भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्���ेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
राखी का यह पवित्र धागा केवल एक बंधन नहीं, बल्कि जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने के विश्वास का प्रतीक है।
मेरी कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में प्रेम, खुशियां और आपसी सद्भाव लेकर आए।
जुलाना से विधायक और अंतरराष्ट्रीय पटल पर तिरंगे की शान बढ़ाने वाली पहलवान @Phogat_Vinesh को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना ���रता हूँ।
“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः।”
नारी शक्ति के सम्मान, समानता और अधिकारों को समर्पित ‘महिला समानता दिवस’ की समस्त नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की सशक्त वाहक हैं।
“नफरत के दौर में मोहब्बत की पहचान है कांग्रेस!”
आज 📍 जिला ���ज्जर में आयोजित “संगठनात्मक संवाद बैठक” के अंतर्गत विधानसभा बहादुरगढ़ और बादली के ऊर्जावान, निष्ठावान एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में देशभर के युवाओं और छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने के लिए चल रहे “छात्रों की गूंज” के संदेश को हरियाणा के हर युवा तक पहुंचाने और लोकतंत्र, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े उनके सवालों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
साथ ही हरियाणा में चल रहे SIR अभियान के तहत मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और जनसरोकारों से जोड़ने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त जी, विधायक श्री कुलदीप वत्स जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय यादव जी सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@INCIndia
@kharge
@priyankagandhi
@kcvenugopalmp
@SanjaySDutt
@INCHaryana
शहीद राजगुरु की जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक की पावन धरती पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
यह मिट्टी आज भी उनके साहस, बलिदान और आज़ाद भारत के सपनों की गवाही देती है। 🇮🇳
इंकलाब ज़िंदाबाद! शहीदों को सलाम!
गुरुग्राम में भाजपा का ‘विकास’ अब बच्चों की स्कूल बसों का रास्ता भी निगलने लगा है।
सोचिए उस मां बाप पर क्या बीत रही होगी, जिसका बच्चा स्कूल बस में बैठा है और चारों तरफ सड़क नहीं, पानी ही पानी है। बच्चे घर पहुंचेंगे या बस बीच रास्ते में फंस जाएगी, क्य�� देश की तथाकथित ‘मिलेनियम सिटी’ में अब यह भी किस्मत तय करेगी?
आज जलभराव के बीच स्कूली बच्चे काफी देर तक फंसे रहे। सरकार सोई रही, प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं पहुंची। आखिरकार चिंतित अभिभावकों को स्वयं अपने बच्चों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकालना पड़ा।
हर बारिश में गुरुग्राम डूबता है, हर बार वही तस्वीरें आती हैं और हर बार भाजपा सरकार नए बहाने लेकर खड़ी हो जाती है। करोड़ों अरबों क�� विकास के दावे आखिर पानी में कहां बह जाते हैं?
और जब मुख्यमंत्री जी जलभराव को सामान्य बताते हैं, तो सवाल पूछना जरूरी है कि क्या स्कूली बच्चों का घंटों पानी के बीच फंसे रहना भी सामान्य है?
मुख्यमंत्री जी, गुरुग्राम को ‘मिलेनियम सिटी’ कहने से पहले इतना तो सुनिश्चित कीजिए कि हमारे बच्चे स्कूल से सुरक्षित घर लौट सकें।
जिस विकास में बच्चों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे हो, वह विकास नहीं, भाजपा सरकार की विफलता का प्रमाण है। #gurgaon #gurgaonrain #gurugram #gurugramrain
कुछ लोग अपना वक्त जीते हैं,
कुछ आने वाले वक्त को बदल जाते हैं।
भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी उन्हीं में से एक थे।
आज का भारत उनके कई सपनों को जी रहा है।
सादर नमन। 🇮🇳
कंप्यूटर की क्रांति से लेकर आधुनिक भारत की नई दिशा तक,
युवाओं की शक्ति, विज्ञान की सोच और तकनीक के विस्तार तक..
राजीव गांधी जी का दूरदर्शी नेतृत्व भारत के विकास की एक नई शुरुआत था🇮🇳
उनकी आधुनिक, प्रगतिशील और समावेशी भारत की सोच को सादर नमन🙏🏼
#RememberingRajivGandhi