डाक दिवस पर हम उस डाक नेटवर्क का उत्सव मना रहे हैं, जो भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर विकसित हुआ है — लोगों को जोड़ते हुए, आजीविका को संबल देते हुए, सेवाओं तक पहुंच आसान बनाते हुए और नई संभावनाओं के द्वार खोलते हुए।
20वें एशियन गेम्स 2026 (जापान) के सॉफ्ट टेनिस (पुरुष एकल) में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करने के लिए श्री जय मीणा (डाक सहायक, देवास प्रधान डाकघर) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
#AsianGames2026#SoftTennis#IndiaPost#SportsAuthorityOfIndia
🇮🇳 डाक विभाग, म.प्र. परिमंडल के लिए ऐतिहासिक क्षण!
परिमंडल कार्यालय, भोपाल में एशियाई खेल 2026 (जापान) के कांस्य पदक विजेता श्री जय मीणा (डाक सहायक, देवास HO) का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया ।
#IndiaPost#MPCircle#JayMeena#AsianGames2026#SportsAuthorityOfIndia
आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान के अंतर्गत परिमंडल कार्यालय, भोपाल के प्रांगण को स्वच्छ बनाने हेतु आदरणीय श्री विनीत माथुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, म.प्र. परिमंडल के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान किया गया ।
स्वच्छता ही सेवा 2026 | एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव* 🇮🇳🌿
“स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग, भोपाल संभाग द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित करने हेतु एक उत्साहपूर्ण पैदल स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
#SpecialCampaign6#SwachhataHiSeva
विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के अवसर पर भारतीय डाक विभाग के छतरपुर डाक संभाग द्वारा धुबेला किला पर एक विशेष विरूपण मोहर (Special Cancellation Cachet) का अनावरण किया गया।
#SpecialCampaign6#indiapost
परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम !
भोपाल GPO में डाक विभाग की खास गणेश झांकी जहाँ गणपति बप्पा के मनोहारी दर्शन के साथ देखने को मिला डाक विभाग का डिजिटलाइज़ेशन और ड्रोन डिलीवरी का आधुनिक रूप !
साथ ही पोस्टकार्ड पर बप्पा को मन की बात लिखने का खूबसूरत संदेश ।
#Bhopal#IndiaPost
@JM_Scindia@IndiaPostOffice भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा.निर्देशों के अनुरूप गुना प्रधान डाकघर के कायाकल्प लुक एंड फील इम्प्रूवमेंट का कार्य पूर्ण किया गया है ।
#SpecialCampaign6#indiapost#guna
योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना के नवीनीकृत भवन का लोकार्पण माननीय संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी द्वारा आज दिनांक 17.09.2026 को किया गया ।
#SpecialCampaign6#indiapost#guna
During Special Campaign 5.0, the Department of Posts took the spirit of public engagement to the grassroots through Dak Chaupal — creating a platform for meaningful interaction and connecting with citizens in their communities.
Marking 20 years of partnership and progress! 🇮🇳🌍
The special commemorative postage stamps celebrating 20 years of BRICS were unveiled at the #BRICS Summit 2026 by Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji.
These stamps reflect a dual message:
First, a legacy built over two decades of solidarity, dialogue and mutual trust among member nations.
Second, a future shaped by innovation, resilience and a humanity-first approach to global cooperation.
@IndiaPostOffice
#BRICS2026
विशेष अभियान 5.0 के दौरान डाक विभाग द्वारा स्वच्छता, जनभागीदारी और सुव्यवस्थित कार्यस्थलों की दिशा में किए गए प्रयासों की यह झलक एक मजबूत विरासत को दर्शाती है।
इन्हीं सफल प्रयासों और जनभागीदारी को आगे बढ़ाते हुए अब #SpecialCampaign6 एक नई पहल के साथ तैयार है।
#DARPG#Governance
आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष विरुपण मुहर (Special Cancellation cachet) का विमोचन भोपाल GPO परिसर में श्री आर.एस. रघुवंशी, निदेशक डाक सेवायें मुख्यालय परिक्षेत्र भोपाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया l
माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री , श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का मासिक संदेश पढ़ें, जिसमें बताया गया है कि कैसे टेक्नोलॉजी और परंपरा मिलकर हर नागरिक की सेवा कर रहे हैं।
डाक सेवा, जन सेवा - इनोवेशन और विरासत के साथ इंडिया पोस्ट में बदलाव।
#IndiaPost
मध्यप्रदेश डाक परिमंडल की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏✨
भगवान श्रीकृष्ण की मधुर बांसुरी की धुन आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का संचार करे।
#IndiaPost#MadhyaPradeshPostalCircle#Janmashtami