सबसे पहले देश। देशहित सर्वोपरि। जो लोग भारत देश की इज्जत दिल से करेंगे में उनकी इज्जत दिल से करुंगा। देश के विरोधी मुझे उनका विरोधी समझें। जय हिन्द।वन्दे मातरम
सीमाएँ कागज़ पर खींची गईं,
लेकिन रगों में बहते ख़ून को कोई नहीं बाँट सका।
अखंड भारत का सपना,
हर भारतीय की आँखों में जलती लौ है।
#विभाजन_विभीषिका#AkhandBharatSankalpDivas
#भगवान_कृष्ण_जी_के_अवतरण_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
पहले अपशब्द पर सर काटने की शक्ति होने के बाद भी यदि 99 और अपशब्द सुनने का 'सामर्थ्य' है, तो वो कृष्ण हैं।
'सुदर्शन' जैसा शस्त्र होने के बाद भी यदि हाथ में हमेशा 'मुरली' है, तो वो कृष्ण हैं।
'द्वारिका' का वैभव होने के बाद भी यदि 'सुदामा' मित��र है, तो वो कृष्ण हैं।
'मृत्यु' के फन पर मौजूद होने पर भी यदि 'नृत्य' है, तो वो कृष्ण हैं।
'सर्वसामर्थ्य' होने पर भी यदि सारथी' बने हैं, तो वो कृष्ण हैं।
जितनी चीज़ें कृष्ण से छूटीं उतनी तो किसी से नहीं छूटीं। कृष्ण से उनकी माँ छूटी, पिता छूटे, फिर जो नंद-यशोदा मिले वे भी छूटे। संग��-साथी छूटे। राधा छूटीं। गोकुल छूटा, फिर मथुरा छूटी। कृष्ण से जीवन भर कुछ न कुछ छूटता ही रहा।
कृष्ण जीवन भर त्याग करते रहे। हमारी आज की पीढ़ी जो कुछ भी छूटने पर टूटने लगती है, उसे कृष्ण को गुरु बना लेना चाहिए। जो कृष्ण को समझ लेगा वह कभी अवसाद में नहीं जाएगा। कृष्ण आनंद के देवता है। कुछ छूटने पर भी कैसे खुश रहा जा सकता है, यह कृष्ण से अच्छा कोई सिखा ही नहीं सकता ।
! खुश होइए,आज का दिन प्रेरणा लेने के लिए ही है
आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं
♥️♥️जय श्रीकृष्णा♥️♥️