युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में मृतक आश्रित जवानों की दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार कनौजिया, संयुक्त निदेशक (प्रशासन), उप निदेशक/कमाण्डेन्ट (CTI) श्री अजातशत्रु शाही मौजूद रहे।
केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (CTI)सरोजिनी नगर, लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे PRD प्रशिक्षुओ का 3 दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण थाना प्रभारी सरोजिनी नगर, ल���नऊ द्वारा करवाया गया..
केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 80 प्रशिक्षुओ क़ो युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय एवं विभागीय मल्टीपरपज हॉल भ्रमण करवाया गया एवं ग्रामीण स्टेडियमो मे ड्यूटी संचालन,इंडोर गेम ,स्टेडियम मे उपस्थित अभिलेखों के रख-रखाव से सम्बंधित जानकारी दी गई
जनपद लखनऊ में सी.एफ.ओ. लखनऊ के नेतृत्व में प्रांतीय रक्षा दल (P.R.D.) के प्रशिक्षुओ को लखनऊ अग्निशमन केंद्र में फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दिनांक 07 मार्च 2026 प्रशिक्षणरत 80 प्रशिक्षुओं ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
26 जनवरी 26- गणतंत्र दिवस परेड में पी आर डी टुकड़ी की प्रतिभागिता। पुरुष टुकड़ी,महिला टुकड़ी एवं बैंड टुकड़ी का शानदार प्रदर्शन। अर्धसैनिक बल- पुलिस श्रेणी में पी आर डी पुरुष टुकड़ी को तृतीय स्थान एवं बैंड श्रेणी में भी पी आर डी बैंड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था।
केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (CTI)सरोजिनी नगर, लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे PRD प्रशिक्षु के लिए एक क्रॉस कंट्री रेस का सफलतापूर्वक आयोजन कैम्प मेजर अनुराग त्रिपाठी के देख रेख मे किया गया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ भविष्य में प्रांतीय रक्षक दल में शाम���ल होने वाले जवानों को हर परिस्थिति में चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करती हैं.
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में महानिदेशक चैत्रा वी की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर, युवा कल्याण मुख्यालय प्रांगण में महानिदेशक श्रीमती चैत्रा वी. ,संयुक्त निदेशक श्री अशोक कनौजिया,उपनिदेशक श्री अजातशत्रु शाही,श्री मती मेघना सोनकर, श्री संजय सिंह एवं ���्री संदीप सचान की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। #विश्वपर्यावरणदिवस
आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय पर बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर जी की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें संविधान शपथ भी ली गई।इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं पी आर डी जवानों ने भाग लिया।
आज दिनांक 20/03/2025 को केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान सरोजनीनगर में मृत/ स्थाई रूप से अपंग के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर चयन कर प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया | 45 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया।
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों का 15 दिवसीय भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल एवं भवन सुरक्षा शिविर का आयोजन मुख्यालय पर कराया जा रहा है, शिविर आयोजन हेतु समस्त व्यवस्थाओं का निर��क्षण उपनिदेशक मुख्यालय श्री@AjatshatruShahi द्वारा किया गया
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों का 15 दिवसीय पुनर्प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मुख्यालय पर कराया जा रहा है, उक्त शिविर के आयोजन हेतु समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण उपनिदेशक मुख्यालय श्री@AjatshatruShahi द्वारा किया गया।"
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का उत्सव युव कल्याण एवं पीआरडी मुख्यालय में बड़े धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानिदेशक चैत्रा वी ने की, जिन्होंने महिलाओं के योगदान को सर���हा और उनके सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता कैंप मेजर मनजीत सिंह , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनमोल सिंह ,सौरभ सिंह , शिप्रा सिंह की देखरेख में संपन्न हुई । सहयोगअर्थ हेतु पीआरडी राहुल एवं जय सिंह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण केन्द्र संस्थान सरोजनीनगर में मृत/ स्थाई रूप से अपंग के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर चयन कर प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है| प्रशिक्षण शिविर में आज मैत्री रस्साकसी प्रतियोगिता कराई गई मौके पर उपनिदेशक कमांडेंट सीटीआई श्री @AjatshatruShahi उपस्थित रहे ।